पृष्ठ : मधेपुरा अबतक

ग्रीष्मावकाश के बाद कुलपति करेंगे सभी कॉलेजों का निरीक्षण

बी.एन.मंडल विश्वविद्यालय के नये कुलपति प्रो. डॉ.अवध किशोर राय ने कहा कि गर्मी छुट्टी के बाद सभी कॉलेजों का जायजा लिया जायेगा | डॉ.राय ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आखिर बिहार में ही सत्र क्यों लेट होता है अन्य राज्यों में ऐसा नहीं होता है  |

बता दें कि कुलपति ने निरीक्षण के दौरान टीपी कॉलेज के बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) क्लास का भी जायजा लिया | इस दौरान कुलपति ने लैब को अत्याधुनिक तरीके से सुसज्जित करने की बातें कही |

यह भी जानिए कि कुलपति डॉ.ए.के. राय ने प्राचार्य डॉ.एच.एल.एस.जौहरी को इन बिंदुओं पर जल्द कार्य करने हेतु निर्देशित करते हुए यही कहा- (1) कॉलेज में बायोमेट्रिक मशीन शीघ्र लगवाएं (2) छात्रों को ऑनलाइन नामांकन की सुविधा मुहैया कराएं (3) कॉलेज में वाई-फाई की सेवा जल्द शुरू कराएं तथा (4) लाइब्रेरी का ऑटोमेशन कराएं |

साथ ही नये माहौल से सही जानकारियां हासिल कर कुलपति ने क्या खूब बयाँ किया- पिछड़ा इलाका होते हुए भी यहां के बच्चे प्रतिभावान हैं- आईआईटी और आईएएस भी करते हैं | प्रतिभाओं की कमी नहीं; बस उसे निखारने की जरूरत है- छात्रों द्वारा नियमित क्लास आने की और शिक्षकों द्वारा मनोयोग से अंतिम घंटी तक पढ़ाने की विस्तृत चर्चाएं उन्होंने की |

यह भी बता दें कि सीसीडीसी सह डीएसडब्ल्यू डॉ.अनिल कांत मिश्रा को साथ लेकर निरीक्षण के क्रम में कुलपति डॉ.राय द्वारा शिक्षण संस्थाओं के सूनेपन पर अफसोस जाहिर करते हुए यही कहा गया- कॉलेज के शिक्षकों का वेतन डीएम से कम नहीं होता है……… कमिश्नर रैंक का वेतन शिक्षकों को मिल रहा है……… जबकि जिले के विकास के लिए डीएम चौबीसों घंटे चौकन्ना रहते हैं, सजग रहते हैं और ऑन ड्यूटी रहते हैं; वहीं शिक्षकों का दायित्व सिर्फ छात्रों को पढ़ाना है…… उनके दायित्व-निर्वहन के प्रयास से ही शैक्षणिक विकास संभव है |

गिरती हुई शिक्षा व्यवस्था पर बार-बार अफसोस जाहिर करते हुए कुलपति डॉ.ए.के. राय द्वारा यह कहा जाना कि शिक्षक हर हाल में 5 घंटे समय कॉलेज में दें , कॉलेज में उपस्थित रहें……. इतना हैंडसम सैलरी ले रहे हैं तो क्या कॉलेज में उपस्थित रहना भी शिक्षकों का कर्तव्य नहीं है | उन्होंने कहा कि शिक्षा को पटरी पर लाना और सत्र को नियमित करना सबकी जिम्मेदारी है |

टी.पी.कॉलेज के विभागाध्यक्षों की बैठक में इन तमाम बातों की चर्चा एवं दिशा- निर्देश देते हुए कुलपति ने उपस्थित विभागाध्यक्षों सहित डॉ.कपिल देव प्रसाद, डॉ.एमके अरिमर्दन, डॉ.उदय कृष्ण, डॉ.शिवनंदन कुमार, डॉ.दिनेश यादव, डॉ.आर.पी.राजेश एवं अन्य कॉलेज कर्मियों की उपस्थिति में प्रधानाचार्य डॉ.एच.एल.एस. जौहरी से कहा कि नैक की मान्यता से ही मिलेगी कॉलेज को पहचान……..|

सम्बंधित खबरें


अब मधेपुरा तक दौड़ेगी बिजली से चलनेवाली ट्रेन !

मधेपुरा के ग्रीन फील्ड रेल इंजन फैक्ट्री से 28 करोड़ रु. लागत  की 12 हजार एच.पी. वाला विद्युत रेल इंजन बनकर जबतक निकलेगा तब तक में मधेपुरा से मानसी भाया सहरसा रेल विद्युतीकरण कार्य भी पूरा कर लिया जायेगा- और उसी दिन से दौड़ने लगेंगी मानसी से मधेपुरा तक बिजली से चलनेवाली अनेक रेलगाड़ियाँ |

बता दें कि समय सीमा के अंदर सारे कार्यों को पूरा किये जाने के लिए समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीएसटीई अभिषेक कुमार अपने  पावर ग्रिड अधिकारियों के साथ निरीक्षोपरान्त कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने में लग गये | फलस्वरूप इस रूट के सभी स्टेशनों और खण्डों का ज्वांइट सर्वे कार्य तेजी से पूरा करने का निदेश जारी कर दिया गया |

