पृष्ठ : मधेपुरा अबतक

पुण्यतिथि पर भारतरत्न डॉ.कलाम याद किये गये

तुलसी पब्लिक स्कूल मधेपुरा के हॉल में कल गुरुवार को गाँधीयन मिसाइल मैन डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की तीसरी पुण्यतिथि प्राचार्य डॉ.हरिनंदन प्रसाद यादव की अध्यक्षता में स्कूली बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच श्रद्धापूर्वक मनाई गई |

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में डॉ.कलाम के सानिध्य प्राप्त समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी को आमंत्रित किया गया था | वही डॉ.मधेपुरी जिन्होंने कलाम साहब की जीवनी “स्वप्न ! स्वप्न !! और स्वप्न !!! एवं “छोटा लक्ष्य एक अपराध है” की रचना की है | हाल ही में झारखंड सरकार ने डॉ.मधेपुरी की पुस्तक “छोटा लक्ष्य एक अपराध है” के सर्वाधिक अंशों को वर्ग छः के पाठ्यक्रम में शामिल कर पढ़ाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है |

Samajsevi Sahityakar Dr.Bhupendra Madhepuri paying tribute to Dr.Kalam on the occasion of his 3rd Punya Tithi in the Hall of Tulsi Public School Madhepura .
Samajsevi Sahityakar Dr.Bhupendra Madhepuri paying tribute to Dr.Kalam on the occasion of his 3rd Punya Tithi in the Hall of Tulsi Public School Madhepura .

यह भी बता दें कि पुण्य तिथि के अवसर पर डॉ.मधेपुरी ने भारतरत्न डॉ.कलाम के जीवन वृत्त से अवगत कराते हुए बच्चों से यही कहा कि सूरज की तरह चमकने के लिए सूरज की तरह जलना पड़ता है | आगे डॉ.मधेपुरी ने बच्चों के आत्मविश्वास को जगाने हेतु नेत्रहीन कंचन गावा एवं पोलियो ग्रस्त विल्मा की कहानी विस्तार से सुनाई और यह भी कहा कि आत्मविश्वास दुनिया में कोई भी चमत्कार कर सकता है, उन्होंने कहा कि जो औरों के लिए जीता है, जो देश के लिए जीता है वह कभी नहीं मरता |

डॉ.कलाम सरीखे विश्व विख्यात गांधीयन मिसाइलमैन के लिए भारत जैसे देश ही नहीं बल्कि विश्वस्तरीय संगठन यूएनओ द्वारा उनके जन्मदिन को वर्ल्ड स्टूडेंट डे के रुप में मनाये जाने की घोषणा की गई है | देश के प्रधानमंत्री और तमिलनाडु के महामहिम राज्यपाल जैसी हस्तियां उनकी पुण्यतिथि पर भव्य कार्यक्रमों में सिरकत करते हैं |

बता दें कि सर्वप्रथम डॉ.कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि किया बच्चों ने, शिक्षकों एवं गणमान्यों ने | छात्र-छात्राएँ- आस्था प्रिया, प्रियांशु, शाहिल, अमन कुमार, सत्यमेव आदि ने भाषण देकर शब्दों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की | शिक्षक समुदाय से वरुण कुमार, विभीषण, नरेश, पूजा, रेणु, रिया, शिवानी, मुन्नू, निर्मल, आशुतोष झा, राहुल कुमार, मनीषा, उत्सव, गौरव, रोजी आदि ने अपना-अपना उद्गार व्यक्त किया |

अंत में डॉ.प्राचार्य डॉ.हरिनन्दन प्रसाद यादव द्वारा जहाँ धन्यवाद ज्ञापित किया गया वहीं रंगकर्मी विकास द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशंसनीय भूमिका अदा की गई |

सम्बंधित खबरें


बिहार में हुई साकार नीतीश-‘मोदी’ सरकार

अभी चौबीस घंटे भी नहीं हुए और बिहार की सियासत ने नई करवट ले ली। कल सुबह 10 बजे नीतीश कुमार महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री थे, शाम 5 बजे अपनी पार्टी की बैठक करते हुए भी वे महागठबंधन सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, पर अभी घंटा भी नहीं बीता कि आबोहवा बदलनी शुरू हो गई और शाम के 7 बजते-बजते वे राज्यपाल को बतौर मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा सौंप कर मीडिया के सामने मुखातिब थे और आज सुबह 10 बजे वे एनडीए विधायक दल के नेता के तौर पर छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले रहे थे और उसके कुछ ही मिनटों बाद उनकी बगल की कुर्सी पर बतौर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बैठे थे। जी हां, तेजस्वी-प्रकरण का पटाक्षेप चार साल बाद जेडीयू-भाजपा के दुबारा हाथ मिलाने और सत्ता में साथ वापस आने से हुआ।

