सीएम साइंस डिग्री कॉलेज मधेपुरा के प्रो.नूतन कुमार की पुण्यतिथि के प्रथम वर्षगांठ पर उनकी प्रतिमा का अनावरण निज आवास रानी पट्टी में बीएनएमयू के कुलपति प्रो.(डॉ.)आरकेपी रमण ने किया। कुलपति ने अपने संबोधन में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नूतन बाबू एक विद्वान प्रोफेसर के साथ-साथ एक समाजसेवी भी थे। उद्घाटनकर्ता जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती मंजू देवी ने कहा कि शिक्षा जगत में उनका योगदान सदा अविस्मरणीय रहेगा।
Inauguration of statue of Prof.Nutan Kumar at Ranipatti by VC Dr.RKP Raman, Adyaksha Smt.Manju Devi, Chief Guest MLA Shri Chndrahas Chaupal, Shikshavid Dr.Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri, Rekha Yadav and others.
मुख्य अतिथि के रुप में स्थानीय विधायक एवं विधान सभा के में शून्यकाल के सभापति श्री चंद्रहास चौपाल एवं बीएन मंडल विश्वविद्यालय के कुलानुशासक एवं कुलसचिव रह चुके प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने प्रो.नूतन कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए भूपेन्द्र नारायण मंडल व शिवनंदन प्रसाद मंडल की धरती को नमन किया। डॉ.मधेपुरी ने शिक्षिका एवं लोक गायिका रेखा देवी की सराहना करते हुए कहा कि अपने अतीत को याद करने के लिए उस लोक गायिका के जज्बे को सलाम करता हूं।
इस अवसर पर राधे म्यूजिकल रिकॉर्डिंग का उद्घाटन रेखा जी के गुरु संगीतज्ञ योगेंद्र भारती ने किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि ज्योति मंडल, प्रो.रणधीर यादव , डॉ.आलोक कुमार, स्वदेश कुमार आदि ने प्रो.नूतन को श्रद्धांजलि दी। अंतरराष्ट्रीय उद्घोषक डॉ.पृथ्वीराज यदुवंशी ने मंच संचालन किया और अमोदचंद्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
जन लेखक संघ के केंद्रीय कार्यालय जो साहित्यकार नगर वार्ड नंबर- 1 के डॉ मधेपुरी मार्ग पर अवस्थित है, में जिला कमेटी द्वारा सदन में भूपेन्द्र नारायण मंडल पुस्तक की समीक्षात्मक बैठक के बाद कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता सुलझे सोच के विद्वान इंजीनियर हरिश्चंद्र मंडल ने की।
संगोष्ठी में सर्वप्रथम जन लेखक संघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.महेंद्र नारायण पंकज द्वारा आगत अतिथि बेजोड़ शिक्षा शास्त्री व विद्वान वक्ता प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.ध्रुव कुमार, राज्य सचिव डॉ.सुधांशु चक्रवर्ती सहित बीएनएमयू के पूर्व कुलसचिव प्रो.शचीन्द्र, पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी एवं एसएनपीएम की पूर्व प्राचार्या डॉ.शांति यादव को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
सर्वपथम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो.शचीन्द्र द्वारा विषय प्रवेश करते हुए संगोष्ठी का उद्घाटन किया गया और कहा गया कि भूपेन्द्र बाबू की सामाजिक आर्थिक सोच, सामाजिक समाजवादी सोच सहित शैक्षिक व सामाजिक पिछड़ेपन आदि विषयों पर विस्तृत चिंतन की जरूरत है।
मुख्य अतिथि डॉ.ध्रुव कुमार ने विस्तार से भूपेन्द्र नारायण मंडल के समाजवाद की, कबीर सरीखे व्यवहार की एवं डॉ.लोहिया जैसे गरीबों की बेहतरी के लिए सब कुछ न्योछावर करने की बातें रखी। सभी पढ़े-लिखे विद्वान श्रोताओं ने डॉ.कुमार की बातों को ध्यान से सुना और तालियों के साथ सराहना की। उनके संबोधन में भूपेन्द्र बाबू के गहरे अध्ययन की झलक देखने को मिली।
राज्य सचिव डॉ.सुधांशु चक्रवर्ती ने भी अपने सारगर्भित संबोधन में भूपेंद्र बाबू के व्यक्तित्व की ऊंचाइयों से श्रोताओं को रूबरू करा कर खूब तालियां बटोरी। डॉ.अमोल राय, डॉ.विनय कुमार चौधरी, प्रो.(डॉ.)अरुण कुमार, शंभू शरण भारतीय, आद्यानंद यादव, डॉ.ओम प्रकाश ओम, त्रिवेणीगंज से आए साहित्यकार सुरेंद्र कुमार भारती, आलोक राई, डॉ.भूपेन्द्र भूप आदि ने समाजवादी सोच के धनी भूपेन्द्र नारायण मंडल के अनमोल विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया।
अंत में प्राचार्या डॉ.शांति यादव ने समीक्षात्मक ग्रंथ सदन में भूपेन्द्र नारायण मंडल को सजाने संवारने का भार तत्कालीन सांसद राजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा दिए जाने की और उनके द्वारा निष्पादित किए जाने की विस्तार से चर्चा की, परंतु इतना कुछ करने के बाद संपादक मंडल में नाम नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
Samajsevi Shikshavid Dr.Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri addressing at Janlekhak Sangh Central Office, Dr.Madhepuri Marg Madhepura.
