केरल देश का पहला राज्य बना, जहाँ के सभी सरकारी स्कूल बने डिजिटल

केरल भारत का प्रथम राज्य बन गया है शिक्षा के आधुनिकीकरण के क्षेत्र में। भारत में पढ़ाई में सर्वाधिक शिक्षित राज्य केरल सदा नंबर वन पर रहा। आज की तारीख में केरल अब शिक्षा का पूरा पैटर्न बदल रहा है। केरल नया प्रयोग किया है-

यह कि केरल में सभी सरकारी प्राइमरी स्कूल तथा सेकेंडरी स्कूल पूरी तरह से डिजिटल हो गए हैं। केरल सरकार ने सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम बना-बनाकर डिजिटल उपकरण भी दिए और पढ़ाई भी आरंभ कर दी है। जानिए कि केरल में 16 हजार सेकेंडरी और प्राइमरी स्कूलों में हाईटेक क्लासरूम और लाभ होगा। इन स्कूलों को पूरी तरह से डिजिटल करने पर केरल सरकार ने 595 करोड रुपए खर्च भी किए हैं।

चलते-चलते यह भी जान लें कि स्मार्ट क्लास अब वक्त की जरूरत बन रही है। स्लेट-पेंसिल की तो बात पीछे छूट चुकी है, अब तो ब्लैकबोर्ड का वक्त भी खत्म होता जा रहा है। अब बच्चे को ऑडियो-वीडियो माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। फिलहाल लैपटॉप, प्रिंटर, कंप्यूटर, प्रोजेक्टर और वेबकैम के जरिए पढ़ाई होने लगी है। कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई शैक्षणिक जीवन का हिस्सा बन चुका है। केरल सरकार का यह कदम देश के कई अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल बन सकता है।

 

सम्बंधित खबरें


पीएम मोदी और सीएम नीतीश की एक साथ होगी एक दर्जन चुनावी सभाएं

एनडीए की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव- 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सूबे को अपना परिवार मानने वाले नीतीश कुमार सरीखे लोकप्रिय मुख्यमंत्री द्वारा चार अलग-अलग तारीखों में कुल 12 चुनावी सभाएं तय की गई हैं। एक दिन में तीन स्थानों पर सभाओं को संबोधित करेंगे पीएम और सीएम।

सभाएं यूं आयोजित की जाएंगी-

(1) 23 अक्टूबर को डेहरी, गया व भागलपुर।

(2) 28 अक्टूबर को दरभंगा, मुजफ्फरपुर व पटना।

(3) 01 नवंबर को छपरा, मोतिहारी व समस्तीपुर।

(4) 03 नवंबर को बगहा, सहरसा व फारबिसगंज।

बता दें कि पहले और दूसरे चरण के चुनाव में एक-एक दिन और तीसरे चरण के चुनाव में 2 दिन दोनों पार्टी सुप्रीमो की एक साथ चार-चार सभाएं होंगी, जिसमें बिहार की राजधानी पटना भी सम्मिलित है। सभी सभाओं में एनडीए के वरिष्ठ स्थानीय नेता भी मौजूद रहेंगे। जदयू, हम और वीआईपी पार्टी के वरिष्ठ नेतागण भी साथ होंगे। ये सारी रैलियां एनडीए की रैलियां होंगी।

जानिए कि जिस शहर के जिस मैदान में पीएम की सभा होगी, वहां के अगल-बगल के 20 विधानसभा क्षेत्र एलईडी के माध्यम से सीधे जुड़ेंगे। प्रति विधानसभा क्षेत्र में 5-5 यानि कुल 100 जगहों से पीएम-सीएम की सभा सीधे जुड़ेंगी। इन सभाओं में एनडीए के स्थानीय प्रत्याशी भी अपने-अपने इलाके में मौजूद रहेंगे। सभी सभाओं में सोशल-डिस्टेंसिंग का पालन और संख्या पर प्रशासनिक नियंत्रण रहेगा।

चलते-चलते यह भी जान लें कि पीएम-सीएम की 12 रैलियां 240 विधानसभा क्षेत्रों की कुल 1200 सभाओं के रूप में जमीन पर उतरेगी जो मतदाताओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प-सहयोगी बनाने हेतु जमकर तालियां तो बटोरेंगी, परंतु चुनावी रिजल्ट सत्ता पर काबिज होने तक क्या-क्या रंग दिखाएगा वह तो आने वाला समय ही बताएगा।

 

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा में बने शक्तिशाली रेल इंजन के चलते भारत बन गया विश्व का छठा देश