बता दें कि आरजेडी के साथ चल रही तनातनी में अपनी ‘नाक’ झुकाने से इनकार करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार शाम जेडीयू की बैठक के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि जेडीयू उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर सीबीआई के एफआईआर मामले में लगातार ‘बिन्दुवार स्पष्टीकरण’ और प्रकारांतर से इस्तीफे की बात कह रही थी, लेकिन आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने न केवल इस्तीफे से साफ इंकार किया बल्कि पूरे मामले पर न तो उन्होंने और न ही तेजस्वी ने ‘स्पष्टीकरण’ ही दिया। बकौल नीतीश कुमार ऐसी परिस्थिति में उनके लिए महागठबंधन सरकार को चलाना संभव नहीं रह गया था।

बहरहाल, नीतीश कुमार के इस्तीफे के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में जुड़ने के लिए’ बधाई दी। इसके बाद लालू और उनकी पार्टी अभी ‘विश्वासघात’ का आरोप लगाते हुए अपनी भड़ास ही निकाल रहे थे कि घटनाक्रम तेजी से बदला और भाजपा ने बिना देर किए नीतीश को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। फिर ये ख़बर भी आते देर न लगी कि 1 अणे मार्ग पर भाजपा और जेडीयू विधायकों की संयुक्त बैठक हो रही है और नीतीश कुमार को एनडीए का नेता चुन लिया गया है। महज चंद घंटों में बिहार की सियासत की तस्वीर पूरी तरह बदल गई और ये स्पष्ट हो गया कि मानसून सत्र से पहले नीतीश सरकार अपने नए अवतार में होगी।

नीतीश कुमार ने ये साबित किया कि अगर आपके पास अपनी ‘छवि’ की पूंजी हो और आप धुन के पक्के हों तो सितारे भी आपके मुताबिक चलने लगते हैं और आप एक ही दिन में मुख्यमंत्री का पद छोड़कर फिर से मुख्यमंत्री बन सकते हैं। जहां तक लालू की बात है, उन्होंने जरा भी राजनीतिक परिपक्वता नहीं दिखाई। अगर उन्होंने समय रहते तेजस्वी से इस्तीफा दिलवा दिया होता तो न केवल उनका और तेजस्वी का कद बढ़ता और जनता की सहानुभूति उन्हें मिलती, बल्कि उनकी पार्टी सरकार में भी बनी रहती और महागठबंधन भी अटूट रहता। एक बात और, ऐसी स्थिति में वे वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी को उपमुख्यमंत्री बनवा कर अपने ‘माय’ समीकरण को भी मजबूत कर सकते थे। दूसरी ओर नीतीश कुमार हैं, उन्होंने समय की नब्ज को समझा और नैतिकता के साथ अपनी सरकार भी बचा ली। रही बात बेचारी कांग्रेस की, बिहार के इन दो बड़े दलों के बीच वो पिस कर रह गई है। जेडीयू-भाजपा के साथ आने के बाद अब उसके पास अधिक विकल्प ही नहीं हैं।

मधेपुरा अबतक के लिए डॉ. ए. दीप

सम्बंधित खबरें


रामनाथ कोविंद होंगे भारत के अगले राष्ट्रपति

रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति होंगे। एनडीए उम्मीदवार कोविंद ने विपक्ष की मीरा कुमार को बड़े अंतर से हराकर रायसीना हिल्स की रेस जीती। कोविंद को जहां 66.65 प्रतिशत वोट मिले वहीं मीरा का अभियान 34.35 प्रतिशत मतों पर ही रुक गया। सोमवार को हुए मतदान में रामनाथ कोविंद को कुल 7,02,044 वोट मिले, जबकि मीरा कुमार को 3,67,314 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। बता दें कि नए राष्ट्रपति का शपथग्रहण 25 जुलाई को होना है।

राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद कोविंद ने कहा कि वे सर्वे भवन्तु सुखिन: की भावना से काम करेंगे और पद की मर्यादा को बनाए रखेंगे। अपने संक्षिप्त और भावुक संबोधन में उन्होंने कहा, “जिस पद का गौरव डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, सर्वपल्ली राधाकृष्णन, एपीजे अब्दुल कलाम और प्रणब मुखर्जी जैसे विद्वानों ने बढ़ाया उस पद पर रहना मेरे लिए गौरव की बात है और यह मुझे जिम्मेदारी का अहसास करा रहा है।”

