मधेपुरा नप के मुख्य पार्षद की कुर्सी पर निर्विरोध काबिज हुई निर्मला, जगह-जगह सम्मान समारोह आयोजित

झल्लू बाबू सभागार में पुख्ता सुरक्षा के बीच शुक्रवार को नगर परिषद के मुख्य पार्षद का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें निर्मला देवी निर्विरोध रूप से मुख्य पार्षद चुनी गई।

बता दें कि कुल 26 में से 22 माननीय पार्षदों ने एकजुटता दिखाते हुए उनके पक्ष में मतदान किया। उनके विरोध में किसी ने पर्चा तक नहीं भरा। निर्विरोध रूप से मुख्य पार्षद निर्वाचित होने के बाद निर्मला देवी को शपथ दिलाई गई।

जानिए कि मधेपुरा नगर परिषद को लगभग चार माह बाद मुख्य पार्षद मिलने से शहर में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद बनने लगी है।

Newly nominated Chairman of Madhepura Nagar Parishad Nirmala Devi is being honoured by Samajsevi Shikshavid Dr.Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri.
Newly elected Chairman of Madhepura Nagar Parishad smt.Nirmala Devi is being honoured by Samajsevi-Shikshavid Dr.Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri.

यह भी कि निर्वाचन पदाधिकारी सह एडीएम रवीन्द्र नाथ सिंह एवं पर्यवेक्षक सह एडीएम शिवकुमार शैव की निगरानी में पूरी चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। जिला पंचायती राज पदाधिकारी मनोहर साहू ने बताया कि मुख्य पार्षद के निर्विरोध चुने जाने के बाद एडीएम की उपस्थिति में नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद निर्मला देवी को शपथ दिलाई निर्वाचन पदाधिकारी रवीन्द्र नाथ सिंह ने।

चलते-चलते यह भी कि निर्मला देवी के मुख्य पार्षद चुने जाने पर शहर की उभरती हुई समाज सेविका श्रीमती प्रीति गोपाल (पुत्रवधू दिगंबर प्रसाद यादव) ने अपने शहीद चुल्हाय मार्ग स्थित आवास पर मुख्य पार्षद निर्मला देवी को दर्जनों से अधिक पार्षदों एवं समाजसेवी-साहित्यकार व पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, एसएनपीएम लॉ कॉलेज के प्राचार्य सत्यजीत यादव, प्रो.(डॉ.)अशोक कुमार व अन्य गणमान्यों की उपस्थिति में सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ.मधेपुरी ने कहा कि आप सभी पार्षद अपने पुरुषार्थ से नगर निवासियों के दिल में जगह बनाएं और साफ-सफाई, बिजली एवं जल निकासी को प्राथमिकता दें। प्रो.अशोक ने शहर में सीसीटीवी कैमरा लाने की बात कही। सम्मान समारोह को प्रो.सत्यजीत यादव, व्यापार मंडल के सचिव रविंद्र कुमार यादव, पार्षद अशोक कुमार, विनीता भारती,  रेखा देवी, सुनील कुमार आदि ने संबोधित किया। समाजसेविका प्रीति गोपाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

सम्बंधित खबरें


रहटा के मटुकधारी परिसर में श्री कृष्ण कथा से तीन दिनों तक माहौल भक्तिमय रहा

जिले के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत रहटा पंचायत के वर्षों मुखिया रहे एवं मधेपुरा जिला के प्रथम जिला परिषद अध्यक्ष रहे मटुकधारी प्रसाद मंडल परिसर में स्मृतिशेष इंजीनियर विनोदानंद यादव व आनंद कुमार उर्फ बबलू की स्मृति में श्री राधा कृष्ण के भव्य मंदिर का निर्माण शेखर कुमार उर्फ बउवा बाबू द्वारा सर्वाधिक मनोयोग पूर्वक किया गया।

Devotees are enjoying Shree Krishna Katha at Rahta.
Devotees are enjoying Shree Krishna Katha at Rahta.

