बिहार में कोरोना जांच का दायरा बढ़ गया है। अब तक सात स्थानों पर कोरोना की जांच की जा रही थी, अब सात नए स्थानों पर भी कोरोना की जांच शुरू कर दी गई है। इस प्रकार बिहार में 14 स्थानों पर जांच प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इससे कोरोना के संक्रमण की जांच में अपेक्षित तेजी आ सकेगी।
गौरतलब है कि बिहार में सात जिलों के स्वास्थ्य संस्थानों में कोरोना की जांच ट्रू नेट मशीन से शुरू की गई है। इनमें पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (नालंदा), कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मधेपुरा), गया मेडिकल कॉलेज अस्पताल (गया), सीवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल (सीवान), सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (बेतिया), जिला अस्पताल (मुंगेर) और जिला अस्पताल (मोतिहारी) शामिल हैं। इसके पूर्व आरएमआरआई (पटना), पीएमसीएच (पटना), एम्स (पटना), एसकेएमसीएच (मुजफ्फरपुर), जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (भागलपुर) और डीएमसीएच (दरभंगा) में कोरोना की जांच की जा रही थी।
बता दें कि पहले राज्य के सात स्वास्थ्य संस्थानों में औसतन 1050 सैम्पलों की जांच की जा रही थी, जबकि यह औसत बढ़कर अब दो हजार सैम्पल रोज हो गई है। ध्यातव्य है कि राज्य सरकार ने कोरोना जांच की क्षमता प्रतिदिन 10 हजार करने का निर्देश दिया है।
Monthly Archives: May 2020
भारतीय बच्ची श्रव्या को ट्रंप ने कोविड-19 को लेकर पुरस्कृत किया
अमेरिका में कोरोना ने जो तांडव मचा रखा है वह किसी से छिपा नहीं है। अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना से निपटने के लिए अग्रिम मोर्चे पर तैनात डॉक्टरों, नर्सों एवं दमकल विभाग के कर्मचारियों को कुकीज व कार्ड भेजने वाली आंध्र प्रदेश की 10 वर्षीय श्रव्या अन्नापरेड्डी को सम्मान के साथ पुरस्कृत किया।
बता दें कि श्रव्या के माता-पिता वर्तमान में अमेरिका में ही रहने लगे हैं और श्रव्या “गर्ल स्काउट ग्रुप” की सदस्य भी है। 10 वर्षीय श्रव्या मैरीलैंड के हनोवर हिल्स एलीमेंट्री स्कूल के क्लास फोर्थ की छात्रा है।
यह भी बता दे कि श्रव्या अन्नापरेड्डी जो ‘गर्ल स्काउट’ की उन तीन बच्चियों में शामिल है जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं अमेरिका की प्रथम महिला मिलेनिया ट्रंप ने शुक्रवार को कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए अग्रिम मोर्चे पर तैनात कोरोना वारियर्स की मदद करने हेतुु ससम्मान पुरस्कृत किया।
चलते-चलते यह भी कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि जो कोई इस कठिन समय में हमें मदद कर अपने स्नेह में बांधता है और हमें नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है उसे सम्मानित करना हमारा परम कर्तव्य है। इन लड़कियों ने कोरोना वारियर्स को कुकीज के 100 डिब्बे भेजे थे तथा हाथ से बनाकर 200 कार्ड भी स्नेह की डोरी से बांधकर भेजे थे।
सम्बंधित खबरें
बिहार में ऑनलाइन एजुकेशन प्रणाली के विस्तार पर बल दें: नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार, 19 मई 2020 को केन्द्र के आर्थिक पैकेज पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वित्त विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, श्रम संसाधन विभाग, ऊर्जा विभाग तथा खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के साथ विचार-विमर्श किया तथा कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में ऑनलाइन एजुकेशन प्रणाली के विस्तार पर बल दें। कक्षावार तैयार किए गए ई-कंटेंट को टेलीविजन के माध्यम से दिखाएं और कक्षा 06 से 12 की तरह कक्षा 01 से 05 के लिए भी ई-कंटेंट विकसित किया जाय।