अपने जीवन के बेहद खास मौके पर गरीबी में बिताए अपने बचपन को याद करते हुए आगे उन्होंने कहा, “आज दिल्ली में सुबह से बारिश हो रही है। बारिश का मौसम मुझे बचपन की याद दिलाता है। हमारा घर कच्चा था। मिट्टी की दीवारें थीं। बारिश के समय फूस की छत पानी को रोक नहीं पाती थी। हम सब भाई-बहन कमरे की दीवार से लग कर बारिश रुकने का इंतजार करते थे। आज पता नहीं कितने ही रामनाथ कोविंद बारिश में भींग रहे होंगे। खेत में काम कर रहे होंगे और शाम के भोजन के लिए प्रबंध कर रहे होंगे। मैं उन सभी से कहना चाहता हूं कि परौख गांव का यह रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में उनका प्रतिनिधि बनकर जा रहा है।”

अपनी जीत की औपचारिक घोषणा के बाद कोविंद ने अपनी प्रतिद्वंद्वि मीरा कुमार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं मीरा ने भी उन्हें बधाई दी और कहा कि उनके ऊपर संविधान की रक्षा का दायित्व आया है। उधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश भर के नेताओं ने कोविंद को बधाई और शुभकामनाएं दीं। ‘मधेपुरा अबतक’ की ओर से भी उन्हें हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं। एक बात और, बिहार का राज्यपाल रहते हुए उन्हें देश का प्रथम नागरिक बनने का अवसर मिला, इसलिए हम अपेक्षा करते हैं कि उनके मन और मस्तिष्क में बिहार के लिए खास जगह रहेगी और सम्पूर्ण देश के लिए अपना दायित्व निभाते हुए भी करोड़ों बिहारवासियों के ‘विशेष’ अपनत्व व अधिकाबोध का मान वे रख पाएंगे!

मधेपुरा अबतक के लिए डॉ. ए. दीप   

सम्बंधित खबरें


सीएम ने मधेपुरा डीएम को उनकी अनूठी पहल के लिए किया सम्मानित

बिहार और बिहार की सीमा के पार के लोगों द्वारा विकास पुरुष से सम्मानित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के ज्ञान भवन में आयोजित विश्व युवा कौशल दिवस कार्यक्रम के अवसर पर कौशल विकास कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले सात जिलाधिकारियों एवं कुशल युवा कार्यक्रम के 10 सर्वोत्तम प्रशिक्षण केंद्रों को सम्मानित किया | मौके पर प्रशिक्षण में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया |

जहां मधेपुरा के डायनेमिक डीएम मो.सोहैल ने कुशल युवा प्रशिक्षित छात्रों के लिए नये रोजगार के विकल्प के तौर पर जीएसटी ऑपरेटर्स बनाने की राह तैयार की है वहीं नीतीश सरकार ने इस स्कीम को मॉडल के रूप में पूरे सूबे में लागू करने का निर्णय भी ले लिया है |

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्व कौशल विकास दिवस पर बिहार के 38 में से जिन सात जिले के जिलाधिकारियों को सम्मानित किया, वे जिले हैं- मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, बेगूसराय, लखीसराय, बक्सर और मधुबनी तथा सम्मानित होने वाले डीएम क्रमशः- मो.सोहैल, विनोद सिंह गुंजियाल, मिथिलेश मिश्रा, मो.नौशाद यूसुफ, सुनील कुमार, रमन कुमार एवं शीर्षत कपिल अशोक |

हाँ ! इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम की देख-रेख करनेवाली कंपनी एम.के.सी.एल. के सीईओ विवेक सावंत, दीघा घाट ITI के उप-प्राचार्य के रूप में राहुल कुमार तथा घोघरडीहा के सर्वोत्तम प्राचार्य के रूप में अतुल रंजन को भी विकास पुरुष नीतीश कुमार के हाथों सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ |

यह भी जानिए की जन निजी सहभागिता के तहत चलाये जा रहे विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सर्वश्रेष्ठ मुंगेर संस्थान को मुख्यमंत्री द्वारा एक लाख का पुरस्कार दिया गया | साथ ही विज्ञान भवन में जो प्रदर्शनी लगाई गई उसे भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सहयोगी मंत्रियों राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (योजना विकास मंत्री), मंजू वर्मा (समाज कल्याण मंत्री), महेश्वर हजारी (नगर विकास मंत्री) एवं विजय प्रकाश (श्रम संसाधन मंत्री) आदि के साथ घूम-घूमकर देखा और सराहना करते हुए अपना-अपना विचार व्यक्त किया |

इसी क्रम में श्रम संसाधन सचिव दीपक कुमार ने भावोद्गार व्यक्त करते हुए यही कहा कि मात्र 7 महीने में  सूबे में कौशल विकास केंद्रों की संख्या 48 से बढ़कर 1136 हो गई है और नामांकित प्रशिक्षणार्थियों की संख्या 1978 से बढ़कर एक लाख तेरह हज़ार हो गई है | अब तक मात्र 40 प्रखंड ऐसे बचे हैं जहां कौशल विकास केंद्र अपना दस्तक नहीं दे पाया है |

