पृष्ठ : मधेपुरा अबतक

शरद यादव की जगह नीतीश कुमार होंगे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष..!

जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। वैसे भी नीतीश पार्टी के ‘स्वाभाविक’ और ‘सर्वमान्य’ नेता हैं और अब जबकि वर्तमान अध्यक्ष शरद यादव ने चौथी बार अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से ‘इनकार’ कर दिया है, इस बात की केवल औपचारिक घोषणा ही शेष है। सूत्रों की मानें तो स्वयं शरद ने नीतीश के नाम का प्रस्ताव दिया है। हालांकि सब कुछ ‘तय’ है फिर भी ‘औपचारिकतावश’ अध्यक्ष के चुनाव पर विचार करने के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय परिषद की बैठक भी बुला ली गई है।

बता दें कि शरद यादव लगातार तीन बार से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते आ रहे हैं जबकि पार्टी संविधान किसी को भी दो बार से अधिक अध्यक्ष बनने की इजाजत नहीं देता। पिछली बार उन्हें पार्टी के संविधान में संशोधन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन इस बार शरद ने अध्यक्ष बनने से यह कहते हुए मना कर दिया कि पार्टी संविधान में दूसरी बार संशोधन करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि वे भले ही अध्यक्ष नहीं रहें, लेकिन पहले की तरह ही सक्रिय रहेंगे।

जेडीयू के निर्माण और उत्थान में शरद यादव की बड़ी भूमिका रही है। वे साफ-सुथरी छवि वाले, मुद्दों के लिए लड़ने वाले, सुलझे हुए और संघर्ष में यकीन रखने वाले नेता रहे हैं। मंडल कमीशन को धरातल पर उतारने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज बिहार के दिग्गज नेताओं – लालू, नीतीश या रामविलास – का कद जितना भी बड़ा हो, इसमें कोई दो राय नहीं कि राष्ट्रीय राजनीति में इन सबके उभरने के बहुत पहले से शरद की पहचान राष्ट्रीय स्तर की रही है। लेकिन समय ने ‘करवट’ ली और अब पार्टी की कमान नीतीश के हाथों में जा रही है।

देखा जाय तो नीतीश लम्बे समय से राष्ट्रीय राजनीति में अपना ‘कद’ और ‘कैनवास’ बढ़ाने की कोशिश में लगे रहे हैं। ऐसे में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर उनका सामने आना और भी अहम हो जाता है। देखना दिलचस्प होगा कि नीतीश की ताजपोशी के बाद जेडीयू के ‘आन्तरिक समीकरण’ और ‘भाजपाविरोधी ध्रुवीकरण’ में क्या और कितना नया होगा..?

‘मधेपुरा अबतक’ के लिए डॉ. ए. दीप

सम्बंधित खबरें


खुशहाल बिहार का वादा किया नीतीश कुमार ने

जानकारी के अभाव में लोग नारी को अबला कहते हैं और नारी सशक्तिकरण की चर्चा भी करते हैं | यूँ हर व्यक्ति को क्या चाहिए – शक्ति, विद्या और धन | इन तीनों के लिए हम पूजा करते हैं – माँ दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी की | इतना ही नहीं, बिहार की बेटी ‘मैत्रैयी’ की ये पंक्तियाँ भारतीय चेतना का आलोक स्तम्भ और युग-युग तक प्रकाश स्तम्भ बना रहेगा –

तमसो मा ज्योतिर्गमय… असतो मा सद्गमय…!

पटना का एस.के.मेमोरियल हॉल ! वर्ष 2015, तारीख 9 जुलाई और दिन गुरुवार | भाषण समाप्त कर अपने सीट पर बैठने जा रहे थे नीतीश कुमार कि महिलाओं ने जोरदार आवाज लगाई – खुशहाल बिहार बनाने के लिए शराब पर प्रतिबंध लगाने हेतु कुछ तो करिये….| नीतीश ने तत्क्षण कहा कि अगली बार सरकार बनी तो शराब बंद कर देंगे……| उसी का परिणाम है कि एक अप्रैल 2016 से बिहार में, प्रथम चरण में, देशी शराब पूर्णतः बंद है |नीतीश एक बार जो ठान लेता है उसे पूरा करके ही रहता है | नीतीश का संकल्प है –