आगे उन्होंने कहा कि राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के विभिन्न पहलुओं पर समुचित कार्रवाई करें। श्रमिकों के ओवरटाइम का पारिश्रमिक क्या हो इस बारे में श्रम संसाधन विभाग स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करे। उन्होंने कहा कि लम्बी अवधि से यह दिशा-निर्देश दिया जा रहा है कि शहरी क्षेत्र के गरीब लोगों के लिए अफोर्डेबल हाउसिंग योजना के तहत मकान बनाने की योजना शुरू हो। इस पर काम शुरू करें। इस संदर्भ में शहरी विकास एवं आवास विभाग ठोस कार्रवाई करे।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्ट्रीट वेंडरों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर हैं। सभी स्ट्रीट वेंडरों का व्यवस्थित रूप से सर्वे कराएं। यह ध्यान रखें कि कोई छूटे नहीं। सभी को योजनाओं का लाभ मिल सके।
ऊर्जा क्षेत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार इस क्षेत्र में रिफॉर्म करने जा रही है। इस पर नजर रखी जाए। ऊर्जा के क्षेत्र में बिहार पहले ही काफी नई पहल एवं सुधारात्मक प्रयोग कर चुका है। यह अच्छी बात है कि केन्द्र सरकार अब बिहार मॉडल को अपना रहा है।
सम्बंधित खबरें
भारत सरकार के आर्थिक पैकेज पर मुख्यमंत्री ने किया विचार-विमर्श
सोमवार, 18 मई को 1, अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्र सरकार द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज से संबंधित गहन समीक्षा की और यह जानने का प्रयास किया कि पैकेज से हमें क्या मदद मिल सकती है और कैसे किसान, श्रमिक, उद्योगकर्मी, मनरेगाकर्मी आदि को लाभ पहुंचाया जा सकता है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि तथा पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री प्रेम कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, उद्योग मंत्री श्याम रजक तथा सहकारिता मंत्री राणा सिंह चौहान समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इस महत्वपूर्ण बैठक में विचार-विमर्श के मुख्य बिन्दु ये रहे – 1. हर हिन्दुस्तानी की थाल में बिहार का एक व्यंजन हो, यह हमारा उद्देश्य है। मखाना इसे पूरा कर सकता है, इससे कृषि रोडमैप में निर्धारित लक्ष्य भी पूरा हो सकेगा। 2. मखाना के साथ-साथ शाही लीची, चिनिया केला, आम, मेंथा तेल, खस तेल, करतनी चावल एवं अन्य कृषि उत्पादों के क्लस्टर को भी बढ़ावा दें। 3. बिहार में शहद उत्पादन की असीम संभावनाएं हैं। इसके लिए शहद की प्रोसेसिंग यूनिट तथा मार्केटिंग एवं ब्रांड वैल्यू पर विशेष बल दिया जाय। 4. जीविका द्वारा की जा रही कन्ट्रैक्ट फार्मिंग को बढ़ावा दें तथा उसका विस्तार करें। 5. केन्द्र सरकार द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज का अधिक से अधिक लाभ कृषकों एवं श्रमिकों को हो सके, इसके लिए अनिवार्य कार्रवाई करें।
इसके अतिरिक्त इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया कि बिहार के बाहर से आ रहे श्रमिकों के लिए उनकी स्किल मैपिंग के अनुसार रोजगार सृजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। इसके लिए राज्य में संचालित इकाईयों में उनके स्किल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराया जाय। साथ ही नई निर्माण इकाईयों की स्थापना की दिशा में भी समुचित कार्रवाई की जाय। उन्होंने कहा कि नए उद्योगों को लगाने में सरकार पूरी मदद करेगी। श्रमिकों के स्किल की विवरणी के अनुरूप क्या-क्या नए उद्योग लगाए जा सकते हैं, क्या मदद दी जा सकती है, इस पर विचार करें। साथ ही, मनरेगा में अधिकतम श्रम दिवस की सीमा को 100 से 200 करने तथा स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के बीमा से संबंधित तिथि विस्तार हेतु केन्द्र से अनुरोध करें।