अंत में यह कि राज्य सरकार द्वारा डीएम को सम्मानित किये जाने पर शहरवासियों ने खुशी जतायी है | समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी एवं शिक्षाविद प्रो.श्यामल किशोर यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में जिले के विकास के लिए डीएम मो.सोहैल के कार्यों की सराहना की और शुभकामनाएं दी |

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय को भी होगा अपना स्टेडियम 

मधेपुरा जिले में कुल 13 प्रखंड है | डायनेमिक डीएम मो.सोहैल द्वारा मधेपुरा अबतक को दी गई जानकारी के अनुसार “मुख्यमंत्री खेल विकास योजना” के अंतर्गत जिले के सभी 13 प्रखंडों के लिए स्टेडियम का प्रस्ताव कला, संस्कृति एवं युवा विभाग को भेजा गया था | परंतु, राज्य सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रथम चरण में जिले के 5 प्रखंडों- मधेपुरा, कुमारखंड, शंकरपुर, बिहारीगंज और आलमनगर में स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है | शेष 7 प्रखंडों में स्टेडियम निर्माण का कार्य अगले चरण में किया जायेगा |

डीएम मो.सोहैल ने बताया कि पुरैनी प्रखंड में दो स्टेडियम पहला वासुदेब उच्च विद्यालय नया टोला एवं दूसरा मध्य विद्यालय पुरैनी में निर्माण की स्वीकृति इसी योजना के अंतर्गत पूर्व में ही दी जा चुकी है जिसके निर्माण कार्य का श्रीगणेश भी किया जा चुका है | इलाके के खिलाड़ी बहुत खुश हैं |

बता दें कि मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत वर्ष 2017-18 में राज्य स्तर पर कुल 24 स्टेडियम की स्वीकृति विभाग द्वारा दी गयी जिसमें मधेपुरा जिला को पांच स्टेडियम हेतु कुल 3 करोड़ 41 लाख 38 हज़ार500 रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है | शेष 7 प्रखंडों में भी स्टेडियम निर्माण हेतु स्वीकृति की कार्यवाई तेजी से चल रही है |

यह भी जानिए कि जहाँ बिहारीगंज प्रखंड के राजकीय बुनियादी विद्यालय तुलसिया में बनने वाले फुटबॉल स्टेडियम के लिए 54 लाख 74 हज़ार 700 रुपये स्वीकृत किये गये हैं वहीं मधेपुरा, कुमारखंड, शंकरपुर और आलमनगर में बनने वाले 300 मीटर के प्रत्येक ट्रैकयुक्त स्टेडियम के लिए 68 लाख 27 हज़ार सात सौ रुपए स्वीकृत किए गये हैं | ये स्टेडियम बनेंगे- मधेपुरा के शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च विद्यालय में, कुमारखंड के देवनारायण उच्च विद्यालय, रानी पट्टी में, शंकरपुर के कारी अनंत उच्च विद्यालय में और आलमनगर के हाई स्कूल खापुड में |

जिले के खेल-प्रेमियों ने ग्रामीण इलाकों में खेल की गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु स्टेडियम निर्माण के लिए जिला प्रशासन के मुखिया डीएम मो.सोहैल को कोटि-कोटि साधुवाद दिया है |

चलते-चलते यह भी जान लें कि जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को खेलकूद हेतु मैदान व स्टेडियम की जरूरत तो है, परंतु उसे खाली जमीन ही नहीं है | सुनने में आया है कि बच्चे-बच्चियां खेलने के लिए बस में चढ़कर दूर कहीं किसी स्कूल के मैदान में यदाकदा जाया करते हैं | बता दें कि प्रखर स्वतंत्रता सेनानी एवं गांधी-विनोबा के पथानुगामी एवं सहयोगी कमलेश्वरी प्रसाद मंडल, जिनके द्वारा दान दी गई जमीन पर नवोदय विद्यालय हैं, के पौत्र एवं पूर्व मुखिया, सुखासन के श्री जनार्दन प्रसाद यादव सहित संवेदनशील ग्रामीणों ने समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी से नवोदय के बगल में ही 3 बीघे जमीन देने की पेशकश की है | जिला प्रशासन एवं समाज सेवियों ने चाह लिया तो जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जल्द ही अपना स्टेडियम सहित खेल मैदान भी होगा |

सम्बंधित खबरें


झारखंड के सरकारी पाठ्यक्रम में शामिल की गई डॉ.मधेपुरी की पुस्तक……

झारखंड सरकार ने मधेपुरा के लेखक डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी की पुस्तक “छोटा लक्ष्य एक अपराध है” के सर्वाधिक अंश को सरकारी स्कूलों के लिए तैयार किये गये छठी कक्षा की हिन्दी किताब में डॉ.कलाम से संबंधित आलेख “प्रेरणा के बीज” के लिए चयनित किया है | इस कृत्य से डॉ.मधेपुरी सहित मधेपुरा और बिहार के समस्त साहित्कार समुदाय भी गौरवान्वित हुए हैं |

