पृष्ठ : मधेपुरा अबतक

दस दिवसीय क्रिकेट अंडर-14 में समस्तीपुर बना स्टेट चैंपियन

बी एन मंडल स्टेडियम मधेपुरा में दस दिवसीय क्रिकेट अंडर-14 प्रतियोगिता में सूबे के सभी जिले की टीमों का आगमन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में समस्तीपुर जिले की टीम ने 60 रनों से सीवान को पराजित कर स्टेट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया।

बता दें कि सूबे की कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा मधेपुरा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दस दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जहाँ सदर एसडीएम वृंदा लाल मौजूद रहे वहीं विशिष्ट अतिथि एवं समाजसेवी गार्जियन के रूप में एनडीसी रजनीश कुमार व साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए तत्पर दिखे।

Samajsevi Dr.Bhupendra Madhepuri is being honoured by SDM Vrindalal and NDC Rajneesh Kumar Ray.
Samajsevi Dr.Bhupendra Madhepuri is being honoured by SDM Vrindalal and NDC Rajneesh Kumar Ray.

समापन समारोह में विजेता समस्तीपुर की टीम एवं उपविजेता सीवान की टीम के सभी खिलाड़ियों को कप एवं मैडल देकर एसडीएम वृंदालाल, एनडीसी रजनीश कुमार एवं समाजसेवी व साहित्यकार डॉ.मधेपुरी द्वारा सम्मानित किया गया। इस जिले के कबड्डी के सचिव अरुण कुमार, जो कबड्डी के ही नहीं बल्कि अब रग्बी और क्रिकेट….. आदि खेलों के भी लाइफ लाइन कहलाने लगे हैं, ने एसडीएम, एनडीसी एवं गुरुओं के गुरु डॉ.मधेपुरी को भी प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

Secretary Arun Kumar is being honoured by Dr.Madhepuri, SDM Vrindalal & NDC Rajneesh Kumar Ray.
Secretary Arun Kumar is being honoured by Dr.Madhepuri, SDM Vrindalal & NDC Rajneesh Kumar Ray.

इस अवसर पर जहाँ एसडीएम ने खिलाड़ियों से कहा कि आप राष्ट्रीय स्तर पर सूबे का प्रतिनिधित्व कर बिहार का नाम रोशन करें वहीं एनडीसी ने कहा कि मधेपुरा जिला प्रशासन बेहतर आयोजन के लिए जाना जाता है। डॉ. मधेपुरी ने विस्तार से खेल में समर्पण व अनुशासन की चर्चा की तथा ऊंचाई पाने के लिए डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की तरह अहंकार शून्य होने की बात कही। उन्होंने पढ़ाई के साथ खेल को भी जरूरी बताया।

चलते-चलते यह भी कि मधेपुरा में राज्य स्तरीय 10 दिवसीय अंडर-14 क्रिकेट का महापर्व जिला कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार के सफल संचालन में संपन्न हुआ। निर्णायक की भूमिका में नैयर अली (पूर्णिया), तनवीर आलम (अररिया), रजनीश कुमार (सहरसा), सुमित सिंह (समस्तीपुर), मनोहर नंदू (खगड़िया) तथा मधेपुरा के संजीव कुमार व गौरी शंकर कुमार…. तथा चयनकर्ता के रूप में सुमित आनंद ने बखूबी अपने-अपने कार्यों का निष्पादन किया और सम्मानित भी हुए। कार्यक्रम की सफलता के लिए रग्बी के सचिव दिलीप कुमार, क्रिकेट के अमित कुमार गौरी, खेल शिक्षक अमरेंद्र कुमार अमर सहित अनिल-अविनाश, प्रवीण-मनीष, दिलीप-अनिल प्यासा एवं सविता कुमारी, मीरा कुमारी, काजल कुमारी ने अहम भूमिका निभाई। अंत में राष्ट्रीय गान के साथ समापन की घोषणा संचालनकर्ता सचिव अरुण कुमार ने की।