  • नशापान से अरे बिहारी, हमें दूर ही रहना है |
  • बहुरेंगे अब दिन बिहार के, हर बच्चे को पढ़ना है ||

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के लिए मधेपुरा जिले के डी.एम. मो.सोहैल, एस.पी. विकास कुमार, डी.डी.सी. मिथिलेश कुमार, एस.डी.एम. संजय कुमार निराला आदि सहित शहर के बुद्धिजीवियों ने जागरूकता रैली निकाली जो मेन रोड से होते हुए रासबिहारी उच्च वि. मैदान में पहुँची  | रैली को संबोधित करते हुए डी.एम. मो.सोहैल ने कहा कि 01 अप्रैल 2016 से पूरे बिहार में शराब बंदी लागू हो गयी है | शराब का सेवन करने वाला इंसान हैवान हो जाता है | शराब से शरीर नष्ट होने से साथ-साथ आत्मा भी पथ भ्रष्ट होने लगती है | डी.एम. ने परिवार के सदस्यों के सम्मान के लिए शराब से दूर रहने का संकल्प दिलाया |

एस.पी. विकास कुमार ने कहा कि आज से इस रैली मे शामिल सभी सज्जन शराब सेवन नहीं करने का संकल्प तो ले ही रहे हैं साथ ही दूसरे लोगों को भी शराब से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की सबों ने शपथ भी ली | सभी पदाधिकारियों सहित राजद नेता विजेंद्र प्रसाद यादव, जदयू नेता अनिल कुमार तथा काँग्रेसी नेता विष्णुदेव यादव विक्रम सहित शामिल शिक्षकों ने भी आजीवन शराब सेवन नहीं करने का संकल्प लिया |

सम्बंधित खबरें


दृष्टि द विजन ने किया छात्रों को पुरस्कृत

नगरपरिषद के लक्ष्मीपुर मुहल्ला (वार्ड न.-17) स्थित दृष्टि द विजन कोचिंग संस्थान के निदेशक पंकज पोद्दार एवं मीनाक्षी पोद्दार के जीवन का यही उद्देश्य रहा है कि कोचिंग के माध्यम से स्थानीय छात्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानकपूर्ण शिक्षा प्रदान किया जाए | इस संस्थान के माध्यम से शहर के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के बीच बेहतर प्रदर्शन के आधार पर भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया |

समारोह की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी-शिक्षाविद डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने अपने सम्बोधन में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से भारतरत्न डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के जीवन को परोसते हुए यही कहा कि आप नींद में आने वाला सपने नहीं देखें बल्कि वैसे सपने देखें जो आपको रात में नींद भी नहीं आने दें | डॉ.मधेपुरी ने छात्र-छात्राओं को भयमुक्त रहने एवं आत्मविश्वास से भरपूर होने के फायदों पर विस्तार से प्रकाश डाला | निदेशक मीनाक्षी ने कहा कि 6 वर्षों से यह कोचिंग शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवा प्रदान कर रहा है और दर्जनों आईआईटीयन-मेडिकल व इंजीनियरिंग पैदा कर चुका है |

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्रो.विजेन्द्र नारायण यादव, प्रो.अशोक कुमार पोद्दार, अधिवक्ता अजय कुमार, सुमन जी एवं ललन यादव सहित जागरण के संवाददातापृथ्वीराज यदुवंशी ने विस्तार से छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया |

डॉ.मधेपुरी ने प्रथम आने वाले जिन छात्रों को पुरस्कृत किया वे हैं- रश्मिका रत्न, पीयूष प्रियांशु, जागृति प्रकाश, अंकित कुमार और बिट्टूराज आदि | शेष बेहतर प्रदर्शन वाले छात्र-छात्राओं को निदेशक पंकज पोद्दार एवं मीनाक्षी पोद्दार द्वारा पुरस्कृत किया गया |

सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक रौशन ने खूब तालियाँ बटोरी एवं मीनाक्षी ने मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया |

सम्बंधित खबरें


अश्लीलता की होलिका जलाई गयी

स्थानीय भूपेन्द्र चौक पर होलिकोत्सव के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की जिला इकाई के तत्वावधान में होलिका दहन को अश्लीलता निवारण दिवस के रूप में मनाया गया जिसकी अध्यक्षता पी.एस.कॉलेज मधेपुरा के प्रो.अजय कुमार ने की |

सम्पूर्ण कार्यक्रम में होलिका को अश्लीलता के प्रतीक के रूप में जलाने के साथ-साथ नयी पीढ़ी के प्रहलाद को बचाने पर जोर दिया ब्रह्मा कुमारी रंजू दीदी एवं शिक्षा प्रेमी डॉ.रामचन्द्र प्रसाद मंडल, डॉ.गोपाल यादव, पूर्व उपप्रमुख विनयवर्द्धन उर्फ़ खोखा बाबू आदि | मौके पर अश्लील पोस्टरों एवं चित्रों का वहिष्कार करने की अपील प्रो.राम सुन्दर साह, प्रो.जयप्रकाश यादव, ओम प्रकाश यादव, डॉ.नागेन्द्र गुप्ता आदि सुधि जनों ने की |

शिक्षक संघ के नेता प्रो.जयप्रकाश यादव ने कहा कि समाज में तेजी से बढ़ रही विकृति को समाप्त करने के लिए सम्मिलित रूप से हमें लोक संस्कृति एवं लोकचार को बढ़ावा देना होगा अन्यथा यह समाज कमजोर होता चला जाएगा |

गायत्री परिवार को समर्पित चेतन वर्मा ने विकासवाद के साथ अश्लीलतावाद के बाजार को तेजी से फैलता हुआ बताया जिसे उन्होंने सामजिक हिंसा का कारण माना तथा इसे दूर करने के लिए सोच में बदलाव लाने पर बल दिया |

अन्त तक संजय यादव, प्रो.अशोक कुमार पोद्दार, दमयंती देवी, रमेश चन्द्र भगत, दयानन्द यादव, शिवकुमार, किरणवाला, नीलम कुमारी, सरिता सिंह आदि उपस्थित रहे |

सम्बंधित खबरें


होली है, खुलने दो भेद सारा… जोगीरा सा रा रा रा

जोगीरा ना हो तो होली कैसी..? होली का असली रंग तो जोगीरा के साथ ही चढ़ता है। उत्तर भारत के जिन क्षेत्रों में नाथपंथी योगी (जोगी) सक्रिय रहे वहाँ जोगीरा गाने की परम्परा विशेष रूप से पाई जाती है। सम्भवत: इसकी उत्पत्ति जोगियों की हठ-साधना, वैराग्य और उलटबाँसियों का मजाक उड़ाने के लिए हुई हो। यह मूलत: एक समूह-गान है जिसमें प्रश्नोत्तर शैली में एक समूह सवाल पूछता है तो दूसरा उसका जवाब देता है। जवाब प्राय: चौंकाने वाले होते हैं।

समय बदला तो जोगीरा भी बदलता गया। धीरे-धीरे यह रोजमर्रा की घटनाओं से जुड़ता चला गया। घर का आंगन हो, गांव का चौपाल हो या फिर राजनीति का गलियारा इसने हर जगह अपनी पहुँच बना ली। सम्भ्रान्त और शासक वर्ग पर अपना गुस्सा निकालने या यूँ कहें कि उन्हें ‘गरियाने’ का अनूठा जरिया बन गया जोगीरा।

होली में तो वैसे भी खुलकर और खिलकर कहने की परम्परा है। यह एक तरह से सामूहिक विरेचन का पर्व है। आज इस परम्परा को स्वस्थ रूप देते हुए इसे फिर से व्यक्तिगत और संस्थागत, सामाजिक और राजनीतिक विडम्बनाओं और विद्रूपताओं पर कबीर की तरह तंज कसने और हमले करने के अवसर में बदलने की जरूरत है।

होली की मंगलकामनाओं के साथ प्रस्तुत हैं कबीर की परम्परा के जनकवि आचार्य रामपलट दास के कुछ चुनिंदा जोगीरे। इन जोगीरों के मूल में कौन हैं और क्यों हैं ये कहने की जरूरत नहीं। ना ही ये कहने की जरूरत है कि बुरा ना मानो, होली है। हम तो कहेंगे बुरा मान ही लो, होली है… जोगीरा सा रा रा रा…

आचार्य रामपलट दास के जोगीरे

केकर खातिर पान बनल बा, केकरे खातिर बांस

केकरे खातिर पूड़ी पूआ, केकर सत्यानास

जोगीरा सा रा रा रा………………….