मधेपुरा रेल फैक्ट्री में देश का सबसे शक्तिशाली 12 हजार हॉर्स पावर क्षमता वाली हाई स्पीड इंजन अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है। अब कम से कम समय में मालगाड़ी से सामग्रियों और वस्तुओं को पहुंचाना संभव हो पाएगा। भारत इस तरह का शक्तिशाली इंजन निर्माण करने वाला संसार का छठा देश बन गया है।

बता दें कि आरडीएसओ लखनऊ एवं भारतीय रेलवे बोर्ड ने मधेपुरा रेल फैक्ट्री में बने इस शक्तिशाली इंजन को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने की स्वीकृति दे दी है। हालांकि डिप्टी चीफ इंजीनियर (इलेक्ट्रिक) प्रभात कुमार ने कहा कि जिस रेलखंड के लिए 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन परिचालन की अनुमति होगी वहीं पर यह इंजन 120 किलोमीटर की स्पीड से चलेगी तथा जिस रेलखंड पर स्वीकृति 100 या 80 की होगी वहाँ उसी मुताबिक इस इंजन की स्पीड रहेगी।

बकौल मधेपुरा रेल कारखाने के डिप्टी चीफ इंजीनियर अनुराग कुमार- यह भी जानिए कि शुरू में कारखाने से प्रति माह 4 इंजन निकालने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, परंतु अब हर माह 8 इंजन भारतीय रेल की पटरी पर चलाने के लिए निकाला जाने लगा है। मई माह से अब तक कुल 39 इंजन निकल चुका है। हाल ही में विगत 10 अक्टूबर 2020 को 4 एसी विद्युत इंजन निकाला गया था।

इस तरह की जानकारियां मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मधेपुरा के समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने इस रेल फैक्ट्री के निर्माण काल के तत्कालीन डायनेमिक डीएम मो.सोहैल को याद किया जिनके सद्प्रयासों के चलते यह फैक्ट्री निर्धारित समय से पूर्व ही बनकर तैयार हो गई थी।

सम्बंधित खबरें


देश को फिर एक बार जरूरत है संपूर्ण भारतीय डॉ.कलाम की- डॉ.मधेपुरी

सोचिए तो सही जिसे पद की ऊंचाई छू ना सका हो, जिसके जीवन में एक बार झांक लेने मात्र से ही गीता का कर्मयोग समझ में आ जाता हो और जिसके जीवन का हर पल सहजता व साधना का पर्याय बनकर भारत से यही कहता रहा हो कि बच्चे नैतिकवान होंगे तो भारत मजबूत बनेगा- ऐसी सोच वाले संपूर्ण भारतीय भारतरत्न डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की जरूरत देश एक बार फिर महसूसने लगा है। ये बातें भारतरत्न डॉ.कलाम के अत्यंत करीबी रहे समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने आज अपने ‘वृंदावन’ निवास पर उनकी 90वीं जयंती के अवसर पर खेल गुरु संत कुमार एवं जिला कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार की टीम को संबोधित करते हुए कही।

इस बार कोरोना के चलते डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम पार्क की बंदी के कारण इस कार्यक्रम को डॉ.मधेपुरी ने अपने वृंदावन निवास पर आयोजित किया और जिले के बालक एवं बालिका कबड्डी के लाइफलाइन अरुण कुमार को पाग, शाॅल आदि से सम्मानित किया। डॉ.मधेपुरी ने अरुण कुमार को कबड्डी के क्षेत्र में राजकीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले को गौरवान्वित करने में लगे रहने हेतु सम्मानित किया है। विगत वर्ष खेल गुरु संत कुमार को डॉ.कलाम पार्क में डॉ.मधेपुरी ने सम्मानित किया था। डॉ.मधेपुरी प्रतिवर्ष उन्हें सम्मानित किया करते हैं जो जिले को गौरवान्वित करने में लगे रहते हैं।

अंत में डॉ.मधेपुरी ने उपस्थित बच्चों के बीच लड्डू बांटने के पूर्व गांधीयन मिसाइल मैन डॉ.कलाम के शून्य से शिखर तक की कथा संक्षेप में सुनाई और बैडमिंटन खिलाड़ी प्रियरंजन ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