सम्बंधित खबरें


भारतीय संविधान ही भारत की आत्मा है

26 नवंबर को समस्त भारत की स्कूल-कॉलेज से लेकर गाँव-शहर के सभी संस्थानों में चाहे वह सरकारी हो या गैर सरकारी….. संस्था के प्रधानों द्वारा छात्र-छात्राओं से लेकर सभी कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। संविधान दिवस को पंचायत, अनुमंडल, जिला और प्रदेश तथा देश स्तर के रहनुमाओं द्वारा सर्वाधिक धूमधाम से मनाया गया। सबों ने देश की एकता एवं अखंडता की शपथ खाई और दूसरों को शपथ दिलाई भी। बच्चे, नौजवान एवं सभी नर-नारियों ने यही शपथ ली-

“हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण, प्रभुत्व संपन्न समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी संविधान सभा में 26 नवंबर एतत् द्वारा संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मप्रित करते हैं।”

शपथ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मधेपुरा के युवा व ऊर्जावान जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं जांबाज एसपी संजय कुमार ने कहा कि भारत के संविधान को विश्व का सबसे बड़ा संविधान माना जाता है जिसे तैयार करने में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन लगे थे। इसे बनाने में इस जिले के संविधान सभा सदस्य कमलेश्वरी प्रसाद यादव (चतरा) से लेकर… सर सच्चिदानंद सिन्हा….. डॉ.राजेंद्र प्रसाद… डॉ.भीमराव अंबेडकर…. आदि का योगदान सदा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमें अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य का भी बोध कराता है। हमारे संविधान में समस्याओं का निदान भी सन्निहित है। इस 70वें संविधान दिवस पर हमें मूल कर्तव्यों का पालन सख्ती के साथ करना चाहिए….. तभी भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।

सम्बंधित खबरें


साधु वासवानी ने मानव सेवा के लिए अर्पित किया अपना पूरा जीवन

मधेपुरा शहर के स्टेट बैंक (मेन ब्रांच) रोड स्थित साधु वासवानी सत्संग भवन में उनकी 140वीं जयंती पूर्ण शाकाहारी दिवस के रूप में उत्साह पूर्वक बच्चे व बड़े श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर सुबह में ‘शांति यात्रा’ का शानदार आयोजन किया गया जिसे समाजसेवी  डाॅ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी ने शांति यात्रा की झंडी दिखाकर रवाना किया।

Samajsevi Dr.Bhupendra Madhepuri addressing the people on the auspicious occasion of 160th Birth Anniversary of Sadhu Baswani.
Samajsevi Dr.Bhupendra Madhepuri addressing the people on the auspicious occasion of 140th Birth Anniversary of Sadhu Baswani.

कार्यक्रम का श्री गणेश समाजसेवी साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, टीपीएस के निदेशक श्यामल कुमार सुमित्र एवं निर्मल सुल्तानिया परिवार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। अपने उद्घाटन संबोधन में डॉ.मधेपुरी ने कहा कि साधु वासवानी ने अपना सारा जीवन लोगों की सेवा में न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा के लिए जीवन समर्पित करने वाले साधु वासवानी एक महान संत थे जिनकी सेवा भावना से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर शहर के सत्संग प्रेमियों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर साधु वासवानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मौके पर प्रवचन-भजन-कीर्तन का भी आयोजन श्रद्धालुओं व भक्तों द्वारा किया गया। व्यवस्थापक निर्मल सुल्तानिया व सपना सुल्तानिया परिवार के सदस्यों सहित टीपीएस के निदेशक श्यामल कुमार सुमित्र ने कहा कि साधु वासवानी अपना संपूर्ण जीवन जीवों की रक्षा में समर्पित कर दिए और उन्होंने सदैव अपने भक्तों को शाकाहारी बने रहने तथा दूसरों को इसके लिए प्रेरित करते रहने की शिक्षा देते हुए भक्तों से विदा लिया।

चलते-चलते यह भी बता दें कि आयोजन को सफल बनाने में जिन श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा, वे हैं- किरण सुल्तानिया, सपना, सहेली, स्नेहा, सुषमा, शिवानी, मनोज, निर्मल, विनोद, मोहन, मनोज, मितेश, अंशु, वरुण, राजेंद्र, मुकेश, मनीषा, सोनी, सुरेश ज्योति आदि।

