पृष्ठ : मधेपुरा अबतक

बी.एन.एम.यू. में फणीश्वर नाथ रेणु शोध पीठ पर विचार गोष्ठी

बी.एन.एम.यू. के हिन्दी स्नातकोत्तर विभाग में रेणु शोध पीठ की स्थापना हेतु आयोजित विचार गोष्ठी का उद्घाटन प्रभारी कुलपति जे.पी.एन.झा, मुख्य अतिथि डॉ. मधेपुरी, परिसम्पदा पदाधिकारी डॉ.शैलेन्द्र कुमार, एवं कुलानुशासक डॉ.विश्वनाथ विवेका ने सम्मिलित रूप से दीप जलाकर किया | अद्यक्षता डॉ. विनय कुमार चौधरी ने किया |

यह कार्यक्रम एन.एस.यू.आई. के बैनर तले आयोजित किया गया था जिसके सफल आयोजन में छात्र नेता मनीष कुमार एवं प्रभात कुमार मिस्टर ने अपनी टीम के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया | इन्होंने रेणु जी को साहित्यिक धरोहर एवं क्रांतिकारी लेखक कहा |

उद्घाटनकर्ता डॉ. झा ने कहा कि रेणु की रचनाओं में सम्पूर्ण कोशी अंचल बिम्बित व प्रतिबिंवित होता रहा है | मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. भूपेन्द्र मधेपुरी ने रेणु पीठ की स्थापना की अनिवार्यता पर प्रकाश डालते हुए फारविसगंज कॉलेज को रेणु के नाम किये जाने के प्रयासों की चर्चा भी की | डॉ. मधेपुरी ने मुर्धन्य साहित्यकारों जैसे फणीश्वर नाथ रेणु , मायानंद मिश्र, लक्ष्मी नारायण सुधांशु , जनार्दन झा द्विज, अनुपलाल मंडल आदि के नाम के आगे “स्वर्गीय” लिखने-बोलने पर एतराज जताते हुए कहा कि हम स्व. लोहिया , स्व. नेहरु नहीं बोलते हैं |

Honourable Persons at Renu Peeth vimarsh Gosthi at BNMU.
Honourable Persons at Renu Peeth vimarsh Gosthi at BNMU.

इस अवसर पर साहित्य से सरोकार रखने वाले एवं विशिष्ट साहित्यकारों ने रेणु शोध पीठ की स्थापना मंडल वि.वि. में सरकार द्वारा स्थापित किये जाने हेतु चरणबद्ध प्रयासों की भी चर्चाएँ की जिनमें डॉ.विद्यानंद मिश्र, डॉ. नरेन्द्र ना. यादव, डॉ.आर.के.पी.रमण, डॉ. के.एस.ओझा, डॉ. नरेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ.अमोल राय, डॉ.ललितेश मिश्र, डॉ.शिव बालक प्रसाद आदि ने विस्तार से प्रकाश डाला |

छात्रनेताओं में सुदीप कुमार सुमन, मनीष कुमार, प्रभात कुमार, राहुल राज, आदि रेणु शोध पीठ की स्थापना कराने की दिशा में संकल्पित हैं | अद्यक्षता करते हुए डॉ.चौधरी एवं मंच संचालन करते हुए डॉ.सिद्देश्वर काश्यप ने इन छात्रों को प्रोत्साहित किया और इस पीठ की स्थापना कराकर ही दम लेने पर बल दिया | अन्त में मनीष कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया |

सम्बंधित खबरें


भाजपा की बुद्धिजीवी विचार गोष्ठी मधेपुरा में संपन्न

भाजपा के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने स्थानीय डॉ.अमोल राय के निवास ओम भवन में बुद्धिजीवियों की विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता अब परिवर्तन चाहती है और पारदर्शी सरकार चाहती है | आप बुद्धिजीवी इस पर विचार करें और सही लगे तो परिवर्तन के बयार को बहने दें |

समयाभाव के कारण बुद्धिजीवियों को कुछ कहने का मौका नहीं मिला | केवल और केवल डॉ. मधेपुरी ने मौका निकालकर दो मिनट में यूँ कहा :- प्रधानमंत्री नेहरु ने देशवासियों से कहा आराम हराम है ; शास्त्री जी का जय जवान जय किसान और अटल जी ने जोड़ा जय विज्ञान | विजन वाले पी.एम. मोदी जी का स्लोगन है – सबका साथ, सबका विकास |