समयाभाव के कारण डॉ.मधेपुरी ने एक पंक्ति में बस इतना ही कहा कि जिनके बारे में डॉ.लोहिया सरीखे महान समाजवादी चिंतक ने 1964 में ही रासबिहारी उच्च विद्यालय के मंच से यह कहा था कि हे मधेपुरा वासियों ! मैं बार-बार मधेपुरा इसलिए आता हूं कि मधेपुरा की समाजवादी धरती ने भूपेन्द्र नारायण मंडल जैसे सपूत को पैदा किया है जो भारतीय संसद में हमेशा निर्भीक होकर गरीबों की बात उठाता है और आगे भी उठाता रहेगा तो मैं किस खेत की मूली हूं।
अंत में जन लेखक संघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.महेंद्र नारायण पंकज ने संक्षेप में विचार व्यक्त किया। जिला जन लेखक संघ के सचिव डॉ.गजेंद्र कुमार ने मंच संचालित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया । अध्यक्ष इंजीनियर हरिश्चंद्र मंडल ने कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
कोसी कमिश्नरी सहरसा के बैजनाथपुर में डॉ.पीके सिंह एवं डॉ.कल्याणी सिंह द्वारा स्थापित लॉर्ड बुद्धा कोशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में कल्याणी IVF (In Vitro Fertilisation) यूनिट का उद्घाटन राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत कैप्टन डॉ.विजय शंकर सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता करते हुए डॉ.पीके सिंह ने उपस्थित जन समुदाय व मीडिया मैन को संबोधित करते हुए कहा कि इस यूनिट में संतानोत्पत्ति की चाहत वाले दंपतियों का इलाज ‘नो लाॅस नो गेन” पर किया जाएगा, यह मेरा वादा है।
सर्वप्रथम उद्घाटनकर्ता डॉ.कैप्टन विजय शंकर सिंह सहित समाजसेवी-साहित्यकार प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो.(डॉ.)अशोक कुमार यादव, विदुषी प्राचार्या डॉ.रेेणु सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश को शााॅल एवं बुके के साथ सम्मानित किया गया। डॉ.पीके सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इस महाविद्यालय निर्माण की कथा सुनाई। तत्पश्चात दीप जलाकर उद्घाटन किया और फीता काटकर कल्याणी आईवीएफ केंद्र में प्रवेश किया डॉ. कैप्टन विजय शंकर ने।
उद्घाटनकर्ता डॉ.विजय शंकर ने कल्याणी आईवीएफ केंद्र की विशेषताओं की विस्तार से चर्चा की और कहा कि यह बुद्धा कोशी मेडिकल कॉलेज आने वाले समय में एक विश्वविद्यालय का स्वरूप अवश्य ग्रहण करेगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने बुद्धा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों, डॉक्टरी पढ़ने वाले छात्रों एवं कर्मियों से कहा कि महात्मा बुद्ध की तरह आप भी पल भर के लिए अपने अंदर नेगेटिव थॉट को प्रवेश नहीं करने दें। डॉ.मधेपुरी ने यह भी कहा कि जो औरों के लिए जीने लगता है वह कभी नहीं मरता। इस दंपत्ति डॉ.पीके सिंह और डॉ कल्याण सिंह को कोसी के नर-नारियों के बीच स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लोग उन्हें सदैव याद करते रहेंगे। उन्होंने डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के साथ बिताए क्षणों की विस्तार से चर्चा करते हुए शिक्षक को समाज का रक्षक, रहवर और रखवाला कहा।
समारोह को विदुषी प्राचार्या डॉ.रेणु सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश सहित बुद्धा मेडिकल कॉलेज के अनुभवी प्राचार्य डॉ.अशोक कुमार यादव ने भी इस दंपत्ति के इस महाविद्यालय निर्माण को लेकर आरंभ से अबतक लगाए जा रहे तन-मन-धन की विस्तार से चर्चा की।
अंत में डॉ.कल्याणी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कालेज निर्माण कथा से सबों को अवगत कराया तथा मौजूद जीविका दीदियों सहित जनमानस से सहयोग की कामना व्यक्त की।
आज विश्व मजदूर दिवस 1 मई के अवसर पर समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने अपने निवास ‘वृंदावन’ पर रास्ते से गुजरने वाले कई मजदूरों को सम्मानित किया। प्रथम मजदूर के रुप में पप्पू कुमार को चादर, माला एवं बुके के साथ-साथ सौ रुपये का नोट देकर ससम्मान भेंट किया गया। अन्य मजदूर जिन्हें सम्मानित किया गया वे हैं- मंटू कुमार पेंटर, संजय मुखिया, अशोक ऋषि देव कृषि मजदूर एवं ललन यादव ड्राइवर। पप्पू कुमार एक टेंट हाउस में बिजली मिस्त्री का काम करता है।
डॉ मधेपुरी ने कहा कि देश के सभी नागरिक मजदूर हैं। कोई अनस्किल्ड तो कोई स्किल्ड या फिर कोई सुपर स्किल्ड मजदूर है। कोई मतदाता है तो कोई देश का भाग्य विधाता। परंतु राष्ट्र की उन्नति के लिए सभी मजदूर बनकर अपना फर्ज निभाता है।