सम्बंधित खबरें


बिहार की बेटी शिवांगी नौसेना में बनी देश की पहली महिला पायलट

बिहार के मुजफ्फरपुर की बेटी सब -लेफ्टिनेंट शिवांगी इस वर्ष के अंत तक नौसेना में देश की पहली महिला पायलट बनेगी। ग्रामीण परिवेश में एक स्कूल टीचर के घर जन्मी शिवांगी ने 2010 में मुजफ्फरपुर के डीएवी स्कूल से CBSE की परीक्षा पास की। साइंस स्ट्रीम में 12वीं करने के बाद शिवांगी सिक्किम-मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की। एमटेक में दाखिले के बाद SSB परीक्षा के जरिये नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट के रूप में चयनित हुई।

बता दें कि फिलहाल शिवांगी कोच्चि में “Flying Fish” की ट्रेनिंग ले रही है। ट्रेनिंग पूरी होते ही एक समारोह आयोजित कर शिवांगी को बैज लगाया जाएगा। बैज लगाने के बाद शिवांगी नौसेना (NAVY) में देश की पहली महिला पायलट बनेगी।

यह भी बता दें कि किसी भी क्षेत्र में पीछे रहना बिहार की जिस बेटी शिवांगी को मंजूर नहीं था चंद दिनों के बाद उसी बेटी के सपनों को पंख लगने जा रहा है। वहां का बच्चा-बच्चा जानता है कि शिवांगी बचपन से ही हर बाधा को चुनौती के रूप में लेती थी।

चलते-चलते यह भी जान लें कि शिवांगी के पिता हरिभूषण सिंह फतेहाबाद गांव (प्रखंड- पारु) के निवासी हैं जो वर्तमान में यमुना बालिका उच्च विद्यालय में एचएम हैं। साथ ही यह भी कि पठन-पाठन के साथ-साथ एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में दिलचस्पी रखने वाली शिवांगी मुजफ्फरपुर शहर में भगवानपुर इलाके के सर गणेश दत्त मोहल्ले की रहने वाली है जो ट्रेनिंग के दरमियान कॉकपिट के अंदर एक तेज सीखने वाली तथा उड़ान भरने में प्रवीण शिवांगी अपने इंस्ट्रक्टर लेफ्टिनेंट कमांडर राहुल यादव को अपने अव्वल हुनर से संतुष्ट कर देती है।

 

सम्बंधित खबरें


बीएनएमयू मधेपुरा के तीसरे दीक्षांत समारोह में आयेंगे महामहिम राज्यपाल फागू चौहान

बी.एन.मंडल विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह कुलाधिपति फागू चौहान की अध्यक्षता सह मुख्य अतिथि के रूप में आगामी 17 दिसंबर को आयोजित किए जाने की घोषणा प्रति कुलपति डॉ.फारुख अली की अध्यक्षता वाली गठित आयोजन समिति की बैठक में की गई। इस बैठक में विभिन्न कमेटियों को अपनी-अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया गया।

बता दें कि विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में वर्ष 2017 एवं वर्ष 2018 की परीक्षाओं में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। स्नातकोत्तर विभागों के प्रत्येक विषय में सर्वोच्च अंक लाने वाले विद्यार्थियों को महामहिम कुलाधिपति सह राज्यपाल फागू चौहान के कर कमलों द्वारा गोल्ड मेडल यानी स्वर्ण पदक के साथ सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इस बाबत कुलपति डॉ.ए.के.राय से पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बीएनएमयू के 27 वर्षों के इतिहास में विद्यार्थियों को यह अवसर दूसरी बार प्राप्त होगा। ज्ञातव्य हो कि डॉ.अवध किशोर राय फिलहाल तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति के भी प्रभार में हैं।

इस तीसरे दीक्षांत समारोह को यादगार बनाने के लिए बैठक में टेंट, लाइट-साउंड, डेकोरेशन, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरा सहित लाइव टेलीकास्टिंग पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी निर्णय लिया गया कि राज्यपाल महोदय के आगमन से लेकर प्रस्थान तक के कार्य करने के लिए मुख्य मंच पर प्रमाण पत्र व मेडल के साथ विश्वविद्यालय पदाधिकारियों द्वारा चयनित दस छात्राएं मौजूद रहेंगी।

बैठक में वित्त परामर्शी, कुलसचिव, कूलानुशासन, सीसीडीसी, परीक्षा नियंत्रक, विकास पदाधिकारी, कुलसचिव शैक्षणिक, विश्वविद्यालय कीड़ा सचिव, सहायक क्रीड़ा सचिव, पीआरओ एवं कुलपति के निजी सहायक सहित अन्य विश्वविद्यालय कर्मी भी उपस्थित थे।