नेतवन खातिर पान बनल बा, पब्लिक खातिर बांस

अफसर काटें पूड़ी पूआ, सिस्टम सत्यानास

जोगीरा सा रा रा रा………………….

आधी टांग क धोती पहिरे, आधी पीठ उघार

पलटू कारन बजट क घाटा, बोल रहल सरकार

जोगीरा सा रा रा रा………………….

चिन्नी चाउर महंग भइल, महंग भइल पिसान

मनरेगा का कारड ले के, चाटा साँझ बिहान

जोगीरा सा रा रा रा………………….

खूब चकाचक जीडीपी बा चर्चा बा भरपूर

चौराहा पर रोज सबेरे बिक जाला मजदूर

जोगीरा सा रा रा रा………………….

दो सौ चालीस दाल हो गई, तेल सवा सौ पार

अच्छे दिन में कमी कहाँ है, पूछ रही सरकार

जोगीरा सा रा रा रा………………….

बाबा मांगे मुँह बा बा के, चेला दाँत चियार

श्री श्री मांगे नाच नाच के, झुकी खड़ी सरकार

जोगीरा सा रा रा रा………………….

पूँछ पटक कर कुक्कुर खाए, चाट-चाट बिल्लार

सफाचट्ट कर माल्या खाया, खोज रही सरकार

जोगीरा सा रा रा रा………………….

कौन दुल्हनिया डोली जाए, कौन दुल्हनिया कार

कौन दुल्हनिया झोंटा नोचे, नाम केकर सरकार

जोगीरा सा रा रा रा………………….

संघ दुल्हनिया डोली जाए, कारपोरेट भरि कार

धरम दुलहनिया झोंटा नोचे, बउरिया सरकार

जोगीरा सा रा रा रा………………….

रंग और गुलाल के साथ –

‘मधेपुरा अबतक’ के लिए डॉ. ए. दीप

सम्बंधित खबरें


बिहार दिवस मनाया मधेपुरा जिला प्रशासन ने

22 मार्च 1912 के दिन ‘बिहार’ को तत्कालीन ‘बंगाल प्रेसिडेंसी ऑफ फोर्ट विलियम’ से अलग स्वतंत्र अस्तित्व प्राप्त हुआ जिसे आज 104 वर्ष हो गये | बिहार दिवस के अवसर पर जिले के डायनेमिक डी.एम. मो.सोहैल एवं अनुभवी आरक्षी अधीक्षक विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण इसकी सफलता के लिए तत्पर देखे गये | जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर तक बिहार दिवस की धूम रही | यहाँ तक कि पंचायत स्तर के सरकारी भवनों को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया |

सुबह में स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाला गया | बिहार गौरव गाथा से सम्बन्धित भाषण प्रतियोगिता, गीत-संगीत प्रतियोगिता तथा क्वीज का भी आयोजन किया गया था | इसके साथ ही साफ़-सफाई, रोशनी एवं खेल-कूद की पूरी व्यवस्था की गयी थी | शाम में बी.एन.मंडल स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय स्कूली बच्चों के साथ-साथ पटना से आये सतीश पप्पू आर्केस्ट्रा टीम ने भाग लिया |

कार्यक्रम का श्रीगणेश हर ओर नजर रखनेवाले डायनेमिक डी.एम. मो.सोहैल, समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी, आरक्षी अधीक्षक विकास कुमार सहित ए.डी.एम. अबरार अहमद कमर, डी.डी.सी. मिथिलेश कुमार, समाजसेवी शौकत अली, वार्ड पार्षद ध्यानी यादव, माया विद्या निकेतन की प्राचार्या चन्द्रिका यादव आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर बिहार दिवस का उद्घाटन किया |