डॉ. मधेपुरी ने कहा कि यह नारा देशवासियों को खूब भाया | अच्छा यह भी लगा जब पी.एम. नरेन्द्र मोदी ने देश के सभी सम्प्रदाय के लोगों से पुराना लोहा – खुरपी, कचिया, कुदाल आदि जमाकर भेजने का अनुरोध किया – जिसे गलाकर वे सरदार पटेल की अबतक की बनी सबसे ऊँची लौह प्रतिमा बनायेंगे |

Dr Madhepuri at BJP Buddhijeevi Vichar Gosthi .
Dr Madhepuri at BJP Buddhijeevi Vichar Gosthi .

आगे डॉ. मधेपुरी ने प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव से बस इतना ही कहा – मेरी ये बातें पी.एम. मोदी जी तक अवश्य पहुंचा देंगे कि 125 करोड़ देशवासियों से प्रति व्यक्ति दस रुपए चन्दे की माँग करें और अरबों-खरबों रुपये से विश्व का सबसे बड़ा अस्पताल बाबरी मस्जिद – राम मंदिर के स्थान पर बनवाकर उसका नाम – “राम-रहीम अस्पताल” रखने की उद्घोषणा कर दें तो सारा देश उन्हें भी डॉ. कलाम के राह का राही स्वीकारने में संकोच नहीं करेगा |

गोष्ठी में स्वगाताद्यक्ष के रूप में डॉ.अमोल राय, मंच संचालक डॉ.विनय कुमार चौधरी अच्छी खासी बुद्धिजीवियों की उपस्थिति से गद्गद् होते दिखे | शहर के सभी वर्गों के बुद्धिजीवियों की उपस्थिति प्रभारी भूपेन्द्र यादव के साथ-साथ विधान पार्षद डॉ. दिलीप जायसवाल, प्रदेश महामंत्री सूरज नंदन मेहता, प्रदेश शिक्षा मंच अद्यक्ष प्रो.अनिल यादव, कला संस्कृति मंच के प्रदेश अद्यक्ष आनंद मिश्रा, प्रदेश उपाद्यक्ष डॉ.राम नरेश सिंह, विधायक डॉ.आलोक रंजन तथा ज़िलाद्यक्ष अनिल कुमार यादव सहित सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को उत्साहित करती रही |

सम्बंधित खबरें


आप जानिये क्या हैं ए. पी. जे. अब्दुल कलाम ?

डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम यानी अवुल पकीर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम | और आगे जानिये- अवुल हुए परदादा, पकीर दादा जी एवं जैनुलाब्दीन वालिद (पिता) | इन सबों के अन्त में सबकुछ कलाम पर जाकर ठहर जाता है क्योंकि उसे ना बेटा है न बेटी…. और ना….. | फिर भी यह कारवाँ रुकने वाला नहीं है | भारत के समस्त बेटे-बेटियों द्वारा बड़े-बड़े सपने देखने और उन्हें अमलीजामा पहनाने हेतु हमारा कलाम हमेशा जिन्दा रहेगा | कलाम केवल भारत को ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण विश्व को अमन के लिए प्रेरित करता रहेगा | गीता-कुरान के तर्ज पर कर्मयोग का पाठ पढाता रहेगा तथा निरन्तर कबीरवाणी – काल करे सो आज कर…… एवं ढाई आख़र प्रेम का….. गुनगुनाता रहेगा | कलाम की इन्हीं भावनाओं को पंक्तिबद्ध कर आपका मधेपुरी हमेशा आपके साथ गुनगुनाता रहेगा – विशेष रूप से……

युवजनों के नाम  डॉ. कलाम का संदेश :-

हों कर्मठ तेरे हाथ

सृजन तब करूं मैं सुख से

तुम्हारे लिए !

एक बेहतर कल के लिए

मैं दौड़ने को  अब भी तैयार

तुम्हारे लिए !

इस महान पुण्य-भूमि में मैं

खोदा गया एक कुआँ हूँ

तुम्हारे लिए !

देखो सपना विकसित भारत का

उठो ! खाक हो जाऊंगा मैं

तुम्हारे लिए !