यह भी जानिए कि सीनियर डीएसटीई अभिषेक कुमार ने मधेपुरा अबतक से कहा कि मानसी यार्ड का विद्युतीकरण कार्य वर्षों पूर्व से ही क्रियाशील है | केवल मानसी-सहरसा-मधेपुरा विद्युतीकरण जोड़ने का कार्य तेजी से शुरू किया जायेगा | उन्होंने यह भी कहा कि ट्रैक लिंकिंग के बाद सिग्नलिंग का कार्य शुरु कर दिया जायेगा जबकि सिग्नल विभाग ने सारी तैयारियाँ पूरी कर ली है |

अंत में सीनियर डीएसटीई अभिषेक कुमार ने मधेपुरा अबतक से यह भी कहा कि इसी वित्तीय वर्ष में सहरसा स्टेशन वाईफाई से जोड़ दिया जायेगा | उन्होंने यह भी कहा कि वाईफाई लगाने के लिए रेल टेल से समझौता भी हो चुका है |

निरीक्षण के दौरान सीनियर डीएसटीई अभिषेक कुमार के साथ विवेक सौरभ (डीएसटीई), शशिभूषण ( वरिष्ठ प्रबंधक- एस एंड टी),  आलोक श्रीवास्तव (एडवाइजर डिजाइन, के.पी.टी.एल.),  नसीम ईकबाल (डीजीपीएम) और सीनियर टेलीकॉम इंस्पेक्टर अमित कुमार ‘सुमन’ मौजूद थे | तभी तो सहरसा के रिले रूम के मॉडिफिकेशन का कार्य भी शीघ्रातिशीघ्र शुरू कर दिया जायेगा तथा 12 महीने लगते-लगते मानसी-सहरसा-मधेपुरा रेल रूट पर कोसी अंचल के लोग बिजली से चलने वाली ट्रेनों की सवारी करने लगेंगे |

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा नगर परिषद की मुख्य पार्षद बनी श्रीमती सुधा कुमारी !

मधेपुरा नगर परिषद के नव निर्वाचित 26 पार्षदों का शपथ ग्रहण जहाँ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर परिषद के हॉल में एडीएम मो.मुर्शीद आलम ने निर्वाची पदाधिकारी के रूप में कराया वहीं मधेपुरा के एलआरडीसी रविशंकर शर्मा को मुरलीगंज नगर पंचायत के हॉल में 15 नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाने के लिए आयोग ने निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया |

बता दें कि आज 11:00 बजे दिन से मुख्य एवं उप-मुख्य पार्षद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी- एक साथ मधेपुरा नगर परिषद एवं मुरलीगंज नगर पंचायत में | दोनों जगह की सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम मो.सोहैल की नजर टिकी रही |

आयोग द्वारा दोनों जगहों की चुनाव प्रक्रिया सही सलामत संपन्न कराने हेतु दो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई | जहाँ नगर परिषद मधेपुरा के लिए सुपौल जिले के डिस्ट्रीक्ट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर अरुण कुमार सिंह की नियुक्ति की गई थी वहीं मुरलीगंज नगर पंचायत के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडल के एलआरडीसी गोपाल कुमार की | साथ ही जहां दोनों पर्यवेक्षकों को आयोग ने यह हिदायत दी थी कि शपथ ग्रहण एवं निर्वाचन की प्रक्रिया में शामिल होने हेतु नवनिर्वाचित पार्षदों को दिन के 11:00 बजे से 12:00 बजे तक का ही समय दिया गया है- अस्तु उसके बाद किसी भी पार्षद को निर्वाचित प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जायेगी वहीं जिला प्रशासन द्वारा निर्देश जारी किया गया कि सभी निर्वाचित पार्षदों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र और फोटो युक्त पहचान-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा और निरक्षर निर्वाचित पार्षद के अतिरिक्त किसी अन्य को अपने साथ सहायतार्थ एक व्यस्क को लाने की अनुमति नहीं दी जायेगी |

Swet Kamal aka Bauwa Jee - The Newly Elected Chairman of Nagar Panchayat , Murliganj , Madhepura .
Swet Kamal aka Bauwa Jee – The Newly Elected Chairman of Nagar Panchayat , Murliganj , Madhepura .

यह भी बता दें कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गयी, आस-पास की दुकानें बन्द रखी गई और विजयी मुख्य-पार्षद एवं उप-मुख्य पार्षद को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गई- हाँ! खुशी का इजहार तो हर कोई कर ही सकता है |

इसबार के चुनाव में जल्द ही परिणाम घोषित कर दिया गया | वार्ड नंबर- 16 की वार्ड पार्षद श्रीमती सुधा कुमारी को अध्यक्ष पद के लिए 17 मत प्राप्त हुए और प्रतिद्वंदी वार्ड नंबर- 6 की श्रीमती निर्मला देवी को मात्र 9 मत | उपाध्यक्ष पद पर वार्ड नंबर- 24 के वार्ड पार्षद अशोक कुमार यादव यदुवंशी को 16 मत मिले |

यह भी बता दें कि मुरलीगंज वार्ड न.- 3 के पार्षद श्वेतकमल उर्फ बौआ जी 15 में से 8 वोट पाकर अध्यक्ष बने और वार्ड न.- 13 के जगदीश साह उपाध्यक्ष बने | अब मधेपुरा और मुरलीगंज की जनता आशा लगाये बैठी है कि नये अध्यक्ष-उपाध्यक्ष आनेवाली बरसात में नाले की सफाई कर जल निकासी में किस हद तक सफल होते हैं यह तो समय ही बताएगा |

सम्बंधित खबरें


रमजान में खुल जाते हैं जन्नत के सारे दरवाजे !