बता दें कि इस अवसर पर मटुकधारी परिसर में तीन दिवसीय श्री कृष्ण कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया एवं श्री कृष्ण के जन्म व मयूर नेत्र की झांकी प्रस्तुत की गई। तीन दिनों तक दूर-दूर से आए ग्रामीण नर-नारियों से लेकर हवाई जहाज से उड़ने एवं उड़ाने वालों को ट्रेनिंग देने वाले दिल्ली निवासी संतोष कुमार सरीखे कृष्ण भक्त भी शामिल थे।

इस महोत्सव में श्री कृष्ण कथा प्रवक्ता व अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाल व्यास कपिल देव जी महाराज ने वृंदावन धाम से आकर यहां भारी संख्या में उपस्थित भक्तों को अपने कथामृत से आनंद विभोर कर दिया।

जानिए कि इस मौके पर समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने अपने संक्षिप्त संबोधन में भक्तों के समक्ष श्री कृष्ण और गुरु नानक के कर्म व पुरुषार्थ की झांकी प्रस्तुत करते हुए अपने अभिन्न मित्र स्मृतिशेष विनोदानंद जी के बाबत यही कहा कि वे सदा वर्तमान में जीते रहे और इस मटुकधारी परिसर को इस प्रकार  संस्कारित किया जिसकी खुशबू सदैव संवेदनशील आत्माएं महसूसती रहेंगी। इस अवसर पर रंगपुरा, जानकीनगर, भागलपुर, पटना के स्वजनों के साथ-साथ डॉ.मधेपुरी, अंगद यादव, हीरेन्द्र मंडल उर्फ पूप्पू जी, किशोर कुमार उर्फ़ महंत जी, ओम, सबलू, गुड्डू सहित मुरलीगंज केपी कॉलेज के वर्तमान व सेवानिवृत्त प्रोफेसर आदि मौजूद थे।

सम्बंधित खबरें


सीएम नीतीश के संकल्प “न शराब आने देंगे, न किसी को पीने देंगे” को पूरा करेंगे के.के.पाठक

पूर्ण शराब बंदी पर 7 घंटे कैबिनेट की बैठक हुई और सख्ती के लिए एक्शन प्लान भी बना। केके पाठक को फिर दिल्ली से लाकर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की कमान सौंपी गई।

बता दें कि 1990 बैच के आईएएस अधिकारी केके पाठक को बिहार लौटने के बाद नीतीश सरकार ने उन्हें फिर से शराब बंदी कानून को मुस्तैदी से लागू करने की जवाबदेही सौंपी है।

जानिए कि 5 अप्रैल 2016 को जब बिहार में नीतीश सरकार ने पूर्ण शराब बंदी लागू की थी, तब केके पाठक ही इस विभाग के प्रधान सचिव थे और शराबबंदी को सख्ती से लागू करवाया था। इस बार तो केके पाठक इस विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं। उनके आने की धमक मिलते ही पुलिस मुख्यालय ने सभी थानों को निर्देश दिया कि शराब से जुड़े सभी स्पाॅट की पहचान कर कठोर कार्रवाई करें। अब राज्य भर में चलेगा शराब के खिलाफ अभियान।

चलते-चलते यह भी कि सीमावर्ती इलाकों में मौजूद 127 थानों को विशेष रूप से निर्देश दिया गया है कि अपने क्षेत्र के पूरे रूट को आईडेंटिफाइ कर सख्त कार्रवाई तुरंत शुरू करें। सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को समुचित मॉनिटरिंग करने का सख्त निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने यहां तक कह डाला है कि जिस क्षेत्र में शराब मिलेगी उसके थानेदार तुरंत सस्पेंड होंगे और एसपी से पूछा जाएगा शोकाॅज। अब सीएम नीतीश कुमार विरोधियों की बोलती बंद करने की ठान ली है जिसे पूरा करने के लिए केके पाठक को लाया गया है।