यही बस अन्दर में है आग

सुलगती दिल में बारम्बार

तुम्हारे लिए !तुम्हारे लिए !!

  डॉ. मधेपुरी की कलम से …..

सम्बंधित खबरें


उच्चशिक्षा के प्रति संवेदनशील बालमुकुंद बाबू की प्रतिमा का अनावरण

रासबिहारी लाल मंडल,  शिवनन्दन प्रसाद मंडल एवं भूपेन्द्र नारायण मंडल के सपने को साकार करने के लिए साहुगढ़ मधेपुरा में बी.एन.मंडल वाणिज्य महाविद्यालय को जमीन देकर कालेज स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी बालमुकुंद मंडल ने | उसी बालमुकुंद बाबू की प्रतिमा अनावरण समारोह का उद्घाटन करते हुए भू.ना.मंडल वि.वि. के प्रभारी कुलपति डॉ. जे.पी.एन.झा ने कहा कि कॉलेज पूरी तरह स्थापित हो गया है | अब इसके सर्वांगीन विकास हेतु छात्र-छात्राओं को बी.सी.ए. , एम.बी.ए. आदि रोजगारोन्मुखी शिक्षा देकर तरासने की जरुरत है |

समारोह की अद्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य डॉ.हीराकान्त मंडल ने कहा कि वे रात-दिन एक कर समाजवादी मनीषी भूपेन्द्र बाबू एवं प्रखर समाजसेवी बालमुकुंद बाबू के सपनों को साकार करने में लगे हैं |

महाविद्यालय की स्थापना व निर्माणारम्भ की न्यू की ईट बने डॉ. भूपेन्द्र मधेपुरी ने सर्वप्रथम समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जो यह कॉलेज विशाल वट वृक्ष सा दिखता है वह 2 अक्टूबर 1975 को नन्हा सा बीज मात्र था, जिसमें पानी डालने का काम यहाँ के अधिवक्ताओं, बुद्धिजीवियों, गुरुओं ने पूरे मनोयोग से किया | साथ ही दूर-दराज के गांवों के गरीब किसान-मजदूर भी अपना भगवान मानने वाले मनीषी भूपेन्द्र नारायण मंडल के नाम वाले कॉलेज बनाने में अपना अंतर्कोष लुटाते रहे – जिसका गवाह है – त्रिमूर्ति : सचिव बालमुकुंद मंडल, प्रो. श्यामल किशोर यादव और डॉ. मधेपुरी | यह त्रिमूर्ति महीनों पदयात्रा पर निकल, बापू के गावों में जा-जाकर शिक्षा के इस मंदिर के लिए मदन मोहन मालवीय की तरह रुपए-आठ आने जमा करते रहे और आज सब कुछ आपके सामने है |

Balmukund Babu Pratima Anawaran Samaroh BNMV .
Balmukund Babu Pratima Anawaran Samaroh BNMV .

डॉ. मधेपुरी ने भावुक होकर कहा कि यहाँ के संस्थापक प्रधानाचार्य प्रो.श्यामल किशोर यादव, डॉ.के.के.मंडल एवं डॉ.हीराकान्त मंडल आदि ने ग्रामीण इलाके के बच्चों को आगे बढ़ाने हेतु सर्वाधिक प्रोत्साहन दिया तथा दे भी रहे हैं |

तिलका मांझी वि.वि. के प्रतिकुलपति रहे डॉ.के.के.मंडल, टी.पी.कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो.सच्चिदानंद, शशिशेखर यादव, महासचिव डॉ.अशोक कुमार, सिंडिकेट सदस्य विद्यानंद यादव, डॉ.परमानन्द यादव, डॉ.शवीर सहित डॉ.जौहरी, डॉ.अशोक, डॉ. के.पी. आदि प्राचार्यों एवं शिक्षाविदों ने कॉलेज स्थापना में योगदान देने वाली हस्तियां – लोकअभियोजक शिवनेश्वरी प्रसाद, लक्ष्मी नारायण मंडल, नंदकिशोर मंडल, गोविन्द प्र. यादव, परमेश्वरी प्र. दिवाकर, शिवनन्दन राय, सुरेन्द्र प्र. यादव, गजेन्द्र ना. यादव, दीप ना. मंडल आदि को स्मरण करते हुए शेष बचे वेदानन्द यादव, महेंद्र प्र. यादव, प्रधान जी  सहित अन्य सबों की निष्ठा एवं लगन की विस्तृत चर्चा की जिनके कारण यह महाविद्यालय मूर्तरूप ले सका |