रमजान का महीना इस्लाम धर्माबलम्बियों के लिए मुबारक माना जाता रहा है | केवल इसीलिए कि इसी महीने में अल्लाह ने इंसानी रहनुमाई के वास्ते ‘कुरआन-ए-मजिद’ को नाजिल किया था जिसमें रोजा रखना हर मुसलमान पर फर्ज करार दिया गया |

इस पर्व में क्या गरीब, क्या अमीर सभी पाक-साफ हो मस्जिद में जाकर इबादत करते हैं | जुमा के दिन मस्जिद में सर्वाधिक भीड़ होती है जिसमें बच्चों की संख्या सर्वाधिक होती है | यूं तो नन्हें रोजेदार से लेकर बड़े रोजेदारों द्वारा सभी मस्जिदों में बड़े ही धूमधाम से जुमे की नमाज अदा की गयी है जिसके बारे में जिले के हर कोने से समाचार आ रहा है |

बता दें कि बढ़ती गर्मी के बीच रोजा रखना रोजेदारों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं और खासकर नन्हें रोजेदारों के लिए तो और मुश्किलें पैदा हो जाती हैं | भला क्यों नहीं, रोजे का समय लगभग 15 घंटे का जो हो रहा है | यूँ जून 21 को सबसे बड़ा दिन होने की वजह से रोजेदारों को लंबा रोजा रखना पड़ेगा |

यह भी बता दें कि इस पाक रमजान में रोजे के साथ-साथ तरावीह की नमाज का खास महत्व होता है जो रात के 8:30 बजे लगभग में शुरू हो जाती है | इस पूरे महीने में रोजेदार इबादत में डूब जाते हैं | मान्यता है कि जहां इस रमजान के पाक महीने में अल्लाह पाक हर नेकी का सवाब 70 गुना बढाकर देता है वहीं अकीदतमंदों द्वारा एक दूसरे की मदद करते हुए नमाज की जगह देकर सामाजिक सौहार्द का परिचय दिया जाता है | जुमे की नमाज को बहुत महत्वपूर्ण नमाज माना जाता है | रमजान में जुमे का महत्व बढ़ता चला जाता है |

चलते-चलते यह भी बता दें कि मदीने से आये अजूबा खजूर और भिन्न-भिन्न प्रकार के सेवइयों से बाजार सजने लगा है | बाजार में खरीदारों की भीड़ दिखने लगी है | रोजेदारों की सुविधा का ख्याल रखते हुए हर चीज समय से उपलब्ध करायी जा रही है | ड्रायफ्रूट्स के पैकेट की बिक्री भी बढ़ी है |

सम्बंधित खबरें


हरियाणा की टॉपर बनी, मधेपुरा की बेटी खुशी प्राणसुखका !

आज भी जहाँ बेटी के जन्म लेने पर प्राय: परिवार में उल्लासपूर्ण चहल-पहल एवं ठाठ-बाट के साथ छठी नहीं मनाई जाती है वहीं मधेपुरा के कपड़ा-व्यवसायी-दम्पत्ति आनंद एवं रीता प्राणसुखका की सुपुत्री एवं मधेपुरा की बेटी खुशी प्राणसुखका के CBSE 10th बोर्ड की परीक्षा में हरियाणा प्रदेश की टॉपर बनने की खबर सुनकर धर्मपरायण व मानस मर्मज्ञ दादाश्री योगेन्द्र प्रसाद प्राणसुखका (अध्यक्ष, मधेपुरा जिला व्यापार संघ) द्वारा मिठाइयाँ तो बाँटी ही जा रही है, साथ ही सभी सदस्यों एवं परिजनों द्वारा चारो ओर खुशियाँ भी लुटाई जा रही हैं | ऐसे परिवार हैं जहाँ बेटी के जन्म पर आज भी बहुत सी चीजें लुटाई जाती है ; दान दी जाती है |

Madhepura (Bihar) Ki Beti Khushi Pranshukhka became the topper in CBSE 10th Board Exam- 2017 from the State of Haryana .
Madhepura (Bihar) Ki Beti Khushi Pranshukhka became the topper in CBSE 10th Board Exam- 2017 from the State of Haryana .

बता दें कि मधेपुरा के श्रीकृष्ण गोशाला को अध्यक्ष जी के दादाश्री रामेश्वर प्राणसुखका, सागरमल प्राणसुखका एवं जीवन सर्राफ आदि जैसे दानवीरों ने लगभग तीन सौ बीघे जमीन दान में दी थी | आज मधेपुरा के इस धर्मपरायण- दानवीर प्राणसुखका परिवार के साथ सम्पूर्ण मधेपुरा अपनी इस बेटी खुशी प्राणसुखका की उपलब्धि पर गौरवान्वित हो रहा है…………!