बता दें कि मधेपुरा के समाजसेवी-साहित्यकार एवं भौतिकी के विद्वान डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने तत्कालीन महामहिम राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के संग बिताये गये सर्वाधिक प्रेरक क्षणों की उपलब्धियों को राष्ट्र निर्माण करनेवाले नौनिहालों के निमित्त “छोटा लक्ष्य एक अपराध है” पुस्तक में पिरोने का काम किया तो सरकारी स्तर पर सबसे पहले झारखंड सरकार ने इस पुस्तक के सर्वाधिक अंशो को छठी कक्षा के बच्चों के लिए पाठ्यक्रम में डालकर पढ़ाना भी शुरू कर दिया | जानिये कि डॉ.मधेपुरी द्वारा इस प्रेरक पुस्तक सहित आधे दर्जन पुस्तकों की रचना हिन्दी में की गई है |

यह भी जानिये कि भारत के विभिन्न क्षेत्रों के बच्चों द्वारा चाचा कलाम से पूछे गये सवाल और भारतरत्न डॉ.कलाम द्वारा दिये गये जवाब का सारगर्भित संकलन है- यह पुस्तक “छोटा लक्ष्य एक अपराध है” | इस पुस्तक के अब तक सात संस्करण प्रकाशित हो चुके हैं |

बता दें कि लगभग एक दशक से भारत के सभी राज्यों के बड़े-बड़े स्टेशनों पर अवस्थित ए.एच.व्हीलर की दुकानों में यह पुस्तक निरंतर बिकती रही है और देती रही है डॉ.मधेपुरी को शोहरत के साथ-साथ उच्च कोटि की साहित्यिक पहचान भी | क्योंकि, प्रभात खबर अखबार को डॉ.मधेपुरी ने बताया कि इस पुस्तक के माध्यम से वे देश के विभिन्न हिस्सों के बुद्धिजीवियों एवं साहित्यकारों से वर्षों से जुड़े हैं जो प्रतिवर्ष उनके जन्मदिन पर बधाई देना प्रायः नहीं भूलते !

यूँ तो इस पुस्तक में एक से एक उमदा प्रश्न पूछे गये हैं और डॉ.कलाम द्वारा दिया गया जवाब भी हृदय को छू लेने वाला है | कोई एक प्रश्न, यह कि- आपको जिंदगी में सबसे अधिक दुख किस बात की है ? के जवाब में डॉ.कलाम ने यही कहा कि- जिस समय मुझे भारतरत्न जैसे सर्वोच्च सम्मान महामहिम राष्ट्रपति डॉ.के.आर.नारायणन द्वारा दिया जा रहा था उस समय मेरे माता, पिता और गुरुओं में से कोई नहीं थे…….| दूसरा एक प्रश्न- यह कि यदि ईश्वर आपको एक वरदान देना चाहें तो आप क्या मांगेंगे- का जवाब उन्होंने दिया- हे ईश्वर ! भारत को विकसित राष्ट्र बना दो……..!

साभार – प्रभात खबर

सम्बंधित खबरें


सावन में शिवमय रहेगी बाबा नगरी- डीएम मो.सोहैल

देवाधिदेव महादेव की नगरी सिंहेश्वर स्थान में लगभग 150 वर्षों से शिवरात्रि मेला लगता है | इस बार पहली बार एक महीने के श्रावणी मेले का श्रीगणेश किया है मधेपुरा के डायनेमिक डीएम मो.सोहेल ने |

बता दें कि इसी वर्ष 2017 के शिवरात्रि मेला उद्घाटनकर्ता के रूप में मो.सोहैल ने दर्शकों को संबोधित करने से पूर्व भोलेनाथ की जयकारा लगाते हुए यही कहा था- “इस बार से बाबा की नगरी में 1 महीने का श्रावणी मेला लगेगा और सिंहेश्वर में सीमांचल से लेकर मिथिलांचल तक के श्रद्धालुओं एवं नेपाल के शिवभक्तों का सैलाब उमड़ेगा- भक्तिमय माहौल होगा और शिवमय होगी बाबा की नगरी……!”