 

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा में दस दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय क्रिकेट का शुभारम्भ

बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा मधेपुरा जिला प्रशासन के तत्वावधान में 10 दिवसीय (19-28 नवंबर तक) राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर-14 ( बालक) क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा एवं ऊर्जावान डीएम नवदीप शुक्ला ने बीएन मंडल स्टेडियम में किया। इससे पूर्व अतिथियों को अंगवस्त्रम, बुके व प्रतीक चिन्ह के साथ-साथ रंगारंग स्वागत गीत व नृत्य द्वारा भरपूर स्वागत किया गया।

बता दें  कि डीएम नवदीप शुक्ला एवं एसपी संजय कुमार द्वारा झंडोत्तोलन किये जाने से पूर्व दोनों आला अधिकारियों सहित समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.मधेपुरी, एनडीसी रजनीश कुमार राय, सचिव अरुण कुमार, वार्ड पार्षद रेखा देवी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया।

मधेपुरा जिले को पहली बार दिए गए राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए डीएम ने सबों से खेल के दरमियान अनुशासन का परिचय देने एवं एसपी ने मधेपुरा के लिए इसे गौरवान्वित करने की बात कही और डॉ.मधेपुरी ने पूर्व की भांति कबड्डी सचिव अरुण कुमार को मधेपुरा खेल जगत का लाइफ लाइन कहा।

DM Navdeep Shukla get acquainted with the players along with SP Sanjay Kumar, Dr.Bhupendra Madhepuri, Manch Sanchalak Arun Kumar & others on the Cricket Pitch.
DM Navdeep Shukla getting acquainted with the players along with SP Sanjay Kumar, Dr.Bhupendra Madhepuri, Manch Sanchalak Arun Kumar & others on the Cricket Pitch.

यह भी बता दें कि स्टेडियम में प्रतियोगिता का पहला मैच वैशाली व शेखपुरा के बीच खेला गया। खेल आरंभ होने से पहले जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया फिर पिच पर एसपी द्वारा फेंके गए प्रथम बॉल पर चौका लगाकर डीएम ने खेल का शुभारंभ किया जहाँ प्रत्यक्षदर्शी के रूप में प्रोत्साहित करने वालों में एनडीसी रजनीश कुमार, डॉ.मधेपुरी, एलडीएम रंजन कुमार झा, संतोष कुमार झा, ध्यानी यादव, भारत भूषण, किशोर कुमार, अमित कुमार आनंद, दुर्गा प्रसाद, विमल भारती, अमरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, अमलेश कुमार, गुलशन कुमार आदि मौजूद थे।

जानिए कि उद्घाटन के दिन जहाँ बी एन मंडल स्टेडियम में खेले गए मैच में वैशाली की टीम ने शेखपुरा टीम को 155 रन से पराजित कर अपने नाम जीत दर्ज करा लिया, वहीं दूसरा मैच टीपी कॉलेज के मैदान में भागलपुर एवं मुंगेर के बीच खेला गया जिसमें मुंगेर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन के साथ 3 विकेट से जीत दर्ज करा लिया।

DM, SP, NDC, Dr.Madhepuri, LDM Ranjan Kumar Jha, Santosh Jha, Arun Kumar, Rekha Devi & others attending National Anthem with a baby singer Shivali.
DM, SP, NDC, Dr.Madhepuri, LDM Ranjan Kumar Jha, Santosh Jha, Arun Kumar, Rekha Devi & others attending National Anthem with a baby singer Shivali.

चलते-चलते बता दें कि जहाँ कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर शोभिता संगीत महाविद्यालय की बच्चियों ने प्राचार्या डॉ.हेमा कश्यप के नेतृत्व में मनमोहक प्रस्तुति दी वहीं शिवाली के गाए राष्ट्रीय गान के साथ उद्घाटन सत्र का समापन किया गया। मंच संचालन जिला कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार ने किया।

सम्बंधित खबरें


राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मधेपुरा की दो बेटियों ने जिले का नाम रोशन किया