सम्बंधित खबरें


देश में पूर्ण टीकाकरण वाले घरों पर कोरोना स्टीकर लगेगा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार जिस घर में लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों के तहत दोनों डोज लग चुके हैं उस घर पर पूर्ण टीकाकरण वाला कोरोना स्टीकर साटा जाएगा। क्योंकि भारत सरकार सुनिश्चित करना चाहती है कि देश के हर व्यक्ति का पूर्ण टीकाकरण हो।

बता दें कि अब तक सिंगल या डबल डोज मिलाकर देश ने तेजी से 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। परंतु, कोरोना अभी भी समाप्त नहीं हुआ है।

जानिए कि बीते चौबीस घंटों में कोरोना वायरस ने देश में 197 लोगों की जान ले ली है जिसमें 127 मौतें केवल केरल राज्य में दर्ज की गई है। चतुर्दिक चर्चा हो रही है कि हर व्यक्ति के पूर्ण टीकाकरण के लिए जन भागीदारी आवश्यक है।

चलते-चलते यह भी कि भारत सरकार ने घोषणा की है कि दोनों खुराक 100% लोगों को देना कोविड-19 टीकाकरण अभियान को पूरा करने और भारत में वैश्विक महामारी समाप्त करने के लिए जरूरी है। मौके पर समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी ने कहा कि इस व्यापक अभियान को हम सभी भारतीय का समर्थन मिले तभी सरकार का “हर घर दस्तक” अभियान सफल हो पाएगा और हर घर पर पूर्ण टीकाकरण वाला कोरोना स्टीकर दूर से ही अपनी चमक बिखेड़ता हुआ दिखेगा।

सम्बंधित खबरें


उपन्यासकार मन्नू भंडारी के निधन से साहित्य जगत मर्माहत

प्रख्यात उपन्यासकार मन्नू भंडारी के निधन का समाचार सुनते ही संपूर्ण साहित्य जगत मर्माहत हो गया। चारों ओर शोक की लहर दौड़ गई।

बता दें कि मध्य प्रदेश में जन्मी लेखिका मन्नू भंडारी ने साहित्य के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। अपने कालजई रचनाओं “आपका बंटी”, “महाभोज” आदि के लिए मशहूर मन्नू भंडारी का सोमवार को गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया।

जानिए कि मन्नू भंडारी को हिन्दी में उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक उपलब्धियों के लिए “दिल्ली शिखर सम्मान” एवं केके बिरला फाउंडेशन के “व्यास सम्मान” सहित कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनके प्रसिद्ध उपन्यास “यही सच है” को 1974 में ‘रजनीगंधा’ नाम से फिल्माया गया था। यह फिल्म एक साल बाद कई फिल्म फेयर पुरस्कार भी जीते।

मौके पर समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी ने कहा कि साहित्य को समृद्ध करने वाली मन्नू भंडारी द्वारा महिलाओं के अलावा कई विषयों पर लेखन की जा चुकी है। 90 की उम्र तक बदलते सामाजिक यथार्थ की कहानीकार बनी रही मन्नू भंडारी…… ताजिंदगी हिन्दी की अग्रणी लेखिका बनी रही। तभी तो मन्नू जी का लिखा आज भी समस्त साहित्यानुरागियों की नसें चटका देता है। उनकी कहानी कभी पुरानी नहीं पड़ सकती…।

सम्बंधित खबरें


सिविल सर्जन कार्यालय में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक हुई

15 नवंबर को अपराहन 3:30 बजे असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.एन शाही की अध्यक्षता में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई जिसके सदस्य हैं-

सामाजिक कार्यकर्ता प्रोफेसर भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी एवं उर्मिला कुमारी, गवर्नमेंट प्लीडर अब्दुल कलाम चिकित्सक सदस्य के रूप में डॉ.डीपी गुप्ता (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ.संतोष प्रकाश (चिकित्सा पदाधिकारी), डॉ.रंजना कुमारी (महिला चिकित्सा पदाधिकारी) सदर अस्पताल, डॉ.सच्चिदानंद यादव (सचिव कोशी क्षेत्र आईएमए)