Haryana CBSE 10th Board - 2017 Topper Khushi alongwith her Parents Mr.Anand & Reeta Pranshukhka at Delhi Airport .
Haryana CBSE 10th Board – 2017 Topper Khushi alongwith her Parents Mr.Anand & Reeta Pranshukhka at Delhi Airport .

यह भी बता दें कि CBSE 10th बोर्ड की परीक्षा में 98.5% अंक प्राप्त कर हरियाणा प्रदेश की टॉपर बननेवाली बिहार की बेटी ‘खुशी’ वहीं के हिसार जिले के “विद्या देवी जींदल स्कूल” से अपनी पढ़ाई पूरी कर CBSE की 10th बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुई थी |

मधेपुरा अबतक द्वारा खुशी प्राणसुखका से यह पूछे जाने पर कि अपनी इस उपलब्धि का श्रेय आप किन्हें देना चाहती हैं- के जवाब में खुशी ने यही कहा कि माता-पिता एवं गुरुओं द्वारा दिये गये ज्ञान के अतिरिक्त मधेपुरा के सभी बुद्धिजीवी दादाओं के आशीर्वचनों का ही फल है- यह गौरवोज्ज्वल उपलब्धि !

अंत में खुशी ने मधेपुरा अबतक से यही कहा कि इसी प्रकार श्रेष्ठजनों के आशीर्वचनों को ऊँचाई तक ले जाने वाले रास्ते का सम्बल बनाकर कड़ी मिहनत करती रहूंगी और मधेपुरा की बेटी बनकर बिहार का भी नाम देश और दुनिया में चमकाती रहूँगी………!

सम्बंधित खबरें


कवयित्री अलका वर्मा को मिला कौशिकी साहित्य रत्न !

कौशिकी क्षेत्र हिन्दी साहित्य सम्मेलन संस्थान के अंबिका सभागार में कोसी की चर्चित कवयित्री (सम्प्रति प्राचार्या रामकृष्ण भुवनेश्वरी आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय त्रिवेणीगंज, सुपौल) श्रीमती अलका वर्मा के एकल काव्य पाठ का आयोजन 4 जून, 2017 (रविवार) को समारोहपूर्वक किया गया- जिसकी अध्यक्षता कोसी के वरिष्ठ साहित्यकार-इतिहासकार हरिशंकर श्रीवास्तव शलभ ने की |

जहाँ मधेपुरा के सांसद रह चुके व मंडल विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति एवं कोसी के चर्चित साहित्यकार सह सम्मेलन के संरक्षक डॉ.रमेंद्र कुमार यादव रवि ने कवयित्री अलका वर्मा को अंग-वस्त्रम व प्रशस्ति पत्र प्रदानकर “कौशिकी साहित्य रत्न” से सम्मानित किया, वहीं इससे पूर्व सम्मेलन के यशस्वी सचिव डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी द्वारा कवयित्री श्रीमती वर्मा की संपूर्ण काव्य-यात्रा को संक्षेप में प्रस्तुत करते हुए इस प्रकार उद्घोषणा की गयी-

विभिन्न प्रकार की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्थाओं से संबद्ध एवं क्रियाशील रहनेवाली, महिला सशक्तिकरण हेतु गृह जिला सुपौल द्वारा सम्मानित होनेवाली तथा “मुझे मेरे नाम से पुकारो” काव्य संग्रह के अलावे ‘कही अनकही’ एवं “गुलमोहर” कथा-संग्रह द्वय में जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों को करीने से उकेरनेवाली और साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर छपते रहनेवाली श्रीमती अलका वर्मा को इस संस्थान के संरक्षक डॉ.रवि द्वारा सारस्वत सम्मान यानि “कौशिकी साहित्यरत्न” से सम्मानित किया जायेगा |

जहां एक ओर कवयित्री सह प्राचार्या श्रीमती अलका वर्मा द्वारा अपने एकल काव्यपाठ में दर्जनों कविताओं के पाठोपरांत श्रोताओं द्वारा खूब तालियां बटोरी गयी वहीं अपने समीक्षात्मक आशीर्वचन में वरिष्ठ साहित्यकार श्री शलभ और संस्थापक कुलपति डॉ.रवि ने विचार व्यक्त करते हुए यही कहा कि इनकी कविताएं अतुकांत होते हुए भी सरल है, सहज है और अंतरात्मा से निःसृत एवं गीत्यात्मक माधुर्य से  उतप्लावित है जो जीवन के यथार्थ से हमें साक्षात्कार कराती है | साहित्यकार द्वय ने नारी सशक्तिकरण में श्रीमती वर्मा के योगदान को रेखांकित करते हुए जमकर सराहना की |

मंडल विश्वविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष एवं डि.लिट. प्राप्त समीक्षक डॉ.विनय कुमार चौधरी ने कवयित्री श्रीमती वर्मा के काव्य संग्रह ‘मुझे मेरे नाम से पुकारो’ की विस्तृत समीक्षा की और दर्शकों का ध्यान आकृष्ट किया |

भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति  रहे डॉ.के.के.मंडल, क्षणदा के संपादक सुबोध कुमार सुधाकर, मंडल विश्वविद्यालय के कुलसचिव रहे प्रो.शचीन्द्र, पूर्व प्राचार्य प्रो.श्यामल किशोर यादव आदि ने कवियत्री के कार्य की प्रशंसा करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामनाऍ की |

