मधेपुरा समाहरणालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत को याद किया गया

9 मई 1981 को जिला का दर्जा प्राप्त मधेपुरा समाहरणालय के परिसर में डायनेमिक डीएम मो.सोहैल (आईएएस) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाई थी। तब से प्रत्येक वर्ष जिला प्रशासन द्वारा 30 जनवरी को बापू की शहादत दिवस पर सर्व धर्म प्रार्थना एवं कुष्ठ रोगियों के मुक्ति हेतु संकल्प को दोहराया जाता है।

आज वर्ष 2023 के 30 जनवरी को 10:30 बजे प्रातः ऊर्जावान डीएम श्याम बिहारी मीणा (आईएएस), एसपी राजेश कुमार, एडीएम रविंद्र नाथ प्रसाद सिंह, एसडीएम नीरज कुमार और अन्य अधिकारियों सहित समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी, शौकत अली, सुरेश भूषण आदि समस्त उपस्थित जनों द्वारा दो मिनट का मौन भी रखा गया।

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा डाक बंगला परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शहीद चुल्हाय की शहादत को याद किया गया

मधेपुरा डाक बंगला परिसर में जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती मंजू देवी, उपाध्यक्ष रघुनंदन दास, कार्यपालक पदाधिकारी सह एडीएम रविंद्र नाथ प्रसाद सिंह सहित शहर के गन्यमान्यों समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी, शौकत अली, प्रो.सचिंद्र महतो, डॉ.सुरेश भूषण, नप अध्यक्षा कविता साहा, विनीता भारती, तुरबसु, राहुल यादव आदि ने 30 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे दोनों शहीदों पूज्य बापू की प्रतिमा एवं शहीद चुल्हाय यादव के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि की। दो मिनट का मौन भी रखा गया। डॉ.मधेपुरी व अन्य ने उद्गार व्यक्त किया तथा एडीएम रविंद्र नाथ ने कहा कि इनके बारे में विस्तार से चर्चा करने के लिए सेमिनार का आयोजन किया जाना चाहिए।

सम्बंधित खबरें