सम्बंधित खबरें


बिहार होगा मोदीमय या तेजस्वी का आना तय

एक करोड़ नौजवानों को प्रतिवर्ष नौकरी देने और विदेशों में पड़े काले धन को भारत लाकर प्रत्येक भारतीय के बैंक खाते में 15-15 लाख रुपये देने जैसे ढेर सारे लुभावने वादों के बल पर सत्तासीन होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस बार बिहार को मोदीमय बनाने का सपना पूरा होगा या फिर सत्ता पर काबिज होकर लाखों-लाख बेरोजगार नौजवानों को रोजगार के नाम पर पकौड़ा बनाकर बेचने को रोजगार बताने एवं कोरोना काल में लाखों-लाख मजदूरों के हजारों-हजार मील भूखे-प्यासे, रोते-बिलखते, आंसू बहाते और पैदल चलते एवं पटरियों पर सोते हुए परिवार को बेसहारा छोड़कर दुनिया से गुजर जाने वालों की आह के कारण तेजस्वी का आना तय होगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी को कदाचित इस बात का अंदेशा तो नहीं लग गया वरना वे  8 हजार करोड़ का प्लेन अपने लिए अमेरिका से क्यों मंगाते जो आकाश में उड़ते-उड़ते तेल भर लेगा और किसी भी तरह के बम और मिसाइल से उसे सुरक्षित रखेगा जिसे प्रति घंटा आकाश में उड़ने का खर्च डेढ़ करोड़ रुपये के आस-पास होता है।

चलते-चलते यह भी बता दें कि विकास प्रिय नीतीश सरकार की रीढ़ माने जाने वाले अनुभवी व सफल विद्युत मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने तो हाल ही में छिनाल राजनीतिक  व्यवहारों से उबकर इतना तक कह दिया था कि जनहित में काम करने वाली जदयू को हिम्मत के साथ अकेले चुनाव में उतरना चाहिए। ऐसे संकट की घड़ी में समाजसेवी-साहित्यकार व जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने विचार व्यक्त किया कि जदयू के रहनुमाओं को लोहिया-भूपेन्द्र-कर्पूरी जैसों का स्मरण अवश्य करना चाहिए और तब निर्णय लेना चाहिए। अब तो आने वाला समय ही लिए गए निर्णय की सच्चाई से पर्दा उठाएगा।

सम्बंधित खबरें


काम देखिए, विचार कीजिए और जो आपके लिए काम करे उसे ही काम करने का मौका दीजिए- नीतीश

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ग्यारह विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को वर्चुअल रैली के जरिए चुनाव प्रचार का शुभारंभ करते हुए यही कहा-

“पति-पत्नी के 15 साल में 95 हजार लोगों को नौकरियां मिली और हमने 6 लाख लोगों को नौकरियां दी। उन्होंने डीबिया-लालटेन जलवाया और मैं घर-घर बिजली पहुंचाया। मैंने कहा भी था कि जब तक हर घर में बिजली नहीं पहुंचाऊंगा तब तक वोट मांगने नहीं आऊंगा। आज चौबीसो घंटे आपको बिजली मिलती है और आगे हर खेत को बिजली देने की हमारी योजना है….. फिर भी अनुभवहीन विपक्ष सीधे यही कहता है कि हमने आपके लिए कुछ किया ही नहीं…… तो क्या मैंने 15 वर्षों उनकी ही तरह अपने परिवार के लिए ही सब कुछ किया……?”

नीतीश कुमार ने यह भी कहा- मतदातागण ! आप सभी विचार कीजिए और जो आपके लिए कुछ किया हो और आगे भी करे, सोचिए-विचारिए और उसे ही आगे काम करने का मौका दीजिए।

बता दें कि  कि सरकारी खजाने पर आपदा पीड़ितों का पहला हक बताते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना काल में दूसरे राज्यों में फंसे 21 लाख बिहारियों के खाते में एक-एक हजार रूपये भेजे गए। 20 लाख से अधिक बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में 6-6 हजार रुपये भेजे जा चुके हैं। फसल क्षति की भरपाई हेतु 970 करोड़ की स्वीकृति हो चुकी है।

सीएम नीतीश कुमार ने मतदाताओं से अंत में यही कहा कि मेरा काम देख लीजिए, जो भी आपके लिए किया हूं वह किसी से छिपा नहीं है….. पसंद आए तो आगे भी मौका दीजिए ! यह भी कहना चाहता हूं कि दुनिया के किसी भी मुल्क में सभी को सरकारी नौकरी ही मिले….. यह संभव नहीं है। हां ! यह ज्यादा जरूरी है कि युवाओं को स्वावलंबी बनाने का मौका अवश्य मिलना चाहिए। तभी तो राज्य में 10 लाख जीविका समूह के गठनोपरांत 1 करोड़ 20 लाख महिलाएं इससे जुड़ चुकी हैं।