सम्बंधित खबरें
लालू की कविता का जदयू ने डॉ. अमरदीप की कविता से दिया जवाब
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की कविता, जो उन्होंने 13 मई को अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखी थी, का जदयू ने कविता में ही जवाब दिया। 14 मई 2020 को यह कविता जदयू मीडिया सेल के अध्यक्ष डॉ. अमरदीप ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखी जिसे जदयू के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से भी रीट्वीट किया गया। बेहद सधे हुए जवाब के कारण यह कविता सोशल मीडिया पर तत्काल वायरल हो गई।
डॉ. अमरदीप ने अपनी कविता में लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा – 15 साल का जंगलराज/ घोटालों के आप सरताज, 15 साल का जंगलराज/ बिगड़े बिहार के सारे काज, 15 साल का जंगलराज/ नीतीश कुमार ने बदला आज, हम न्याय के साथ विकास के पैरोकार/ और आपकी कहानी खुद कह रहा होटवार।
बता दें कि लालू प्रसाद यादव ने अपने ट्वीट में नीतीश सरकार पर बेहद तल्ख पंक्तियां लिखी थीं। उन्होंने लिखा था – 15 साल की पंक्चर सरकार/ गरीब मजदूर की दुश्मन सरकार, 15 साल की पंक्चर सरकार/ जमीनी विकास में बंजर सरकार, 15 साल की पंक्चर सरकार/ बर्बाद कर दिया पूरा बिहार, बिलखता नौनिहाल, तड़पता मजदूर, मरता किसान/ डबल इंजन सरकार बंद करो झूठ का दुकान। डॉ. अमरदीप ने इसी कविता का जवाब अपनी कविता से दिया।
बहरहाल, 14 मई को ही कविता के साथ ही जारी अपने बयान में डॉ. अमरदीप ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में बिहार का कायाकल्प करके रख दिया। नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना आज देश और दुनिया में हो रही है लेकिन बिहार के मुख्य विपक्षी दल और इसके नेताओं को नकारात्मक राजनीति से फुरसत नहीं।
सम्बंधित खबरें
50 लाख श्रमिकों को रोजगार देगी बिहार सरकार
बिहार में अलग-अलग राज्यों से अबतक 5 लाख प्रवासी मजदूर आ चुके हैं। अभी लगभग 20 लाख लोग और विभिन्न राज्यों से आने वाले हैं। ऐसे में बिहार सरकार ने आने वाले मजदूरों को सालों भर यहीं रोजगार देने के लिए कमर कस ली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विभागों को रोजगार के अवसर बढ़ाने, जिला स्तर पर अवसर तलाशने और इसकी कार्ययोजना तैयार करने को कहा है।
बता दें कि राज्य सरकार की तैयारी 50 लाख मजदूरों को रोजगार देने की है। इसके लिए हर जिले का अध्ययन कराया जा रहा है कि किन-किन जिलों में कौन-कौन से काम कराए जा सकते हैं। ताकि पहले से यहां रह रहे मजदूरों के साथ-साथ आने वालों को भी स्थायी रोजगार दिया जा सके।
ध्यातव्य है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर लॉकडाउन के दौरान अभी तक 3 लाख 91 हजार 283 योजनाओं में 2 करोड़ 17 लाख 84 हजार मानव श्रम दिवसों का सृजन किया गया है। अभी जिन क्षेत्रों में बिहार में अधिक काम उपलब्ध है, उनमें मनरेगा, नल-जल योजना, नाली-गली पक्कीकरण योजना, सड़क निर्माण और जल-जीवन-हरियाली के तहत काम चल रहे हैं। इसके अतिरिक्त नई योजनाएं शुरू करने की तैयारी भी चल रही है। मुख्यमंत्री ने नई निर्माण इकाइयों की स्थापना के लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश उद्योग विभाग को दिया है।