यह भी जानिए कि सावन की शुरुआत इस बार सोमवार से हो रही है | न जाने कितने वर्षों के बाद इस बार सावन में पांच सोमवारी हो रहा है | यूँ सावन में रविवार एवं सोमवार को अत्यधिक तादाद में भक्तों की भीड़ जलाभिषेक करने को उमडती है | आवागमन की सुदृढ़ व्यवस्था हो तो प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या डेढ़ लाख तक पहुंच सकती है |

यह भी बता दें कि उमडने वाली भीड़ को देखते हुए एसपी विकास कुमार ने 300 पुलिस कर्मियों एवं 50 पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है जिनके जिम्मे गर्भ गृह से लेकर शिवगंगा तक श्रद्धालुओं को कतारबद्ध करने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का भार दिया गया है | रविवार-सोमवार को भारी वाहनों का बाजार क्षेत्र में आने-जाने पर रोक लगा दी गयी है | यहां तक कि ऑटो को भी बाजार क्षेत्र में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है | ट्रैफिक नियंत्रण के लिए बैरियर का इस्तेमाल किया जाना तय है जहां पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है |

अंत में यह भी जानिये कि चारों दिशा से बोल बम के जयकारे के साथ कांवरियों के जत्थों को गाजे-बाजे  सहित मस्ती में झूमते-गाते बाबा नगरी की ओर बढ़ते देखे जा रहे हैं | यह भी कि कांवरियों के ठहरने, आराम करने से लेकर तमाम भक्तों के लिए नींबू, गर्म पानी और भोजन के अलावे फल एवं फ्रूट-जूस के अतिरिक्त प्राथमिक उपचार की व्यवस्थाएं भी कई स्थानीय श्रद्धालुओं की संस्थाओं द्वारा की गई हैं | ये संस्थाएं एवं शिविर पूरे 1 माह तक चलेगा | चारों ओर चहल-पहल और उत्साह-उमंग के साथ शिव का जयघोष सुनाई देने लगा है |

हर तरफ जिला प्रशासन की पैनी नजर है | डीएम एवं एसपी ने ड्यूटी में कोताही बरतने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि जो कोई निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से गायब पायें जायेंगे उन्हें दंडित किया जायेगा |

सम्बंधित खबरें


डॉक्टर्स डे से बिहार का रिश्ता

आपके प्यारे मधेपुरा अबतक की आज दूसरी सालगिरह है। आज से भारत का जीएसटी युग शुरू हुआ। और आज ही है नेशनल डॉक्टर्स डे। आज की पीढ़ी शायद न जानती हो कि यह दिन जिस महान शख्सित की याद में मनाया जाता है वो बिहार के थे। जी हां, बिहार के उस सपूत का नाम है डॉ. विधानचंद्र राय। महान फिजिशियन भारतरत्न डॉ. राय का जन्म पटना के खचांची रोड में हुआ था। डॉ. राय पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी थे और उन्हें आधुनिक पश्चिम बंगाल का आर्किटेक्ट कहा जाता है। हमारी मिट्टी के इस लाल को हमारा नमन। धरती के भगवान कहे जाने वाले तमाम चिकित्सकों को हमारा अभिवादन। और हमारी दूसरी सालगिरह पर आप सबको हमारा प्रणाम।

सम्बंधित खबरें


देश बिहार की बिजली कंपनी की राह अपनाएँ

जी हाँ ! इस बार की ईद ढेर सारी खुशियों की बहार लेकर आई है | ईद में पाक दिल से मांगी गई दुवाएँ भी कबूल होती है | इंसानियत का पैगाम है रमजान ! सबको मुबारक हो ईद !!

जहाँ बिहार सरकार की रीढ़ माने जाने वाले ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा ईद के दिन 4133 मेगावाट बिजली आपूर्ति की उपलब्धि हासिल किये जाने के रिकॉर्ड के लिए बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के सी.एम.डी. प्रत्यय अमृत के साथ-साथ साउथ एवं नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एम.डी. द्वय क्रमशः आर.लक्ष्मण एवं एस.के.आर. पूडलकुट्टी को सम्मानित किया गया वहीं मधेपुरा के डायनेमिक डीएम मो.सोहैल ने ईद मिलन के साथ ही प्रेस को संबोधित करते हुए आम नागरिकों सहित सांसदों-विधायकों के साथ-साथ सभी कोटि के जनप्रतिनिधियों से यही अनुरोध किया –

“यदि विद्युतीकरण से वंचित किसी भी गांव की जानकारी आपको मिले तो उसे अविलंब उपलब्ध करायें ताकि वहाँ भी युद्धस्तर पर विद्युतीकरण करवाया जा सकेगा……….!”

बता दें कि 2005 में बिहार 500-600 मेगावाट पर था | पिछले वर्ष ईद के समय बिहार को 3337 मेगावाट बिजली मिली थी | इस बार ईद में 796 मेगावाट की बढ़ोतरी के साथ कुल 4133 मेगावाट बिजली आपूर्ति की उपलब्धि हासिल की गई जिसके लिए राज्य स्तरीय तीनों आलाधिकारियों को ऊर्जा मंत्री द्वारा अपने ही कार्यालय कक्ष में सहृदय होकर सम्मानित किया जाना सर्वथा प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय माना जायेगा |

आगे ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य में अब तक का यह सर्वाधिक बिजली आपूर्ति है | साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 5000 मेगावाट बिजली की आपूर्ति होगी |

The Dynamic DM Md.Sohail has placed Madhepura at the top in the eyes of Energy Department of the State and others too .
The Dynamic DM Md.Sohail has placed Madhepura at the top in the eyes of Energy Department of the State and others too .