नीतीश ने वर्चुअल रैली समाप्त करते हुए यही कहा कि एससी-एसटी वर्ग के लिए खास प्रावधान किया गया है कि यदि ऐसे परिवार में किसी की हत्या होती है तो उसके परिजन को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उद्यमी महिला को उद्यम लगाने हेतु 10 लाख  दिए जाएंगे जिसमें 5 लाख राज्य सरकार की ओर से अनुदान है। इंटर पास लड़कियों को 25 हजार एवं स्नातक को 50 हजार दिए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में चौक-चौराहों पर सोलर लाइट की व्यवस्था की जाएगी। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में हमने 35% का आरक्षण दिया है। महिलाओं के कहने पर ही शराबबंदी की है जिसका लाभ हर परिवार को मिल रहा है।

 

सम्बंधित खबरें


12-13 अक्टूबर को सीएम नीतीश कुमार शुरू करेंगे वर्चुअल चुनावी सभाएं और 14 से सरजमीनी रैलियाँ

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सूबे के विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ आज शाम से करेंगे। जानिए कि 12 अक्टूबर की शाम में वे वर्चुअल रैली का श्रीगणेश करेंगे और 6 जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से संपर्क करेंगे। लगे हाथ 13 की सुबह में 5 जिले के 11 सीटों और शाम में 4 जिले के 13 सीटों के मतदाताओं से संपर्क साधेंगे।

बता दें कि नीतीश कुमार 14 अक्टूबर से हेलीकॉप्टर द्वारा सूबे के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में उतरेंगे और रैलियों को संबोधित करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे दो दिनों में लगभग तीन दर्जन विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को संबोधित करेंगे।

जानकार सूत्रों के मुताबिक जल्द ही एनडीए के लिए पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम नीतीश कुमार की साझा रैलियां भी होंगी। तीन चरणों में पीएम एवं सीएम द्वारा कुल 12 चुनावी रैलियां साझा की जाएंगी इस बाबत तारीख एवं स्थान की घोषणा शीघ्रातिशीघ्र कर दी जाएगी।

सम्बंधित खबरें


जानिये मधेपुरा में कहाँ-कहाँ ठहरते थे लोकनायक जयप्रकाश

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की इमरजेंसी के विरुद्ध संपूर्ण क्रांति के जनक जयप्रकाश नारायण के आह्वान पर मधेपुरा से प्रो.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी दो दर्जन युवाओं का नेतृत्व करते हुए 5 मार्च 1975 को दिल्ली पहुंचते हैं। वे अपने साथ प्रखर आंदोलनकारियों- विजय कुमार वर्मा, परमेश्वरी प्रसाद निराला, रामेश्वर प्रसाद यादव, दीनबंधु यादव, इंद्रनारायण प्रधान, उत्तम यादव, धीरेंद्र कुमार, जय किशोर, प्रसन्न, सियाराम, रामचंद्र, विजेंद्र, टेंगारी… .  आदि को लेकर तत्कालीन राजसभा सदस्य भूपेन्द्र नारायण मंडल के दिल्ली निवास 32 अशोक रोड पर ठहरते हैं। डॉ.मधेपुरी बताते हैं कि ऐसा लगता था जैसे सारा भारत ही जेपी के “दिल्ली चलो” आह्वान पर दिल्ली पहुंच गया हो।

डॉ.मधेपुरी ने जेपी को उनके जन्मदिन (11 अक्टूबर) पर याद करते हुए मौजूद बच्चों से यही कहा कि कभी  राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ने जेपी के लिए लिखा था-

जयप्रकाश नाम है देश की चढ़ती हुई जवानी का…..

आगे डॉ. मधेपुरी ने कहा कि मधेपुरा के विद्वान एवं वरिष्ठ वकील रहे कमलेश चरण भादुरी ने उन्हें बताया था कि जब 1953 में मधेपुरा-भागलपुर संसदीय क्षेत्र के बाय-इलेक्शन में जेबी कृपलानी प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से उम्मीदवार बनाए गए थे तो भादुरी जी के घर में चुनाव प्रचार हेतु ठहरा करते थे- जयप्रकाश नारायण, डॉ.राम मनोहर लोहिया, अशोक मेहता, सुचेता कृपलानी, मधु लिमये…. आदि। कर्पूरी ठाकुर चुनाव प्रभारी एवं भूपेन्द्र नारायण मंडल स्टार प्रचारक थे।