यूपीएससी और बीपीएससी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगियों द्वारा जिन पत्रिकाओं की चर्चाएं होती रहती हैं उनमें सर्वाधिक चर्चित पत्रिकाओं में एक है- “प्रतियोगिता दर्पण”। दिसंबर 2019 के अंक हेतु राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता दर्पण के बैनर तले एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

बता दें कि राष्ट्रीय स्तर के इस निबंध प्रतियोगिता का विषय था- “चंद्रयान-2 की सफलता के निहितार्थ”। इसी विषय पर निबंध लिखकर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की जिले की दो बेटियां- श्वेता मिश्रा और सुचिता सोनी।

यह भी बता दें कि उदाकिशुनगंज अनुमंडल में कार्यरत डीसीएलआर ललित कुमार सिंह द्वारा संचालित बिहार सिविल सर्विसेज फाउंडेशन (नि:शुल्क) में मार्गदर्शन प्राप्त करने वाली दोनों छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर मधेपुरा जिला का नाम रोशन किया- श्वेता प्रथम स्थान एवं सुचिता द्वितीय स्थान लाकर। दोनों छात्राओं को प्रतियोगिता दर्पण की ओर से प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ क्रमशः डेढ़ हजार एवं एक हजार की राशि पुरस्कार स्वरूप भेंट की जाएगी।

जानिए कि निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली उदाकिशुनगंज की छात्रा श्वेता मिश्रा एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बिहारीगंज की छात्रा सुचिता सोनी की इस उपलब्धि पर शिक्षक नवल किशोर एवं संस्थान के निदेशक डीसीएलआर ललित कुमार सिंह आदि ने दोनों छात्राओं को सम्मानित कर उनके हौसले को पंख लगाया है। जिले की बेटियों द्वारा इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए जिले के ऊर्जावान डीएम नवदीप शुक्ला एवं अन्य अधिकारियों के अलावा प्रखर समाजसेवी साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने बधाई दी है।

सम्बंधित खबरें


बिहार के समग्र विकास के लिए सतत व्यग्र

बिहार के समग्र विकास के लिए सतत व्यग्र रहने वाले माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दो दिवसीय सरकारी एवं व्यक्तिगत क्षेत्र भ्रमण के दरमियान जब शनिवार को सुबह 10:00 बजे एमएलसी ललन सर्राफ के निवास से मधुबनी के लिए निकलने ही वाले थे कि उसी क्षण बीएन मंडल विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति व पूर्व सांसद एवं वर्षों टी.पी.कॉलेज मधेपुरा के प्रधानाचार्य रहे डॉ.आर.के.यादव रवि द्वारा उन्हें ससम्मान गुलाब फूल का बुके दिया गया। तत्क्षण बिहार जदयू मीडिया सेल के अध्यक्ष डॉ.अमरदीप द्वारा हाल में प्रकाशित जदयू संदेश हस्तगत कराया गया जिसे हाथ में लेते ही मुख्यमंत्री ने प्रसन्न होकर पन्नों को पलटना शुरू कर दिया।

Honourable Chief Minister Nitish Kumar on the way to Madhubani receiving honour to at the time to see off by Former MP & Founder VC Dr.Ravi, JDU Media Cell President Dr.Amardeep, Samajsevi-Sahityakar Dr.Bhupendra Madhepuri, Minister Dr.Ramesh Rishidev, JP Senani Siyaram Yadav, MLC & Treasurer of JDU Lallan Sarraf, Pradesh Adhyaksh Vyavsayeek Prakosth Mulchand Golchha & MLA Niranjan Mehta at the residence of MLC Lallan Sarraf, Madhepura.
Honourable Chief Minister Nitish Kumar on the way to Madhubani receiving honour at the time to see off by Former MP & Founder VC Dr.Ravi, JDU Media Cell President Dr.Amardeep, Samajsevi-Sahityakar Dr.Bhupendra Madhepuri, Minister Dr.Ramesh Rishidev, JP Senani Siyaram Yadav, MLC & Treasurer of JDU Lallan Sarraf, Pradesh Adhyaksh Vyavsayeek Prakosth Mulchand Golchha & MLA Niranjan Mehta at the residence of MLC Lallan Sarraf, Madhepura.