डी.एम. मो.सोहैल ने अपने संक्षिप्त भाषण में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के सप्त संकल्पों को अमलीजामा पहनाने के लिए जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारीगण व कर्मचारीगण तत्पर रहेंगे |

देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहर के हाली क्रास, माया विद्या निकेतन, केशव कन्या, जगजीवन आश्रम स्कूल, स्वर शोभिता, इप्टा कलाकारों सहित अन्य कई स्कूलों के बच्चे-बच्चियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया | सतीश पप्पू आर्केस्ट्रा टीम तो होली के कुछ गानों पर युवाओं को थिरकने के लिए विवश कर दिया और खूब तालियाँ बटोरी |

कार्यक्रम का आरम्भ श्रीमती रेखा यादव के स्वागतगान से हुआ तथा मंच संचालन किया स्काउट गाइड के आयुक्त जयकृष्ण यादव ने | दस बजे रात्रि में कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा कर दी गई |

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा में शुरू होगी महादलितों को साक्षर बनाने की मुहिम

मधेपुरा जिले का कोई महादलित अब निरक्षर नहीं रहेगा। जिले के सभी महादलितों तक शिक्षा की किरण पहुँचाई जाएगी। जिला प्रशासन तीन माह के अन्दर ऐसे महादलितों का चयन कर उन्हें साक्षर बनाएगा जो अब तक शिक्षा के मैलिक अधिकार से वंचित हैं। महादलित साक्षरता कार्यक्रम के तहत इस काम का शुभारम्भ दो अप्रैल से होगा।

मधेपुरा के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर जिलाधिकारी मो. सोहैल ने कहा कि यह कार्यक्रम ‘बिग पुश’ के साथ शुरू किया जाना है। ‘बिग पुश’ अर्थात जोरदार धक्के के लिए उन्होंने तालिमी मरकज से लेकर टोला सेवक, विकास मित्र आदि सभी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन के साथ सभी जी-जान से नहीं जुटेंगे तब तक जिले के सभी महादलित टोलों को शत प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता।

बता दें कि उपरोक्त कार्यक्रम का क्रियान्वयन जिला साक्षरता समिति, मधेपुरा द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार की जा रही है।

मधेपुरा जिला प्रशासन ने नि:संदेह एक बड़े कार्य का बीड़ा उठाया है जो मुश्किल तो है लेकिन नामुमकिन नहीं। जिलाधिकारी मो. सोहैल की कार्यशैली और उनके अब तक के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए इस पुनीत कार्य के सफलतापूर्वक और समय पर पूरा होने की उम्मीद मधेपुरावासियों को है। अभी-अभी उनकी देखरेख में मैट्रिक की परीक्षा जितने शांतिपूर्ण वातावरण में और कदाचारमुक्त तरीके से सम्पन्न हुई है उसे देखकर हमारी अपेक्षा को और बल मिलता है।

सम्बंधित खबरें


सिंहेश्वर स्थान में अखिल भारतीय त्रि-दिवसीय सर्वधर्म महासम्मेलन सम्पन्न

ऋष्य श्रृंग की पावन धरती सिंहेश्वर स्थान के मवेशी हाट मैदान में त्रिदिवसीय सर्वधर्म महासम्मेलन का शुभारम्भ शुक्रवार के दिन दीप-प्रज्जवलित कर भू.ना.मंडल वि.वि. के प्रतिकुलपति डॉ.जे.पी.एन.झा, समाजसेवी डॉ. भूपेन्द्र मधेपुरी, डॉ.रामचन्द्र मंडल, डॉ.के.एन.ठाकुर, डॉ.बी.एन.विवेका, प्रो.श्यामल किशोर यादव, प्रो.शचीन्द्र एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.अनिल कुमार सहित प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी के रामनाथ भाई, जैन धर्म के विवेक मुनि, इस्लाम धर्म के मिर्जा दिलदार हुसैन वेग, सिक्ख धर्म गुरु कुलमोहन सिंह, आनंद मार्ग के प्रवक्ता एवं महर्षि मेंहीं के स्थानीय संस्थापक स्वामी विमलानंद महाराज, ईसाई धर्म के फिलिप्स क्राइस्ट, कबीर पंथ के उमा साहब आदि सभी ने सम्मिलित रूप से किया |

BK Ranju Addressing Sarv Dharma Maha Sammelan at Singheshwar Madhepura.
BK Ranju Addressing Sarv Dharma Maha Sammelan at Singheshwar Madhepura.