मौके पर डॉ.अलोक कुमार, पारो यादव, मनोज भटनागर सहित कॉलेज के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं साहुगढ़ निवासी की उपस्थिति समारोह को भव्यता प्रदान करता रहा | अन्त में डॉ. नवीन कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया |

सम्बंधित खबरें


करें तस्वीरों में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के अंतिम दर्शन

president pranav mukherjee paying homage to bharat-ratna-dr-apj-kalam-mortal-2भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुख़र्जी भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के पार्थिव शरीर पर श्रधांजलि अर्पित करते हुए !
prime minister modi paying homage to dr kalam
प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी नम आँखों से श्रधांजलि देते हुए !
bharat-ratna-dr-Sachin Tendulkar paying homage to apj-kalam-mortal-image-1
एक भारतरत्न दूसरे भारतरत्न के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए !
chief minister nitish kumar paying homage to bharat-ratna-dr-apj-kalam-mortal-image-4
मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने भी  भारतरत्न कलाम को श्रधासुमन अर्पित किया !
indian army giving guard of honour to Ex president kalam
सेना ने भारत रत्न डॉ. कलाम को गार्ड ऑफ ऑनर से नवाजा !
last-journey-from-delhi-to-rameshwaram-apj-kalam-mortal-remains-8
तिरंगे में लिपटा हुआ भारत रत्न कलाम का पार्थिव शरीर रामेश्वरम की अंतिम  यात्रा पर , जहाँ उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा !

सम्बंधित खबरें


सपने देखो जो नींद उड़ा दे – डॉ. मधेपुरी

हिन्दुस्तान” दैनिक के ब्यूरो चीफ अमिताभ की टीम के बांकुड़े हैं – मनीष सहाय, सुभाष सुमन, संजय परमार, देवेन्द्र कुमार आदि जिन्होंने एक सप्ताह से जिले के तेरहो प्रखंडों में जा-जाकर, कड़ी धुप में पसीना बहा-बहाकर, “हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान 2015” का भव्य एवं सफल आयोजन भू.ना.मंडल वि.वि. के आडिटोरियम में किया जिसमें मुख्य रूप से एस.पी. आशीष भारती, अद्यक्ष मंजू देवी, समाजसेवी डॉ. मधेपुरी , प्राचार्य द्वय डॉ.अशोक कुमार, डॉ. माधवेन्द्र झा, वि.वि. पदाधिकारीगण कुलसचिव डॉ. कुमारेश प्र. सिंह, सम्पदा पदाधकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार, कुलानुशासक डॉ. विश्वनाथ विवेका आदि का भरपूर सहयोग रहा | जिले के सभी प्रखंडो के बिहार एवं सी.बी.एस.सी. बोर्ड में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले सैकड़ों प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को इन्हीं हस्तियों ने मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया और हौसला आफजाई की |

डॉ. मधेपुरी ने “हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान 2015” के अवसर पर समस्त उपस्थित प्रतिभावान जिज्ञासुओं से कहा कि हर किसी के अन्दर दैवीय शक्ति छिपी है | आप कभी निराश न हों | जी भर कर मेहनत करें और हौसलों को पंख लगावें जिसकी बदौलत आप उड़ान भरते रहेंगे | कोशिश करते रहें | प्रत्येक दिन नये तरीके से मंजिल पाने की कोशिश में लगे रहें | दुनिया में कोशिश का कोई विकल्प नहीं है |

डॉ मधेपुरी ने उपस्थित अभिभावकों से कहा कि बच्चों को बड़े-बड़े सपने देखने के लिए प्रोत्साहित करें , परन्तु वो वाले सपने नहीं जो नींद में देखे जाते हैं बल्कि वैसे सपने जो नींद उड़ा दें |

बीच-बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा किया जाता रहा जो दिनभर दर्शकों को बांधे रहा | मानव जी की उद्दघोषणा और संजय परमार का धन्यवाद ज्ञापन भी लोगों को खूब भाया |

सम्बंधित खबरें


गाँधीयन मिसाइल मैन डॉ. कलाम नहीं रहे  !

