मधेपुरा में महात्मा गांधी की जयंती मनी

आज सवेरे 9:00 बजे प्रातः समाहरणालय परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर डीडीसी नितिन कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्षा मंजू देवी, एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम धीरज कुमार सिंह, समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, जप उपाध्यक्ष रघुनंदन दास सहित अन्य पदाधिकारी व समाहरणालय कर्मियों ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि की। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्काउट एंड गाइड के आयुक्त जय कृष्ण प्रसाद यादव द्वारा किया गया। गांधी जी के प्रिय भजनों के गायकों में मुख्य रूप से मौजूद प्रो.रीता कुमारी, प्रो.अरुण कुमार बच्चन, शशि प्रभा जायसवाल एवं मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्म के प्रार्थना के गायक भी मौजूद थे।

Samajsevi Dr.Madhepuri talking about to installation of statue of Former PM Lal Bahadur Shastri & Shahid Chulhay with DDC Madhepura.
Samajsevi Dr.Madhepuri talking about to installation of statue of Former PM Lal Bahadur Shastri & Shahid Chulhay with DDC Madhepura.

अंत में डीडीसी नितिन कुमार सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्षा मंजू देवी, उपाध्यक्ष रघुनंदन दास,  समाजसेवी डॉ. मधेपुरी आदि ने विभिन्न प्रखंडों के साफ-सफाई में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला-पुरुष कर्मियों को पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र दिया।

तत्पश्चात जिला परिषद डाक बंगला स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अध्यक्षा मंजू देवी, डीडीसी सह सचिव नितिन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रघुनंदन दास, समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि की। अंत में डॉ.मधेपुरी ने अध्यक्ष एवं सचिव से गांधी परिसर में जय जवान जय किसान के उद्घोषक प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं शहीद चुल्हाय यादव की प्रतिमा लगाने की चर्चा की तो डीडीसी साहब ने कहा कि आवेदन दीजिए। सरकार से सहमति प्राप्त होने के बाद प्रतिमा लगाने की प्रक्रिया आरंभ होगी।

 

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा में पतंजलि के बैनर तले चला स्वच्छता अभियान

आज सवेरे 10:00 बजे मधेपुरा के शहीद पार्क के निकट बाबा रामदेव के पतंजलि के बैनर तले प्रधानमंत्री की अपील पर एक घंटे का स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर शहर के प्रख्यात समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने अपने संबोधन में कहा कि यह कितनी शर्मनाक बात है कि हम पढ़े-लिखे लोग दिनभर सड़कों पर प्लास्टिक, पॉलीथिन व अन्य सामग्रियाँ फेंक-फेंककर उसे गंदा करते चलते हैं और सुबह-सवेरे कुछ अनपढ़ लोग उसे साफ करते रहते हैं। डॉ.मधेपुरी ने यह भी कहा कि जापान में प्रतिदिन पहली घंटी में सभी स्कूली बच्चे व शिक्षक अपने-अपने स्कूल परिसर सहित वर्ग की सफाई करते हैं। वहां के लोग सड़कों पर जहां-तहां कुछ नहीं फेंकते। तिनका भी डस्टबिन में ही डालते हैं। यहां तक कि कोई बच्चा यदि च्विंगम चबाकर सड़क पर फेंक देता है तो बड़ा आदमी उसे उठाकर डस्टबिन में डाल देता है। ये है वहां की राष्ट्रीयता जिसे भारतीय जीवन में अपनाने की है आवश्यकता और अनिवार्यता।

Swachhata Abhiyan at Shahid Park, Madhepura.
Swachhata Abhiyan at Shahid Park, Madhepura.

मौके पर समाजसेवी शौकत अली सहित पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष प्रो.नंदकिशोर, भारत स्वाभिमान के संयोजक डॉ.एनके निराला, कार्यालय प्रभारी राकेश कुमार भारती, अध्यक्षा रूपम भारती, योग शिक्षिका रूबी कुमारी, व माया जायसवाल ने भी सफाई अभियान के अंत में स्वच्छ मधेपुरा बनाने का संकल्प लिया और यह भी कहा कि स्वच्छता को अपनाना है, गंदगी को दूर भगाना है।

अंत में  इस स्वच्छता अभियान में मौजूद किरण कुमारी, धन कुमारी, निक्कू कुमारी, प्रीति कुमारी, संजू देवी, अमेरिका देवी, सुंदरी देवी, सीता देवी, ललिता देवी, सोनी देवी आदि ने एक घंटे से अधिक देर तक पसीना बहाते हुए यही कहती रही कि स्वच्छता ही देश की सेवा है।

सम्बंधित खबरें