इस अवसर पर समाज एवं दूसरों की भलाई करने वाले संत-मुनियों की उपस्थिति सर्वाधिक देखी गयी | वैसे खुदा के बंदे तथा ईश्वर के बच्चों के रूप में मधुर वाणी से लैस प्रमुख आत्माएँ जो सदा मंच पर विराजमान रहीं- जैनधर्म अशोक भंत जी, फादर ऑफ़ सैंट, राम सिंह भाईजी, कोडिनेटर हरीश भाईजी, सुमन बहनजी, भाई जगदीश जी, सृजना दीदी, नीरा दीदी, दीदी मंगलवा, भगवती दीदी सहित मधेपुरा की ब्रह्मा कुमारी रंजू दीदी आदि |

Devoted Audience in Lacks from different Districts & States too.
Devoted Audience in Lacks from different Districts & States too.

समाज में सदभाव बनाने हेतु आयोजित इस त्रि-दिवसीय सर्वधर्म महासम्मेलन का आयोजन सिंहेश्वर मेंही आश्रम के संस्थापक स्वामी विमलानन्द महराज, संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.अनिल कुमार व छात्र नेता राहुल कुमार ने किया | सम्मेलन में नेपाल सहित कोसी प्रमंडल के अररिया, पूर्णिया एवं सहरसा, मधेपुरा, सुपौल सहित अन्य जिले के लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी | इस धर्म सम्मेलन में स्वास्थ शिविर, नि:शुल्क जांच शिविर सहित धार्मिक पुस्तकों का स्टाल भी लगाया गया है |

उद्घाटन भाषण में प्रतिकुलपति डॉ. झा ने कहा कि गीता के दर्शन के सामने विश्व सिर झुकाता है | गीता ज्ञान से भरा विश्व का प्रथम धर्मग्रन्थ माना जाता है | ज्ञान सर्वाधिक पवित्र विद्या है जो हमारे हृदय को विशालता से भर देता है | उन्होंने कहा कि जब सभी धर्मों का मत एक है तो विभेद कैसा ?

अन्य सभी विद्वान वक्ताओं ने अपने उदगार में ज्ञान प्राप्ति से आत्म तत्व के बोध होने की बातें कहीं तथा शांति एवं संतोष को सर्वश्रेष्ठ मानव धन बताते हुए मानव को मानव होने पर बल दिया | राष्ट्रीय मुस्लिम एकता मंच के मिर्जा बेग ने मुस्लिम धर्म सहित किसी भी धर्म में हिंसा (गो-हत्या) को जायज नहीं कहा | उन्होंने पैगम्बर साहब को उद्धृत करते हुए वृक्ष नहीं काटने की बात कही |

Dr.Bhupendra Madhepuri Addressing Sarv Dharma Sammelan and Sneh Milan Samaroh at Singheshwar, Madhepura
Dr.Bhupendra Madhepuri Addressing Sarv Dharma Sammelan and Sneh Milan Samaroh at Singheshwar, Madhepura

उसी कड़ी में डॉ.मधेपुरी ने राम-रावण संवाद को परोसते हुए श्रद्धालुओं से यूँ कहा कि रावण सबकुछ में राम से श्रेष्ठ होने के बावजूद युद्ध में इसलिए हार गया कि राम का भाई राम का साथ दिया और रावण का भाई उससे अलग रहा | डॉ.मधेपुरी ने खुशियों का इजहार करते हुए कहा कि आज जब सभी धर्मों के लोग एक साथ, एक मंच पर हैं तो हम आतंकवादियों-देश द्रोहियों को सबक सिखाने एवं भारत को विश्व गुरु बनाने में सक्षम सिद्ध होंगे | लम्बे तकरीर के अंत में उन्होंने सर्वधर्म सम्मेलन के जयकारा के साथ लाखों लाख श्रद्धालुओं को अपनी चार पंक्तियाँ भेंट की-