और अब थोड़ा आगे चलिए……. और जानिए मधेपुरा के डायनेमिक डीएम मो.सोहैल के करिश्माई कारनामें- वर्ष 2015 के स्वतंत्रता दिवस पर प्रारम्भ “ग्रामीण ज्योति योजना” के तहत जिले के कुल 228 राजस्व गांवों के 829 टोलों में कुल 74800 बिजली पोल गडवाकर, 1758 किलोमीटर एल.टी.लाइन बिछवाकर, 65597 बी.पी.एल. परिवारों को डीएम मो.सोहैल के निर्देशानुसार विद्युत कनेक्शन प्रदान किया गया तथा 31 जुलाई तक शेष सभी बीपीएल परिवारों को भी विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने का निश्चय किया गया |

ध्यातव्य है कि सात निश्चय योजना के तहत 100 घर से अधिक के टोले में ही विद्युतीकरण किया जाना था, लेकिन ईद की खुशियां बांटने वाले डीएम मो.सोहैल द्वारा ऐसे सभी टोले में बिजली कनेक्शन करा दिया गया जहाँ सौ की जगह 20 घर भी मौजूद हैं |

यह भी बता दें कि डीएम द्वारा 90 हजार ए. पी.एल. परिवार की सूची विद्युत विभाग को उपलब्ध करा दी गई है जिन्हें 31 दिसंबर 2017 तक ऑन द स्पॉट विद्युत कनेक्शन प्रदान कर बिलिंग साइकिल प्रारंभ कर दिया जायेगा |

और इस तरह बिहार राज्य देश में एक बार फिर दूसरे राज्यों के लिए मॉडल बन गया है | तभी तो केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से यही कहा है कि वह घाटे से उबरने के लिए बिहार की बिजली कंपनी की राह अपनाएँ…….!

सम्बंधित खबरें


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ मधेपुरा

जहाँ तीसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक ओर बी.एन.मंडल स्टेडियम मधेपुरा में समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी के साथ-साथ जिला परिषद अध्यक्षा मंजू देवी, पूर्व प्राचार्य डॉ.सुरेश प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया जनार्दन प्रसाद यादव, शिक्षक परमेश्वरी प्रसाद यादव, प्रधान डाकपाल राजेश कुमार, योगाचार्य असंग स्वरूप, डॉ.एन.के.निराला, आदित्य, अनुमंडल प्रभारी यदुवंशी, जिलाध्यक्ष डॉ.नंदकिशोर सहित महामंत्री डॉ.देव प्रकाश आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया वहीं दूसरी ओर बीएनएमयू के नये कुलपति डॉ.ए.के.राय ने प्रतिकुलपति डॉ.फारुख अली, प्राचार्य डॉ.अशोक कुमार, कर्नल दिनेश तनवर, योगगुरु द्वय राजेश कुमार व डॉ.एन.के.निराला आदि के साथ नैक प्राप्त मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा द्वारा आयोजित विशेष योग शिविर का उद्घाटन करते हुए यही घोषणा की-

अब विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में होगी योग की नियमित कक्षा, क्योंकि योग अब लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है | प्राचीन परंपरा का यह अनमोल उपहार स्वस्थ एवं दीर्घायु रहने के लिए आवश्यक है…….|

From L to R Zila Parishad Adhyaksha Smt.Manju Devi , Aditya , Dr.Bhupendra Madhepuri , Dr.Arun Kumar , Dr.Suresh Pd Yadav and Uttam Prasad Yadav etc attending 3rd International Yoga Shivir at BN Mandal Stadium Madhepura
(From L to R)- Zila Parishad Adhyaksha Smt.Manju Devi , Aditya , Dr.Bhupendra Madhepuri , Dr.Arun Kumar , Dr.Suresh Pd Yadav and Uttam Prasad Yadav etc attending 3rd International Yoga Shivir at BN Mandal Stadium Madhepura

बता दें कि टी.पी.कॉलेज, पार्वती सायंस कॉलेज, केशव कन्या उच्च विद्यालय, एसएनपीएम स्कूल मधेपुरा, रासबिहारी उच्च विद्यालय, बीएल हाई स्कूल मुरलीगंज सहित केपी कॉलेज आदि अनेक शिक्षण संस्थाओं के छात्र व शिक्षकों के साथ-साथ एनसीसी कैडेटों ने भी इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों में जमकर हिस्सा लिया | सबों ने यही कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग से अच्छा कुछ भी नहीं |