बता दें कि शनिवार, 16 मई को एक पोर्टल लॉन्च किया गया है जिससे जाना जा सकता है कि राज्य में कितने तरह के काम हैं और इनकी संख्या क्या है। सभी जिलों से इसका डाटा आने के बाद उसे पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। यह भी जानें कि जो प्रवासी अपना उद्योग शुरू करना चाहते हैं, उन्हें सरकार से पूरी मदद मिलेगी।
सम्बंधित खबरें
बुजुर्ग एवं गर्भवती महिला प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित घर वापसी हेतु बिहार महिला समाज की मांग
बिहार महिला समाज के सदस्यों एवं विभिन्न इकाइयों के अध्यक्षों द्वारा अपने-अपने घरों में 11बजे से 2 बजे अपराह्न तक सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ धरना दिया गया जिसमें मांग की गई कि कोरोना के कारण प्रवासी बुजुर्ग, गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिला मजदूरों की सुरक्षित घर वापसी की व्यवस्था की जाए। महिला समाज के सदस्यों ने तख्तियों, नारों या कोई-कोई वीडियो के जरिए कई सवालों को भी उठाया।
बता दें कि भारतीय महिला फेडरेशन का समर्थन भी प्रवासी मजदूरों, बुजुर्ग, गर्भवती व दूध पिलाती महिलाओं को राहत देने की वकालत करता रहा। साथ ही यह भी कहा गया कि सरकार की लापरवाही के कारण रेल की पटरियों पर सो रहे मजदूरों की मौत हो गई। सरकार उनके परिजनों को दुख-दर्द की भरपाई के लिए कम से कम 50-50 लाख रुपए अविलंब आवंटित करें।
चलते-चलते यह भी बता दें कि इन संगठनों का कहना है कि देश की आर्थिक हालात को बेहतर बनाने में जिन मजदूरों का खून-पसीना लगता रहा है उन मजदूरों के अधिकारों पर सरकार किसी प्रकार का हमला न करें बल्कि उन भूखे व बदहाल मजदूरों की हर संभव मदद के लिए नित नई योजनाएं बनाती रहे।
सम्बंधित खबरें
राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली के लिए 12 मई से एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रारंभ
कोविड- 19 के कहर के कारण लगभग 2 महीने से भारत में ट्रेन और प्लेन का परिचालन बंद है। संपूर्ण भारत लाॅक डाउन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाॅकडाउन-3 के दरमियान वैश्विक आर्थिक मंदी एवं मजदूरों के वापसी के मद्देनजर 12 मई 2020 से 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को स्वीकृति दे दी है।
बता दें कि यह सभी ट्रेनें नई दिल्ली स्टेशन से स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जाएंगी जो पटना, हावड़ा, डिब्रूगढ़, अगरतला, बिलासपुर, राँची, मडगांव, गोवा, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मूतवी को जोड़ेगी।
यह भी जान लें कि पूर्व मध्य रेल द्वारा राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली एवं वापसी के लिए प्रतिदिन एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। राजेंद्र नगर टर्मिनल से 12 मई से एक स्पेशल ट्रेन नंबर 02309 संध्या 7:20 बजे खुलेगी और दूसरे दिन प्रातः 7:40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। पुनः वापसी में ट्रेन नंबर 02310 नई दिल्ली स्टेशन से 13 मई को संध्या 5:15 बजे खुलेगी और दूसरे दिन प्रातः 5:30 बजे राजेंद्र नगर टर्मिनल पहुंचेगी।