शिलांग में अपने अंतर्कोष लुटाते हुए भारतरत्न डॉ. कलाम ने अंतिम सांस ली | वे भारत के राष्ट्रपति हुआ करते थे जब मुझे उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ | मैंने उस ऋषि को करीब से देखा जो गीता और कुरान में समभाव रखता था | जो हर पल मानवता को नई ऊंचाई पर ले जाने के बारे में सोचता था | जिसके फलस्वरूप मैंने उनकी जीवनी लिखी –स्वप्न ! स्वप्न !! और स्वप्न !!!बाद के वर्षों में मैंने उनके सवाल-जबाब पर आधारित दूसरी किताब लिखी छोटा लक्ष्य एक अपराध है !

और कुछ तो इस समय नहीं कह सकता | बस इतना ही कि उन्होंने जो मुझसे कहा था – वह सबों के लिए एक संदेश के रूप में कह रहा हूँ –

  • ये आँखें दुनिया को दोबारा नहीं देख पायेंगीं ! तुम्हारे अन्दर जो बेहतरीन है उसे दुनिया को देकर जाना . . . !!

 डॉ. मधेपुरी की कलम से ,

सम्बंधित खबरें


अब भी संघ के पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मत हो जाता है  !

पी.एच.ई.डी. के मधेपुरा जिलाशाखा (गोप गुट) के कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के चुनाव हेतु हरिनारायण मंडल की अद्यक्षता में एक बैठक आहुत की गयी | राज्य एवं जिला संघ के गण्यमान सुरेश शर्मा, रामचन्द्र यादव, मो.इजहार, सत्येन्द्र कुमार आदि की उपस्थिति में नई कमिटी के पदाधकारियों का चयन सर्वसम्मति से इस प्रकार किया गया –

अध्यक्ष चुने गये हरिनारायण मंडल जिनके सहयोग के लिए तीन उपाध्यक्ष हुए – वीरेन्द्र सिंह, सत्यनारायण साह एवं यांत्रिकी के अशोक कुमार सिंह | सचिव चुने गये शिबू पासवान जिनके कार्यों के शीघ्र निष्पादन हेतु तीन संयुक्त सचिव बनाये गये – रीतेश कुमार सिंह, सोहन राम एवं संजय नवीन | इसके अतिरिक्त दो संगठन सचिव – कृष्णमोहन कुमार व मो. ताहिर और एक कार्यालय सचिव – ब्रह्मदेव रजक | नरेश कुमार यादव को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया |

यह भी जानें कि सर्वसम्मत चुनाव के अन्त में संगठन को निष्ठापूर्वक पारदर्शी तरीके से चलाने के लिए सभी सदस्यों को राज्य महासचिव द्वारा शपथ दिलाई गई | बाद में दिवंगत हुए जिला सचिव रत्नेश्वर कुमार सिंह के लिए एक मिनट की मौन श्रधांजलि अर्पित की गयी | मधेपुरा समेत कुछ अन्य जिलों के सदस्य भी श्रधांजलि सभा में उपस्थित थे | जिला सचिव शिबू पासवान द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया |

सम्बंधित खबरें


विभागाद्यक्ष की पुस्तक लोकार्पित

भू.ना.मंडल वि.वि.स्नातकोत्तर हिन्दी विभागाद्यक्ष डॉ.विनय कुमार चौधरी की नई रचना – “कोशी अंचल के लोक साहित्य का विश्लेषणात्मक अध्ययन” का लोकार्पण बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी के पूर्व हिन्दी विभागाद्यक्ष एवं प्रख्यात समीक्षक डॉ. चौथीराम यादव द्वारा किया गया |

इस पुस्तक लोकार्पण के अवसर पर डॉ.सिद्धेश्वर काश्यप ने कहा कि विभागाद्यक्ष डॉ. चौधरी रचनात्मक एवं आलोचनात्मक प्रतिभा-संपन्न लेखक व कवि हैं | दर्ज़नों काव्य कृतियों के  रचयिता डॉ. चौधरी में कोशी की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक चेतना की पहचान ही नहीं बल्कि बेहतरीन परख की शक्ति भी है | इन्हीं गुणों के कारण वे कोशी लोकसाहित्य का मूल्यांकन प्राय: प्रगतिशील मूल्यों के आलोक में करते हैं |