अंत में डॉ.मधेपुरी ने बताया कि उन्होंने एसएनपीएम स्कूल के छात्र रहते हुए स्कूल के मैदान में जेपी और प्रभावती को चरखा चलाने के बाद लोगों से बातें करते हुए देखा और सुना। इतना ही नहीं, संपूर्ण क्रांति आंदोलन के दौरान जब जेपी का मधेपुरा आगमन हुआ था तो आंदोलनकारियों से बातें करने के बाद वे स्वतंत्रता सेनानी-वकील शशिनाथ राय के निवास पर ठहरते थे।

सम्बंधित खबरें


कोरोना संक्रमण के कारण इस बार सूबे में न दशहरे का आयोजन होगा और न लगेगा कहीं मेला

चारों तरफ कोरोना महामारी के कोहराम की वजह से इस बार ईद से लेकर रामनवमी और दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों की रंगत फीकी पड़ गई है। और तो और कोरोना संक्रमण के साथ-साथ दुर्गा पूजा दशहरा के आयोजनों एवं मेले को विधानसभा चुनाव की गहमा-गहमी भी निकलने में लगी है।

बता दें कि बिहार सरकार ने दुर्गा पूजा को लेकर शुक्रवार को गाइडलाइन जारी कर दिया है- इस बार दशहरा का आयोजन नहीं होगा। कोरोना के कारण सूबे बिहार में कोई मेला नहीं लगेगा। इसके साथ-साथ लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दिया गया है। सामूहिक प्रसाद वितरण पर भी रोक रहेगी। पंडाल का निर्माण भी नहीं किया जा सकता है। गृह विभाग ने इस बाबत विस्तार से दिशा निर्देश जारी किया है।

दिशा निर्देश में विशेष निर्देश या भी दिया गया है कि रावण दहन का कार्यक्रम सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित नहीं होगा। ऐसा इसलिए कि कोरोना काल में कहीं भी भीड़ जमा नहीं किया जा सकता। जारी किए गए दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आपदा-प्रबंधन अधिनियम की धारा 51-60 के प्रावधानों के अतिरिक्त भादवि की धारा 188 व अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चलते-चलते यह भी जानिए कि दुर्गा पूजा के आयोजनों पर रोक लगने के कारण राजधानी पटना के टेंट कारोबारियों को मायूस होना पड़ा। क्योंकि, इस बार भी पूजा पंडाल व्यवसायी फरवरी-मार्च में ही टेंट सजावट सामग्रियों की खरीदारी में पूंजी फंसा चुके थे और कोरोना के चलते उन पंडाल व्यवसायियों को अब अच्छा खासा नुकसान उठाना पड़ेगा।

 

सम्बंधित खबरें


मुख्यमंत्री नीतीश ने केंद्रीय मंत्री रामविलास के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की

भारतीय राजनीति के बड़े हस्ताक्षर, प्रखर वक्ता, कुशल प्रशासक, लोकप्रिय राजनेता, मजबूत संगठनकर्ता एवं अत्यंत मिलनसार व्यक्तित्व के धनी केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे लोकसभा सदस्य के लिए पहली बार हाजीपुर से 1977 में चुने गए थे और उनकी जीत इतने अधिक मतों से हुई थी कि वह जीत वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुई थी।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से अपनी आत्मीय संबंधों की चर्चा करते हुए कहा कि पासवान जी से हमारा बेहद पुराना रिश्ता था। केंद्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय राजनेता रामविलास पासवान जी के निधन से मुझे व्यक्तिगत तौर पर काफी दुख पहुंचा है। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

सूबे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री व लोकप्रिय राजनेता रामविलास पासवान की आत्मा को शांति तथा उनके परिजनों को दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

इसके अलावा पटना से लेकर दिल्ली तक की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के आलाधिकारियों एवं राष्ट्रीय स्तर के राजनेताओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री और महामहिम राष्ट्रपति द्वारा भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई। मधेपुरा में 70 के दशक में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के वरिष्ठ लीडर समाजवादी मनीषी भूपेन्द्र नारायण मंडल के मधेपुरा निवास पर उनके अत्यंत करीबी समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी से पहली मुलाकात हुई थी तत्कालीन एस.एस.पी. विधायक रामविलास पासवान जी की, जिन्होंने मौसम वैज्ञानिक रामविलास जी के निधन को अपूरणीय क्षति कहा और शोकाकुल होकर उनकी आत्मा को शांति देने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

सम्बंधित खबरें