जिले के चौसा, आलम नगर, धैलाढ, शंकरपुर, सिंहेश्वर सहित प्रायः सभी प्रखंडों में बच्चे, बूढ़े और नौजवान के साथ-साथ महिलाएं भी  सवेरे-सवेरे अद्भुत उत्साह के साथ बाबा रामदेव की जयकारा लगाते हुए आजू-बाजू के मैदान की ओर जाते नजर आने लगी | बिहारीगंज के एक योग शिविर का उद्घाटन कर पूर्व मंत्री डॉ.रेणु कुमारी कुशवाहा स्वयं अनुलोम-विलोम करती हुई नजर आई | चारों ओर योग ऋषि बाबा रामदेव की अमृतवाणी- सुखमय जीवन बनाने को नियमित करे योग– दिनभर गूंजती रही |

Samajsevi Dr.Bhupendra Madhepuri inaugurating Yoga & Ayurveda Seminar at BN Mandal Stadium Hall along with Ayurvedacharya KD Sharma , JP Yadav , Dr.NK Nirala , SP Yadav , Roopam Kumar and Dr.Nand Kishor.
Samajsevi Dr.Bhupendra Madhepuri inaugurating Yoga & Ayurveda Seminar at BN Mandal Stadium Hall along with Ayurvedacharya KD Sharma , JP Yadav , Dr.NK Nirala , SP Yadav , Roopam Kumari and Dr.Nand Kishor.

दूसरे सत्र में अपराह्न 3:00 बजे से बीएन मंडल स्टेडियम हाल में पतंजलि योग समिति द्वारा ‘योग एवं आयुर्वेद’ पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया था | जिसका उद्घाटन समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने किया | अपने संबोधन में डॉ.मधेपुरी ने कहा –

हम योग करके अपने अतीत को याद करते हैं, अपनी संस्कृति को सम्मान देते हैं और अपनी विरासत का अभिनंदन करते हैं, बन्दन करते हैं…….. हम योग से शरीर और मन दोनों को स्वस्थ करते हैं |                       

मौके पर आयुर्वेदाचार्य के.डी.शर्मा ने आयुर्वेद के रहस्य पर विस्तार से चर्चा की | उन्होंने तालियां बजवाकर रोग से मुक्ति पाने के उपायों की विस्तृत चर्चा की और देर तक आयुर्वेद से रोग के इलाज के बारे में लोगों को बताया | प्रभावित होकर प्राय: लोग उनका फोन नंबर नोट करते देखे गये |

यह भी बता दें कि शंभूशरण भारतीय ने अपने संक्षिप्त संबोधन में यही कहा कि योग एवं शारीरिक संरचना में आयुर्वेद का महत्वपूर्ण स्थान है | उन्होंने कहा कि ऐसी कई बीमारियां हैं जिसका इलाज योग एवं आयुर्वेद द्वारा ही संभव है |

Ruby Kumari , Yoga Shikshika from Yoga Center Ram-Janki Thakurbari , Lakshmipur Mohalla , receiving the certificate of excellence from Udghatankarta Dr.Madhepuri in the Seminar organised by Patanjali Zila Yoga Samiti Madhepura
Ruby Kumari , Yoga Shikshika from Yoga Center Ram-Janki Thakurbari , Lakshmipur Mohalla , receiving the certificate of excellence from Udghatankarta Dr.Madhepuri in the Seminar organised by Patanjali Zila Yoga Samiti Madhepura

इस अवसर पर महिला योग प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी प्रो.रीता कुमारी, संरक्षक सुरेश प्रसाद यादव, भारत स्वाभिमान के सह जिला प्रभारी डॉ.एन.के. निराला, सहायक प्रभारी पशुपति चौरसिया,  पृथ्वीराज यदुवंशी, किसान सेवा समिति के सुभाष चंद्र, महामंत्री रुपम कुमारी सहित अध्यक्ष नंदकिशोर ने उद्गार व्यक्त करते हुए यही कहा कि अब दुनिया आयुर्वेद के महत्व को पूरी तरह मान ली है |

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अंत तक मौजूद रहे- मधेपुरा व्यापार संघ के अध्यक्ष योगेंद्र प्राणसुखका, खुशी प्राणसुखका, पूर्व मुखिया जनार्दन प्रसाद यादव, कुमारी रंजू दीदी, रेखा गांगुली, चंद्रभूषण, रितेश कुमार, गायत्री कुमारी, रुबी कुमारी, साधना कुमारी, कुमारी ललिता |

आरम्भ में पानी का फुहार अपना काम किया लेकिन बाबा रामदेव व बालकृष्ण के योगियों को संकल्प से डिगा नहीं पाया | प्रसाद के रूप में ढेर सारी सामग्रियां बांटी गई | स्वच्छ जल की भरपूर व्यवस्था देखी गई | बिलंब के लिए टेंट वाले की निष्क्रियता कारण बनी जिसे भविष्य के लिए याद किया जाना ही चाहिए………|

सम्बंधित खबरें