धन आदमी की नींद को हरपल हराम करता ,
जो बांटता दिल खोल उसे युग सलाम करता |
मरने के बाद मसीहा बनता वही मधेपुरी,
जो जिंदगी में अपना सबकुछ नीलाम करता ||

उद्घाटन सत्र के अंत में सभी शिक्षकों एवं संतों के साथ ‘धर्मामृत’ स्मारिका का लोकार्पण किया गया और प्रतिकुलपति डॉ.झा ने कहा कि पुस्तक से बड़ा मित्र संसार में कोई नहीं होता | सम्पादक डॉ.अनिल कुमार ने कहा कि स्मारिका को पढ़ने पर ज्ञान के कपाट खुल जायेंगे |

SP Vikas Kumar giving directions to Police persons from Vihar Hotel Singheshwar sitting with Pro. VC Dr. J.P.N. Jha, Sinior Professor Dr. K.N Thakur & Samaaj Sevi Dr. Madhepuri and others.
SP Vikas Kumar giving directions to Police persons from Vihar Hotel Singheshwar sitting with Pro. VC Dr. J.P.N. Jha, Sinior Professor Dr. K.N Thakur & Samaaj Sevi Dr. Madhepuri .

कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, स्वास्थ्य एवं पुलिस शिविर के साथ एस.पी. विकास कुमार को भी क्रियाशील देखा गया | विभिन्न धर्मों के बुक स्टाल पर भीड़ देखी गयी | विभिन्न प्रदेशों के श्रद्धालु भी सम्मेलन में शामिल हुए | सबों को आयोजकों की ओर से डॉ.अनिल ने धन्यवाद ज्ञापित किया |

सम्बंधित खबरें


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटी बचाने और बेटी पढ़ाने का लिया गया संकल्प

विश्व महिला दिवस पर जिले के डायनेमिक डी.एम. मो.सोहैल ने बी.एन.मंडल स्टेडियम के मंच पर केवलऔर केवल महिलाओं को ही जाने की अनुमति दी | सवेरे से दोपहर तक तीखी धूप  झेलते रहे दर्शक दीर्घा में डी.एम. मो.सोहैल, डी.डी.सी. मिथिलेश कुमार, समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी बद्री नारायण मंडल एवं सिविल सर्जन डॉ.गदाधर पाण्डेय, वरीय उपसमाहर्ता मुकेश कुमार |

लम्बी अवधि तक मंच पर महिलाओं के लिए महिलाओं का एवं महिलाओं के द्वारा ही तरह-तरह के कार्यक्रमों का संचालन-निष्पादन होता रहा | जहाँ मंच संचालन डी.पी.ओ. राखी कुमारी एवं जयश्री दास ने संयुक्त रूप से किया वहीं स्कूली बच्चियों ने प्रात: काल में प्रभात फेरी भी निकाली |

कार्यक्रमों में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं कोसी वुमन डिग्निटी फॉरम की अध्यक्षा डॉ.शांति यादव ने कहा कि महिला सभी क्षेत्रों में सफलता का परचम लहरा रही है | सदर अस्पताल की चिकित्सक डॉ.रंजना भगत, पी.जी.अर्थशास्त्र की प्राध्यापक प्रो.प्रज्ञा प्रसाद, स्वर-शोभिता संगीत महाविद्यालय की प्राचार्या हेमा काश्यप, कुमारखंड जीविका से जुड़ी कुन्ती देवी आदि ने भ्रूण हत्या, महिलाओं के प्रति पुरुषों की संवेदनशीलता में कमी पर विस्तार से चर्चा किया और कहा कि बेटी बचाकर ही समाज में संतुलन कायम रखना संभव हो सकता है |

जीविका समूह की बहनों के द्वारा मधनिषेध के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान का श्री गणेश डी.एम. मो.सोहैल, डी.डी,सी, मिथिलेश कुमार एवं समाजसेवी डॉ. मधेपुरी आदि के हस्ताक्षर से किया गया |

इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के तहत बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली मधेपुरा, सिंहेश्वर, पुरैनी और आलमनगर की सी.डी.पी.ओ. जयश्री दास, कुमारी निभा, उषा कुमारी, उमा रानी, एल एस ममता रंजन को सम्मानित किया गया | साथ ही महिला अध्यापक प्रमिला कुमारी सहित एलिस कुमारी, प्रियंका कुमारी, चन्दा कुमारी, किरण कुमारी, गौरी कुमारी, कुमारी मनीषा, ज्योति कुमारी एवं हेमा काश्यप को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया |

मौके पर प्रो.रीता कुमारी एवं रेखा यादव गीत गाकर तथा डॉ.शांति यादव बेटी के लिए एक गीत- ता-ता-थैया का पाठ कर दर्शोकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया साथ ही स्वास्थ विभाग, मधनिषेध विभाग एवं जीविका द्वारा लगाये गये स्टाल पर महिलाओं की भारी भीड़ दखी गई |

इस अवसर पर एस.एन.पी.एम. के प्राचार्य डॉ.निरंजन कुमार ने निरुपमा-मनीष की शादी में पटाखे नहीं फोड़ने पर बचाये गये पचास हजार की राशि में से पांच निर्धन एवं मेधावी छात्राओं को दस-दस हजार का चेक देकर स्टेडियम में उपस्थित लोगों को शपथ लेने के लिए मजबूर कर दिया-‘शादी हो सादी, न हो धन की बर्बादी…….!! ऐसे कार्यक्रम को फैलाव मिले इसके लिए स्काउट गाइड के आयुक्त जयकृष्ण यादव, प्राचार्या डॉ.चन्द्रिका यादव, बी.ई.ओ. यदुवंश यादव एवं हॉली क्रास के सचिव गजेन्द्र कुमार सहित शिक्षक संतोष कुमार आदि ने कमर कस ली है |

 

सम्बंधित खबरें


तीन दिवसीय सिंहेश्वर महोत्सव के माध्यम से बनेगी सिंहेश्वर की विश्वस्तरीय पहचान

श्री सिंहेश्वर महोत्सव- 2016 का उद्घाटन मंगलवार को सिंहेश्वर के पशुहाट परिसर में जिला पदाधिकारी मो.सोहैल, एस.पी. विकास कुमार, समाजसेवी डॉ.मधेपुरी, ए.डी.एम. अबरार अहमद कमर आदि ने दीप प्रज्जवलित कर किया |

बाबा सिंहेश्वरनाथ के जयघोष के साथ अतिथियों एवं श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए डी.एम. मो.सोहैल ने कहा कि यह आयोजन बिहार सरकार के पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होता है जिसमें केबिनेट की बैठक होने के कारण माननीय मंत्री द्वय श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव एवं प्रो.चंद्रशेखर नहीं आ सके हैं जिस कारण माननीय मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद का प्रतिनिधि बनकर उद्घाटन कर रहा हूँ |

डी.एम. मो.सोहैल द्वारा शिव-पार्वती के जयकारा लगाने के बाद श्रोता की धीमी आवाज पर समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने यही कहा –

होठ हैं सिले-सिले जुवान बंद-बंद है |
आपकी खामोशियाँ, हमें नहीं पसंद है ||

फिर तो इसके बाद से निरन्तर खूब तालियाँ बजी | स्थानीय कलाकार डॉ.बच्चन, डॉ.रविरंजन, रेखा यादव, रौशन कुमार, हेमा-शशि प्रभा, राजन बालन एवं नवांकुर बच्चियाँ भी राष्ट्रीय कलाकार सुनील मिश्रा की टीम से अपनी पहचान बनाने के इल्म हासिल करने में लगे रहे |

अतिथियों का स्वागत डी.डी.सी. मिथिलेश कुमार ने किया | मंच संचालन स्काउट गाइड के आयुक्त जयकृष्ण यादव ने किया | प्रमुख रूप से हरि टेकरीवाल, अशोक भगत, डॉ.दिवाकर सिंह, राजीव जोशी, नरेश पासवान, सिंहेश्वर के लोग एवं अन्य स्थानों के भी पुलिस पदाधिकारी आदि अन्त तक रहे | T-Series के सुनील मिश्रा भीड़ की तालियाँ बटोरने के लिए अपनी आवाज का जादू देर रात तक बिखेरते रहे |

सम्बंधित खबरें