लगे हाथ मधेपुरा के प्रखर समाजसेवी साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी द्वारा जेपी सेनानियों के हितार्थ माननीय मुख्यमंत्री महोदय से विस्तृत चर्चा भी की गई। उस समय मंत्री डॉ.रमेश ऋषिदेव, विधायक निरंजन मेहता, जदयू नेता सियाराम यादव, एमएलसी ललन सर्राफ एवं प्रदेश अध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ मूलचंद गोलछा मौजूद थे। बकौल डॉ.मधेपुरी बिहार के रामानुजन कहे जाने वाले अद्भुत गणितज्ञ व बीएन मंडल विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर रह चुके वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर उनकी अंत्येष्टि को राजकीय सम्मान के साथ संपन्न किए जाने की घोषणा करने वाले संवेदनशील सीएम नीतीश कुमार के प्रति उन्होंने हृदय से कृतज्ञता ज्ञापित किया, क्योंकि 60 के दशक में डॉ.मधेपुरी और डॉ.वशिष्ठ बाबू दोनों एक साथ सायंस कॉलेज पटना के छात्र रहे थे।

डॉ.मधेपुरी ने गणितज्ञ डॉ.वशिष्ठ बाबू की प्रतिभा की ऊंचाइयों को अपनी आंखों से देखा था। तभी तो सायंस कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य नासु नागेंद्र नाथ जैसे गणितज्ञों की अनुशंसा पर पटना विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति जॉर्ज जैकाॅब ने उनके लिए विशेष परीक्षा आयोजित की थी।

यही कारण है कि 1983 में इसी गणितज्ञ डॉ.वशिष्ठ नारायण सिंह के रांची मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती होने के समाचार को पढ़कर डॉ.मधेपुरी ने तत्कालीन समाजसेवी वरीय अधिवक्ता शिवनेश्वरी प्रसाद की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर उस अद्भुत गणितज्ञ को आर्थिक मदद करने की संवेदना जताई थी कि एक-दो दिन बाद कर्पूरी सरकार ने उनके इलाज पर आने वाले खर्च सरकारी कोष से वहन करने की घोषणा कर दी।

सम्बंधित खबरें


मुख्यमंत्री का मधेपुरा दौरा, समय पर पूरा होगा एनएच का काम

15 नवंबर को मधेपुरा के दौरे पर आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनएच-106 एवं 107 का स्थलीय भ्रमण एवं निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री ने स्थानीय झल्लू बाबू सभागार में निर्माणाधीन पथों की समीक्षा बैठक की और सभी पथों के निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में जल संसाधन मंत्री संजय झा, लघु जल संसाधन मंत्री नरेन्द्र नारायण यादव, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री रमेश ऋषिदेव, मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह, सांसद दिनेश चन्द्र यादव, प्रधान सचिव पथ निर्माण अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, आयुक्त कोसी प्रमंडल के. सेंथिल कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी, जिलाधिकारी मधेपुरा नवदीप शुक्ला, पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरीय अभियंतागण एवं वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि एनएच-106 का निर्माण एनएचएआई द्वारा किया जा रहा है, जिसका दस मीटर चौड़ीकरण किया जाना है। इसके फेज-2 का मधेपुरा से पूर्णिया तक का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने मधेपुरा शहर की सड़क को सात मीटर चौड़ी बनाने का भी निर्देश दिया। बैठक में एनएच-106 उदाकिशुनगंज से वीरपुर तक की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कार्यरत एजेंसियों ने आश्वासन दिया कि कार्य में तेजी लाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसे 2020 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि उदाकिशुनगंज से भरगावां 32 किलोमीटर तक दस मीटर चौड़ी सड़क राज्य सरकार एडीबी से ऋण लेकर बना रही है, इसे सितंबर 2020 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बताया गया कि बैद्यनाथपुर से लिटियाही एवं बिहारीगंज से ग्वालपाड़ा पथ का निर्माण कार्य अगस्त 2020 तक पूरा हो जाएगा।
बैठक के क्रम में निर्माणाधीन पथों के भू-अर्जन कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा भू-अर्जन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिया कि पथों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय सीमा के अंदर पूरा हो।

सम्बंधित खबरें


तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय रग्बी (बालिका) प्रतियोगिता- 2019 सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ

सूबे के कला संस्कृति एवं युवा विभाग व जिला प्रशासन मधेपुरा के तत्वावधान में तीन दिवसीय (13 से 15 नवंबर) राज्य स्तरीय अन्डर-14-17 एण्ड 19 बालिका रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रमों…. मार्च पास्ट व झांकी आदि के साथ बी.एन.मंडल स्टेडियम में संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया- जिले के ऊर्जावान डीएम नवदीप शुक्ला, प्रखर समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी, वार्ड आयुक्त रेखा देवी, ध्यानी यादव, खेल पदाधिकारी सच्चिदानंद झा, एनडीसी रजनीश राय, नप कार्यपालक प्रवीण कुमार एवं खेल को जीवन दान देने वाले जिला कबड्डी सचिव अरुण कुमार, संत कुमार, जयकृष्ण यादव आदि ने। खेल के रस्म को पूरा करने के लिए मैच शुरू होने से पूर्व डीएम नवदीप शुक्ला एवं समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने झंडोत्तोलन किया और खिलाड़ियों से परिचय भी | इससे पूर्व उपाधीक्षक सच्चिदानंद झा ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं शाॅल आदि देकर सम्मानित किया |

DM Navdeep Shukla & Samajsevi Dr.Bhupendra Madhepuri unfurling the State & District Rugby Flags at BN Mandal Stadium Madhepura.
DM Navdeep Shukla & Samajsevi Dr.Bhupendra Madhepuri unfurling the State & District Rugby Flags at BN Mandal Stadium Madhepura.

जहाँ जिलाधिकारी श्री शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि यह रग्बी फुटबॉल एक कठिन खेल है और इस खेल में भाग ले रही बालिकाएं महिला सशक्तिकरण का जीता-जागता सबूत है | वहीं डॉ.मधेपुरी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए भारतीय रेल और भारतीय खेल दोनों देश की गाड़ी को गतिशील रखने वाले दो पहियों के समान हैं |

Samajsevi Dr.Madhepuri to get acquainted with the players.
Samajsevi Dr.Madhepuri to get acquainted with the players.

बता दें कि उद्घाटन मैच अंडर-19 में मुजफ्फरपुर की टीम ने भागलपुर को 25-00 से हराया | पहले दिन कुल 4 मैच खेले गये | जिले के खेल प्रेमियों व गणमान्यों ने 3 दिनों तक इस नये खेल का जमकर लुत्फ उठाया | पहली बार यहाँ के लोग जान पाए कि रग्बी के दोनों टीमों में सात-सात खिलाड़ी ही होते हैं और 15 मिनट में खेल समाप्त हो जाता है | यहाँ के लोग कबड्डी सचिव अरुण कुमार एवं संत कुमार पर इसलिए खुश हैं कि पहली बार में ही मधेपुरा अंडर-19 में दूसरे स्थान पर रहा |

On the day of Samapan Samaroh Zila Parishad Adhyaksha Manju Devi, Dr.Madhepuri Sachchida Nand Jha, Dhyani Yadav, Rekha Devi and others along with team manager s & players.
On the day of Samapan Samaroh Zila Parishad Adhyaksha Manju Devi, Dr.Madhepuri Sachchida Nand Jha, Dhyani Yadav, Rekha Devi and others along with team manager s & players.

समापन के दिन तीनों वर्ग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को जिला परिषद अध्यक्षा मंजू देवी, डॉ.मधेपुरी, ध्यानी यादव, रेखा यादव, सच्चिदानंद झा, संत कुमार, रणधीर कुमार सिंह, पंकज ज्योति आदि गणमान्यों के द्वारा कप व मेडल देकर सम्मानित किया गया | प्रत्येक दिन विभिन्न खेलों के सचिव अध्यक्ष व रैफरी दिलीप कुमार, अमित कुमार आनंद, बालकृष्ण कुमार, अनिल, बालमुकुंद , मनोज मुकुल, प्रदीप, रितेश रंजन, मनीष, अभिमन्यु , दुर्गानंद, प्रवीण, शैलेंद्र सुमन, अमरेंद्र अमर, कैलाश कौशल, विमल भारती, हरिश्चंद्र, प्रसिद्ध नारायण, सुमित, गुलशन, राहुल, नीरज, प्रेमशंकर, आनंद आदि खेल का भरपूर आनंद ही नहीं लिए बल्कि सहयोग भी करते रहे | धन्यवाद ज्ञापन कबड्डी जिला सचिव सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार ने किया |

सम्बंधित खबरें