दूसरे सत्र में स्थानीय कवि व साहित्यकारों प्रेम जी, सत्य जी एवं विनोद जी को स्मरण करते हुए आयोजित काव्य-गोष्ठी का संचालन डॉ.विनय कुमार चौधरी एवं डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने संयुक्तरुप से किया |

जिन कवियों ने अपनी-अपनी कविताओं का पाठ किया, वे हैं- प्रेम और विरह के गीतकार सुबोध कुमार सुधाकर, प्रधानाचार्य  डॉ.विश्वनाथ विवेका, डॉ.विश्वनाथ सर्राफ, शंभू नाथ अरुणाभ, सुरेन्द्र भारती, उल्लास मुखर्जी, राजू भैया, डॉ.अरुण कुमार (फर्जी कवि), डॉ.विनय कुमार चौधरी एवं डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी | आयोजन में प्रमुख रुप से उपस्थित रहे- रघुनाथ प्रसाद यादव, अनिकेत श्रीवास्तव, प्राण मोहन यादव, डॉ.हरिनंदन यादव, श्यामल कुमार सुमित्र, डॉ.अरविन्द श्रीवास्तव आदि |

सम्बंधित खबरें


बीएन मंडल विश्वविद्यालय में नये वीसी बने डॉ.ए.के.राय

मधेपुरा के लिए यह एक सुखद संयोग है कि जहाँ एक ओर 29 मई को ‘भूपेन्द्र चौक’ पर समाजवादी चिंतक भूपेन्द्र नारायण मंडल की पुण्यतिथि पर प्रातः 7:30 बजे से उनकी प्रतिमा पर शहर के गणमान्यों द्वारा माल्यार्पण किया जा रहा है तो दूसरी ओर 3:30 बजे से संत अवध बिहारी कीर्ति नारायण देवकृष्ण महाविद्यालय परिसर में उनकी पुण्यतिथि पर ‘श्रद्धांजलि सभा’ की जा रही है |

Educationist Dr.Bhupendra Madhepuri , Dr.Alok Kumar , Prof.Shyamal Kishor Yadav , Prof.Sachchidanand , Vishnudeo Vikram , Dr.Arjun , Anand , Vikash , Sant Kumar , Munna Jee and others attending Punaya Tithi Pushpanjali Samaroh of BN Mandal at Bhupendra Chowk , Madhepura .
Educationist Dr.Bhupendra Madhepuri , Dr.Alok Kumar , Prof.Shyamal Kishor Yadav , Prof.Sachchidanand , Vishnudeo Vikram , Dr.Arjun , Anand , Vikash , Sant Kumar , Munna Jee and others attending Punaya Tithi Pushpanjali Samaroh of Great Socialist  B.N. Mandal at Bhupendra Chowk , Madhepura .

और इन दोनों के बीच अवस्थित उन्हीं के नाम वाले भू.ना.मंडल विश्वविद्यालय में 23 वाँ कुलपति के रूप में डॉ.ए.के.राय द्वारा पदभार ग्रहण किया जा रहा है- 2:00 बजे अपराह्न में | नवनियुक्त कुलपति डॉ.अवध किशोर राय द्वारा- ‘आराम हराम है’ को गले लगाते हुए जिस तरह राष्ट्रपति डॉ.कलाम पदभार ग्रहण करते ही सांसदों के बीच बस यही उद्घोष किया था- “कल करो सो आज कर”……. उसी तरह सभी स्नातकोत्तर विभागों के विभागाध्यक्षों को विश्वविद्यालय पुस्तकालय में बिठाकर नये कुलपति ने बस इतना ही कहा-

‘बेपटरी हुए पठन-पाठन को सुव्यवस्थित करने  के साथ-साथ अनियमित हुए शैक्षणिक-सत्रों के नियमितीकरण के लिए हम सब मिलकर पुरजोर कोशिश करेंगे………. तभी NACC के लिए हमारे कदम आगे बढ़ सकेंगे |’

मधेपुरा अबतक द्वारा जब समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी से इस बाबत टिप्पणी करने को कहा गया तो डॉ.मधेपुरी ने बस यही कहा कि सदा पटरी पर दौड़नेवाले टी.एम  भागलपुर विश्वविद्यालय का छात्र मैं भी रहा हूं | उसी विश्वविद्यालय में पढ़े, बढ़े और शिक्षक रहकर प्रतिकुलपति बने डॉ.राय के अनुभव का फायदा इस विश्वविद्यालय को तो मिलेगा ही मिलेगा , साथ ही वहीँ से आ रहे प्रतिकुलपति डॉ.फारुख अली के सुर-में-सुर मिले होने के फलस्वरूप हर काम को तेजी से अंजाम तक पहुंचाया जा सकेगा |

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा में डॉ.महावीर की प्रतिमा का मंत्री ने किया अनावरण

भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के लिए 27 मई, 2017 का दिन इस मायने में ऐतिहासिक दिन रहा कि टी.पी.कॉलेज के विश्वकर्मा कहलानेवाले एवं इस विश्वविद्यालय में ताजिंदगी कुलपति रहनेवाले कुशल प्रशासक डॉ.महावीर प्रसाद यादव के नाम टी.पी.कॉलेज में ‘महावीर द्वार’ का उद्घाटन एवं विश्वविद्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया- बिहार को ऊर्जा प्रदान करनेवाले एवं नीतीश सरकार की रीढ़ माने जानेवाले माननीय मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने |

इस अवसर पर विभिन्न आपदाओं से उत्पन्न समस्याओं के समाधान हेतु सजग रहनेवाले बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो.चन्द्रशेखर, मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व सांसद व संस्थापक कुलपति डॉ.रमेंद्र कुमार यादव रवि, समारोह के अध्यक्ष वर्तमान कुलपति डॉ.विनोद कुमार, प्रतिकुलपति डॉ.जे.पी.एन. झा, कुलसचिव डॉ.कुमारेश प्रसाद सिंह, माननीय विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, सहरसा जिला परिषद अध्यक्षा अड़हुल देवी, डॉ.राजेंद्र प्रसाद यादव एवं डॉ.के.एन.ठाकुर आदि ने विश्वविद्यालय के भव्य सजावट वाले ऑडिटोरियम में ‘डॉ.महावीर प्रसाद यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व’ पर आयोजित व्याख्यान माला के दरमियान संक्षेप में बेहतरीन उद्गार व्यक्त किया और शैक्षणिक जगत से जुड़े समस्त सुधी श्रोताओं को घंटों बांधे रखा तथा तालियां बटोरता रहा |

The audience attending Pratima Anavaran Samaroh of Dr.M.P. Yadav , Ex-Principal TP College , Ex-MLA & Minister State Education , Member of Parliament , Pro-VC (Patna & Ambedkar University) & VC. BNMU Madhepura." in the University Auditorium Madhepura.
The audience attending Pratima Anavaran Samaroh of Dr.M.P. Yadav , Ex-Principal TP College , Ex-MLA & Minister State Education , Member of Parliament , Pro-VC (Patna & Ambedkar University) & VC. BNMU Madhepura.” in the University Auditorium Madhepura.

कार्यक्रम का प्रारंभ स्वागत-गान एवं महावीर-गीत के साथ सदाशिव नॉलेज टेंपल के बच्चों द्वारा किया गया | आगत अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं बुके देकर स्वागत किये जाने के पूर्व प्रतिमा अनावरण के बाद उद्घाटनकर्ता माननीय मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, प्रो.चन्द्रशेखर. डॉ.रवि एवं अन्य अतिथियों को ‘रेड कारपेट वेलकम’ देकर ऑडिटोरियम के अंदर मंचासीन कराया गया |

Dr.Bhupendra Madhepuri paying venerable tribute to his the then dutiful Principal Dr.M.P.Yadav on the occassion of Mahavir Dwar Udghatan and Pratima Anavaran by State Energy Minister Bijendra Prasad Yadav at T.P.College & B.N.M.U. Campus on 27th May, 2017 .
Dr.Bhupendra Madhepuri paying venerable tribute to his the then dutiful Principal Dr.M.P.Yadav on the occasion of Mahavir Dwar Udghatan and Pratima Anavaran by State Energy Minister Bijendra Prasad Yadav at T.P.College & B.N.M.U. Campus respectively on 27th May, 2017 .

जहां स्वागताध्यक्ष डॉ.शिवनारायण यादव ने अतिथियों को अपने स्वागत-भाषण से मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने डॉ.महावीर के जीवन-वृत्त की प्रस्तुति के क्रम में संस्थापक कीर्ति बाबू एवं प्राचार्य रतनचंद की चर्चा करते हुए टी.पी.कॉलेज के प्रति महावीर बाबू का समर्पण, गुरु के प्रति असीम श्रद्धा, विनोदी स्वभाव एवं छात्रों के प्रति दयाभाव के साथ-साथ एक नहीं अनेक संस्मरणों की चर्चाएं की | डॉ.मधेपुरी ने यह भी कहा कि सर्वप्रथम सोशलिस्ट पार्टी से विधायक चुने जाने पर जब महावीर बाबू आशीर्वाद लेने सोशलिस्ट नेता भूपेन्द्र नारायण मंडल के निवास पर गये थे तो उन्होंने यही कहा था- “महावीर बाबू ! साथ में आये इस जनता जनार्दन को कभी नहीं भूलिएगा……… इन्हीं के कारण आज आप वहां जा रहे हैं |”

उद्घाटनकर्ता ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पुरखों को याद करना जहां आनेवाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी होता है वहीं विधायक-मंत्री व सांसद के साथ-साथ एक बड़ा शिक्षाविद होना समाज में अपनी पहचान बनाता है | उन्होंने जहाँ महावीर बाबू से अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की सीख लेने की बात कहीं वहीं समाज को वैसी विभूतियों को सम्मान देने की चर्चा भी की |