बता दें कि यह एक्ट भारत सरकार द्वारा देश में स्त्री एवं पुरुष के बीच बढ़ते अनुपात के मद्देनजर बनाया गया है एवं समय-समय पर इसमें संशोधन भी किया जाता रहा है। यह एक्ट टेक्स्ट भ्रूण में पल रहे बच्चों के लिंग की जानकारी पर रोक लगाने हेतु बनाया गया है। इस समिति द्वारा अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने हेतु नियमानुसार लाइसेंस निर्गत किया जाता है।

जिले के बिहारीगंज से नया अल्ट्रासाउंड निबंधन हेतु शारदा एडवांस इमेजिंग सेंटर एवं दिव्यांशी अल्ट्रासाउंड सेंटर द्वारा तथा सिंहेश्वर से पूजा अल्ट्रासाउंड सेंटर द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुआ। जांच कराई गई। रिपोर्ट के जांचोपरांत सभी सदस्यों द्वारा शारदा एडवांस इमेजिंग सेंटर, शास्त्री चौक बिहारीगंज की अहर्तापूर्ण होने के फलस्वरूप उसे नया अल्ट्रासाउंड निबंधन की स्वीकृति दी गई। मौजूद प्रधान सहायक संतोष कुमार एवं संबंधित सहायक आनंद कुमार को अग्रिम कार्रवाई हेतु निर्देश दिया गया।

 

सम्बंधित खबरें


सुंदरपट्टी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों ने बाल दिवस के रूप में चाचा नेहरू का जन्म दिवस मनाया

14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस सदर प्रखंड के सुंदरपट्टी गांव के मध्य विद्यालय में सर्वाधिक उत्साह के साथ गांव के बच्चे-बच्चियों ने अपने शिक्षकों व अभिभावकों के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा कई कार्यक्रमों को अंजाम दिया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन बीएन मंडल विश्वविद्यालय के पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने मुख्य अतिथि प्रो.(डॉ.)अरुण कुमार (स्नातकोत्तर जंतु विभागाध्यक्ष, बीएनएमयू) एवं ग्रामीण बुजुर्गों के साथ चाचा नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि करते हुए किया।

Children's Day celebration at Sunderpatti.
Children’s Day celebration at Sunderpatti.

इस अवसर पर उद्घाटनकर्ता डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी एवं मुख्य अतिथि डॉ.अरुण कुमार ने पौधरोपण किया। साथ ही सबों ने बाल दिवस के अवसर पर चाचा नेहरू के देश प्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से चर्चा है कि। मौके पर शिक्षक विकास कुमार, सृजन दर्पण के सचिव रंगकर्मी विकास ने अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रगान एवं स्वागतगान छात्रा काजल द्वारा प्रस्तुत की गई।

आयोजन को बच्चों द्वारा संगीत, नृत्य एवं नाटक की प्रस्तुति ने सफल बनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनंत पासवान, शिक्षक रत्नेश पासवान, इंदल यादव  सुशील यादव आदि का योगदान रहा। एक कदम शिक्षा की ओर के सदस्यगण आशीष, अभिषेक, तपेश, रूपेश, मनीष, सौरव, अविनाश, आर्या, सुनील, सतीश आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

 

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा से मंगल सानिध्य रखने वाले गणितज्ञ डॉ.वशिष्ठ नारायण सिंह को मरणोपरांत मिला पद्मश्री सम्मान

गणितज्ञ प्रो.(डॉ.)वशिष्ठ नारायण सिंह का मंगल सानिध्य मधेपुरा से रहा है। जहां उन्होंने मधेपुरा के भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में योगदान दिया था, वहीं पटना के साइंस कॉलेज में मधेपुरा निवासी समाजसेवी-साहित्यकार प्रो.(डॉ.)भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी से एक क्लास आगे पढ़ते थे।

जानिए कि वर्ष 1962 में जब डॉ.वशिष्ठ नारायण नेतरहाट से हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण होकर बी.एस-सी पार्ट वन के छात्र हुआ करते थे तब डॉ.मधेपुरी पटना साइंस कॉलेज में प्री-साइंस के छात्र हुआ करते थे।