चलते-चलते यह भी बता दें कि इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 09, द्वितीय श्रेणी के 07 एवं प्रथम श्रेणी के 2 कोच लगेंगे। अग्रिम आरक्षण अवधि फिलहाल 7 दिन रखा गया है। स्टेशन के बुकिंग काउंटर अभी बंद रहेंगे। प्लेटफार्म टिकट भी जारी नहीं की जाएगी। यात्री खाने-पीने की सामग्री अपने साथ लेकर चलेंगे। सभी डिब्बे वातानुकूलित होंगे परंतु रेल द्वारा कंबल नहीं दिया जाएगा। बिना मास्क के यात्रा की अनुमति नहीं होगी। ट्रेन खुलने के समय से डेढ़ घंटे पूर्व आकर स्क्रीनिंग के पश्चात ही सिर्फ उन्हीं यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी जिनमें कोविड-19 के संक्रमण का कोई लक्षण नहीं होगा।
सम्बंधित खबरें
डॉ. नवल के निधन से शोक में डूबा साहित्य-जगत
हिन्दी के सुप्रसिद्ध आलोचक डॉ. नंदकिशोर नवल का मंगलवार रात निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। 83 वर्षीय डॉ. नवल पटना विश्वविद्यालय में हिन्दी के प्राध्यापक रह चुके थे। उनका जन्म 2 सितंबर 1937 को वैशाली जिले के चांदपुरा में हुआ था।
डॉ. नवल ने हिन्दी साहित्य को अपनी दर्जनों महत्वपूर्ण पुस्तकों से समृद्ध किया। कविता की मुक्ति, हिन्दी आलोचना का विकास, शताब्दी की कविताएं, समकालीन काव्य-यात्रा, कविता के आर-पार आदि उनकी प्रमुख रचनाएं हैं। उन्होंने निराला रचनावली तथा दिनकर रचनावली का संपादन भी किया था।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ. नवल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनके निधन से हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
डॉ. नवल के निधन से साहित्य-जगत जैसे शोक में डूब गया। मधेपुरा के साहित्यप्रेमी भी उनके निधन से मर्माहत हैं। पूर्व सांसद, बीएनएमयू के संस्थापक कुलपति व दर्जनों पुस्तकों के रचयिता डॉ. आर. के. यादव रवि, कोसी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार हरिशंकर श्रीवास्तव शलभ एवं मधेपुरा के कलाम कहे जाने वाले समाजसेवी-साहित्यकार डॉ. भूपेन्द्र मधेपुरी ने संयुक्त शोक-संदेश जारी कर कहा कि डॉ. नंदकिशोर नवल जी ने आजीवन साहित्य की जैसी साधना की उसकी कोई सानी नहीं है। आलोचना के क्षेत्र में उन्होंने जो स्थान बनाया था उसकी भरपाई संभव दिखाई नहीं पड़ती।
जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष व साहित्यकार डॉ. अमरदीप ने कहा कि डॉ. नवल अपनी बात को जिस शैली में और जितनी बेबाकी से रखते थे उसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे और उनका रचा वांग्मय आने वाली कई पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।
सम्बंधित खबरें
कोरोना की धमकी से फिलहाल मुक्ति नहीं, बरतें सावधानियाँ
कोरोना की धमकियों से हाल-फिलहाल दुनिया मुक्त नहीं होने जा रही है। जीवन और जगत पर ब्रेक लग गया है। कोरोना के कारण कारागृह में कब तक बंद रहेगी दुनिया। इन सावधानियों के साथ जीवन को आगे बढ़ाएं-
1.शाकाहारी भोजन पसंद करें और इम्यूनिटी बढ़ाएं ! 2.प्रत्येक गुजर रहे सप्ताह में विशेष सावधानियां रखें ! 3.अनावश्यक मीटिंग को नकारें और जिसमें जाना आवश्यक हो तो मास्क लगाएं एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखें। 4. मीटिंग में रुमाल, घड़ी, अंगूठी और बेल्ट आदि पहनकर नहीं जाएं। संभव हो तो सैनिटाइजर एवं टिशू पेपर को साथ रखें तथा आवश्यकतानुसार इस्तेमाल करें। 5. सैैलून या पार्लर से आने के बाद भी सर्वाधिक सावधानियों का ध्यान रखें…. संभव हो तो ब्लेड, तौलिया, कंघी-कैची … आदि अपना ही इस्तेमाल करें। 6.सालभर सिनेमा हॉल, मॉल, भीड़ भरी जगहों पर या पार्टियों में ना जाएं। 7. 1 साल तक घर से बाहर खाना ना खाएं एवं उत्सवों में अनावश्यक ना जाएं। 8.अनावश्यक की यात्रा ना करें 1 वर्ष और विदेश यात्रा पर न जाएं 2 वर्षों तक।

