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ.रमेंद्र कुमार यादव रवि ने उन्हें विश्वकर्मा कहकर सम्बोधित करते हुए कहा कि टी.पी.कॉलेज को उन्होंने इतना बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान किया कि यह विश्वविद्यालय उसी कॉलेज में जन्म लेकर आज यहाँ तक पहुंचा है | डॉ.रवि ने विस्तार से अपने मामाश्री डॉ.महावीर प्रसाद यादव के बहुआयामी व्यक्तित्व की चर्चा एवं ऐसे भव्य समारोह के आयोजन के लिए उनके पुत्रों एवं परिजनों- इन्दुभूषण, मनोज कुमार, डॉ.अरुण ………तारणी प्रसाद यादव……… आदि को ह्रदय से साधुवाद दिया |

इस अवसर पर अतिविशिष्ट अतिथि के रुप में मधेपुरा के जुझारु विधायक एवं आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो.चंन्द्रशेखर ने कहा कि महावीर बाबू को उनके शैक्षणिक एवं रचनात्मक योगदान के लिए समाज सदा याद करता रहेगा | इसी कड़ी में माननीय विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, प्रतिकुलपति डॉ.जेपीएन झा, कुलसचिव डॉ.कुमारेश प्रसाद सिंह, डॉ.रामचन्द्र मंडल, डॉ.नरेश कुमार, डॉ.उदय कृष्ण, डॉ.सुरेश प्रसाद यादव, डीएसपी निगरानी तारणी प्रसाद यादव और डॉ.आर.के.पी. रमण……. आदि वक्ताओं ने डॉ.महावीर प्रसाद यादव के विभिन्न मानवीय गुणों एवं समय की पाबन्दी, काम के प्रति निष्ठा……… आदि की विस्तार से चर्चा की |

जहां समारोह का समापन ‘महावीर-गीत’ की प्रस्तुति देनेवाले सदाशिव नॉलेज टेंपल के बच्चे- शांति,प्रिया, आलोक एवं तरुण-मोनू-खुशी-अभिषेक व शिक्षक रंगकर्मी विकास कुमार को मनमोहक प्रस्तुति के लिए मोमेंटो प्रदान कर उद्घाटनकर्ता ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो.चन्द्रशेखर, मुख्य अतिथि डॉ.रवि एवं कुलपति डॉ.विनोद कुमार द्वारा सम्मानित किया गया वहीं डॉ.मधेपुरी एवं स्वर कोकिला प्रो.रीता कुमारी ने इन बच्चों का उत्साहवर्धन किया |

Dr.Madhepuri and Prof.Reeta Kumari from Parwati Science College encouraging the kids of Sadashiv Knowledge Temple for their grand presentation of "Mahavir Geet" in the Inaugural Function on 27th May 2017.
Dr.Madhepuri and Prof.Reeta Kumari from Parwati Science College encouraging the kids of Sadashiv Knowledge Temple for their grand presentation of “Mahavir Geet” in the Inaugural Function on 27th May 2017.

जहाँ समारोह में  प्रो.श्यामल किशोर यादव, प्रो.एस.एन.यादव, डॉ.अलोक कुमार, शिवनाथ यादव, आनंद मंडल, सियाशरण यादव, प्रधानाचार्य डॉ.एचएलएस जौहरी, डॉ.पी.सी.खां, डॉ.केपी यादव, डॉ.ललन प्रसाद अद्री, सिंडिकेट सदस्य डॉ.परमानंद यादव, डॉ.जवाहर पासवान, डॉ.अजय कुमार, डॉ.विमल सागर, डॉ.प्रज्ञा प्रसाद, ज्योति मंडल, डॉ.संजय कुमार मिश्रा, संजय कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह यादव, पारो यादव आदि की उपस्थिति अंत तक रही वहीं समारोह समाप्ति पर धन्यवाद दिया डॉ.शिवनारायण यादव और मंच संचालन करते रहे डॉ.शैलेंद्र कुमार, परिसम्पदा पदाधिकारी |

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा में स्मृतिशेष डॉ.महावीर प्रसाद यादव की प्रतिमा का अनावरण

स्मृतिशेष डॉ.महावीर प्रसाद यादव, पूर्व सांसद , पूर्व कुलपति बी.एन.एम.यू. एवं पूर्व प्रधानाचार्य टी.पी.कॉलेज मधेपुरा के नाम से कॉलेज में “महावीर द्वार” का उद्घाटन एवं विश्वविद्यालय परिसर में इनकी ‘मूर्ति का अनावरण’ दिनांक 27 मई, 2017 (शनिवार) को 12.30 बजे अपराह्न से प्रारम्भ होगा |

Smritishesh Dr.Mahaveer Prasad Yadav , Ex-Principal T.P.College , Ex-MLA & MP , State Education Minister , Pro-VC (Patna Uni. & Ambedkar Uni.) , VC (BNMU Madhepura) .
Smritishesh Dr.Mahaveer Prasad Yadav , Ex-Principal T.P.College , Ex-MLA & MP , State Education Minister , Pro-VC (Patna Uni. & Ambedkar Uni.) , VC (BNMU Madhepura) .

इन कार्यक्रमों का उद्घाटन माननीय मंत्री ऊर्जा सह वाणिज्य कर श्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे | इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे संस्थापक कुलपति डॉ.रमेंद्र कुमार यादव रवि , बी.एन.एम.यू. और अध्यक्षता करेंगे बी.एन.एम.यू. के माननीय कुलपति डॉ.विनोद कुमार |

इस अवसर पर स्वागताध्यक्ष होंगे डॉ.शिवनारायण यादव एवं जीवनवृत्त प्रस्तुत करेंगे डॉ.मधेपुरी |

सम्बंधित खबरें


विजयी वार्ड पार्षद बनायेंगे मधेपुरा नगर सरकार ! 