बता दें कि गणितज्ञ रामानुजन कहलाने वाले एकमात्र छात्र वशिष्ठ के लिए कुलपति डॉ.जॉर्ज जैकब एवं पटना साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ.नासु नागेंद्र नाथ ने बी.एस-सी गणित की परीक्षा लेकर उन्हें कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी भेज दिया, जहां उन्होंने गणितज्ञ डॉ.केली के सानिध्य में रहकर काम किया।

यह भी कि जब 1973 में वैवाहिक बंधन में बंधे तो अचानक दुनिया भैंचक हो गई यह जानकर कि गणितज्ञ वशिष्ठ रांची मेंटल हॉस्पिटल में इलाजरत हैं। जब गणित की दुनिया का वह चमकता सितारा गुमनामी की जिंदगी जीने को विवश हो गया तब मधेपुरा वकालत खाना में डॉ.मधेपुरी ने लोक अभियोजक शिवनेश्वरी प्रसाद की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाकर उस महान गणितज्ञ को आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया। परंतु, एक दिन बाद कर्पूरी सरकार ने घोषणा कर दी कि डाॅ.वशिष्ठ नारायण का सारा खर्च सरकार वहन करेगी।

सम्बंधित खबरें


बिहार के प्रमोद को ‘खेलरत्न’ से सम्मानित किया राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने

महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेल जगत में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन के ‘दरबार हाल’ में समारोह पूर्वक सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में टोक्यो पैरालंपिक में बिहार के वैशाली निवासी प्रमोद भगत को भी बैडमिंटन के स्वर्ण पदक विजेता होने पर मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्वारा जैवलिन थ्रो के विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा सहित भारत 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बता दें कि इसी कार्यक्रम में पैरालंपिक के ऊंची कूद में टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी शरद कुमार सहित 35 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्वारा ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

चलते-चलते यह भी बता दें कि जहां खेलरत्न पुरस्कार में पुरस्कार राशि 25 लाख दी गई… वहीं अर्जुन पुरस्कार में 15 लाख रूपये की पुरस्कार राशि दी गई है। इसके अलावे सम्मान पत्र आदि देकर भी सम्मानित किया गया। यूं तो यह सम्मान हर साल 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर आयोजित किया जाता है, परंतु उस समय टोक्यो ओलंपिक एवं पैरालंपिक खेल होने के कारण यह समारोह विलंब से आयोजित किया गया।

सम्बंधित खबरें


बाल्मीकि नगर जंगल में मंगल मनाएंगे पर्यटक और गुजारेंगे रात थ्री स्टार होटल में

सूबे की नीतीश सरकार ने दिशा निर्देश पर पर्यटन विभाग ने 3 माह के अंदर बाल्मीकि नगर के टाइगर रिजर्व एरिया में टेंट सिटी लगाने का निर्णय लिया है। टेंट सिटी निर्माण में लगभग ₹10 करोड़ का खर्च आएगा।

बता दें कि 10 करोड़ में तैयार की जाएगी 50 स्वीट, जिनमें 3 स्टार होटल जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। चर्चा इस बात पर भी हो रही है कि इसके तैयार होने पर सर्वप्रथम बिहार के कैबिनेट की एक बैठक वहां आयोजित की जाएगी, फिर पर्यटकों के लिए लोक अर्पित कर दिए जाएंगे। साथ ही वहां रहने के लिए नियम एवं शुल्क की राशि दोनों वेबसाइट पर डाल दी जाएंगी। राशि में भाड़े के अतिरिक्त भोजन आदि की सभी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। आस-पास घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए गाड़ी की व्यवस्था भी रहेगी।

चलते-चलते यह भी कि वैसे निवेशक भी यहां आ सकते हैं, जो पर्यटन क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं। बिहार के पर्यटकों के लिए क्या-क्या सुविधाएं दी जा सकती हैं इस पर भी चर्चाएं की जाएंगी।

 

सम्बंधित खबरें