बी.एच.यू. विभागाद्यक्ष डॉ.चौथीराम यादव ने कहा कि डॉ. चौधरी लोकसाहित्य एवं लोकसंस्कृति के व्याख्याता आलोचक हैं जो इस पुस्तक से प्रमाणित होता है |

लोकार्पण के इस सादगीपूर्ण समोराह में रास्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनानेवाले भूगोल के विभागाद्यक्ष डॉ.शिवमुनि यादव सहित डॉ.रेणुका मल्लिक, डॉ. के.एस.ओझा, डॉ.अनिल कुमार, डॉ.विमल सिंह, डॉ.मनोज, डॉ. कपिलदेव यादव के अतिरिक्त वंकटेश्वरनाथ, राजकिशोर, कौशल किशोर, सुशील-अभिनव-संजीव-सुनील आदि उपस्थित थे |

सम्बंधित खबरें


डॉ. मधेपुरी ने नीतीश सरकार को दिया साधुवाद और दे डाली एक सलाह…!

नीतीश सरकार द्वारा बिहार की महिलाओं के नाम से भूमि-भवन के अतिरिक्त अन्य चल-अचल संपत्ति के निबंधन में लगने वाले स्टाम्प व निबंधन शुल्क में 5% की छूट दिए जाने के फैसले का टी.एन.बी. ट्रस्ट , मधेपुरा के सचिव डॉ. मधेपुरी सहित सभी सदस्यों द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया एवं भूरि-भूरि प्रशंसा भी की गयी |

डॉ. मधेपुरी ने केबिनेट की गुरुवार को हुई बैठक में महिला सशक्तिकरण नीति 2015 के तहत सरकार के इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान करने के बाबत नीतीश सरकार के सारे केबिनेट सदस्यों को मधेपुरा की जनता की ओर से साधुवाद देते हुए कहा कि हमलोग राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं के स्वामित्व व नियंत्रण में बढ़ोतरी होने वाले ऐसे प्रस्ताव का हृदय से बारम्बार सराहना करते हैं |

CM Nitish Kumar with his cabinet .
CM Nitish Kumar with his cabinet .

आप यह भी जानें कि जब नीतीश सरकार द्वारा बालिकाओं के बीच पोशाक एवं साइकिल वितरण योजनाओं का श्री गणेश किया गया था तो बिहार के गाँवों की बेटियों में गजब का उत्साह देखने को मिला था | खेत-खलिहान से गुजरते हुए उड़ते पंछियों की तरह कतारबद्ध होकर स्कूल जाती बच्चियों को देखकर समाज के हित चिंतकों का मन जिस तरह झूम उठा था उसी तरह इस योजना के लागू होने से पुनः बिहार के गाँवों की आधी आबादी जाग उठेगी और शेष के चेहरे खिल उठेंगे | जो महिला कभी शहर तक नहीं पहुँची थी वही अब रजिस्ट्री ऑफिस तक पहुंचेगी | जो कभी अपना नाम तक लेने में संकोच करती थी वही अब पति का नाम भी बेहिचक बताएगी |

डॉ. मधेपुरी ने निज संवादाता से कहा कि सरकार यदि हस्ताक्षर करने वाली महिलाओं को 3% की और अतिरिक्त छूट देने की घोषणा तथा ग्रामीण क्षेत्र के अन्तर्गत शौचालय सहित घर की महिलाओं को 2% और स्पेशल छूट (मुखिया जी के प्रमाण-पत्र पर) देने की घोषणा कर दे तो निश्चय ही गाँधी-कस्तूरबा का गाँव शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण साक्षर होने के साथ-साथ शौचालययुक्त होने की दिशा में भी तेज कदम बढ़ायेगा |

मधेपुरा अबतक के अनुसार डॉ. मधेपुरी के ऐसे प्रस्तावों को यदि नीतीश सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर स्वीकार कर लिए जाँय तो निश्चय मानें कि चाँद जैसी शीतल ग्रामीण महिलायें तत्कालिक प्रभाव से ही जागरुकता की सीढियां चढ़ती हुई सूरज से ऊर्जा प्राप्त कर ऐसी बन जाएगी कि उन्हें घूरने से पहले ही सबकी नजरें झुक जाया करेंगी |

सम्बंधित खबरें