मधेपुरा नगर परिषद चुनाव – 2017 के रिटर्निंग ऑफिसर सह एसडीएम संजय कुमार निराला ने गिनती की निर्धारित तिथि 23 मई 2017 को बी.एन.मंडल स्टेडियम के हॉल में सबेरे 8:00 बजे से जिला प्रशासन के मुखिया डीएम मो.सोहैल एवं एसपी विकास कुमार के चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के तहत 26 वार्डों की गिनती के लिए निर्देशानुसार 13 काउंटिंग टेबुल की व्यवस्था की थी |

बता दें कि दो राउंड में, चार घंटे के अंदर यानि 12:00 बजे मध्यान से पूर्व ही वोट की गिनती ईवीएम मशीन के माध्यम से संपन्न हो गयी | आरओ संजय कुमार निराला द्वारा विजयी 26 वार्ड पार्षदों की घोषणा की जाती उससे पूर्व ही डीएम मो.सोहैल द्वारा विजयी घोषित किये जाने वाले सभी वार्ड पार्षदों को यही कहा गया कि आचार संहिता लगा हुआ है, इसलिए कोई जुलूस नहीं निकालेंगे…….!

SDM cum Returning Officer Sanjay Kumar Nirala alongwith elected Ward Parshad Rekha Devi , Manish Kumar , Kumari Ruby , Vinita Bharti and others.
SDM cum Returning Officer Sanjay Kumar Nirala alongwith elected Ward Parshad Mala Devi, Rekha Devi , Manish Kumar , Kumari Ruby , Vinita Bharti and others.

यह भी जानिए कि कुल 26 वार्डों में 26 पतंग और 26 हवाई जहाज………… छाप चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया और तब यह कयास लगाया जाने लगा कि कितने लोग उड़ायेंगे पतंग और किसका उड़ेगा हवाई जहाज……? सीधे-साधे सरजमीनी मतदाताओं ने उड़ते हुए पतंगों में से जहां 12 पतंगों को विजयी बनाया वही हवाई जहाज पर केवल तीन पार्षद सवार हो पाये | चश्मा और कलम-दवात से लिखने वालों का तो खाता तक नहीं खुला  |

अब देखना यह है कि मुख्य पार्षद की कुर्सी पर वायुयान पर सवार होकर जीतने वाली निर्मला बैठती है या पतंग की सवारी करने वाली अहिल्या-अभिलाषा-उषा या फिर कंचन-विनीता-चंद्रकला या सुधा ! इस कुर्सी पर बैठेगी तो कोई महिला ही, क्योंकि नीतीश सरकार ने इसे महिला के लिए आरक्षित कर दिया है |

और आपके लिए विजयी पार्षदों की सूची भेजा है आर.ओ. संजय कुमार निराला ने-

 वार्ड न.  विजयी पार्षद  पति/पिता  चुनाव चिन्ह
 1  रेखा देवी(2) पति- कुलानन्द यादव  छाता
 2 कुमारी विनीता भारती पति- पंकज यादव  पतंग
 3 अभिलाषा कुमारी पति- डॉ.ललन कुमार ललन  पतंग
 4 अहिल्या देवी  पति- सचीन्द्र महतो  पतंग
 5 कुमारी रूबी  पति- रूद्रनारायण यादव  पतंग
 6 निर्मला देवी पति-  रविंद्र यादव  वायुयान
 7 रतन देवी पति- वीरेंद्र पासवान  कप-प्लेट
 8 माला देवी  पति- अरुण कु.साह  नल
 9 मनीष कुमार पिता- श्यामल किशोर यादव  वायुयान
 10 चंद्रकला देवी पति- फुलेश्वर राय  पतंग
 11 इसरार अहमद पिता- मो० निसार अहमद  पतंग
 12 मो० सफीक आलम  पिता- स्व० मो० सुभान  कप-प्लेट
 13 सीमा देवी  पति- चन्दन रजक  नल
14  रेखा देवी पति-  ध्यानी यादव  मेज
 15 सुप्रिया कुमारी पति-  मुकेश कुमार  मेज
 16 सुधा कुमारी पति-  विशाल कुमार बबलू  ताला-चाभी
 17 अशोक कुमार सिन्हा पिता- गौरी शंकर प्रसाद  पतंग
 18 ज्योती कुमारी पति- नीरज कुमार  पतंग
 19 कंचन कुमारी पिता- रविन्द्र प्रसाद यादव  पतंग
 20 उषा देवी पति- सुनील कुमार गुप्ता  पतंग
 21 कविता देवी पति- राजेश कुमार यादव  पतंग
 22 गोनर ऋषिदेव पिता-  गुलाब ऋषिदेव  मेज
 23 अमोल कुमार पिता-  नारायण साह  पतंग
 24 अशोक कुमार यादव पिता-  चन्द्र नारायण यादव  वायुयान
 25 नारायण तांती पिता-  वुचाय तांती  मेज
 26 रीता कुमारी पिता-  विजय पंडित  नल

सम्बंधित खबरें