पृष्ठ : मधेपुरा अबतक

तुलसी का रामराज्य गांधी के लोकतंत्र का ही परिमार्जित रूप है- डॉ.रवि

मधेपुरा के कौशिकी क्षेत्र हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अंबिका सभागार में गोस्वामी तुलसीदास की भव्य जयंती सम्मेलन के संरक्षक डॉ.रामेन्द्र कुमार यादव रवि, अध्यक्ष हरिशंकर श्रीवास्तव शलभ, सचिव डॉ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी, उप सचिव श्यामल कुमार सुमित्र सहित शहर के जाने-माने साहित्यानुरागियों की उपस्थिति में श्रद्धापूर्वक मनाई गई | इस अवसर पर स्थानीय उच्च विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच “रामचरितमानस में धार्मिक सद्भाव” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का एवं “रामचरितमानस में राम राज्य और गांधी दर्शन” पर व्याख्यान का आयोजन भी किया गया |

आशीर्वचन देते हुए पूर्व सांसद व संस्थापक कुलपति डॉ.आर.के.यादव रवि ने कहा कि वर्तमान समय में रामराज्य का प्रयोग सर्वोत्कृष्ट शासन के प्रतीक के रूप में किया जाता है | उन्होंने कहा कि रामराज्य लोकतंत्र का परिमार्जित रूप है तथा मेरी चाहत भी है कि भारतीय लोकतंत्र तुलसी के रामराज्य का अनुगामी बना रहे | वहीं अध्यक्ष हरिशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि वैश्विक स्तर पर रामराज्य की स्थापना महात्मा गांधी की चाह थी….. गांधी ने जहाँ आजादी के बाद ग्राम स्वराज के रूप में रामराज्य की कल्पना की वहीं तुलसी ने मानस में रामराज्य पर पर्याप्त प्रकाश डाला है |

Sanrakshak Dr.Ravi, Adhyaksh Shalabh Jee, Sachiv Dr.Madhepuri and others with winner participants.
Sanrakshak Dr.Ravi, Adhyaksh Shalabh Jee, Sachiv Dr.Madhepuri and others with winner participants.

सम्मेलन के सचिव डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने बच्चों से यही कहा कि तुलसी के रामराज में ना तो कोई दरिद्र होगा और ना ही दीन-दुखी | डॉ.मधेपुरी ने कहा कि संपूर्ण विश्व में इस महान लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मानव-संघर्ष तीव्र से तीव्रतर होता जा रहा है | उन्होंने यह भी कहा कि तुलसी का रामचरितमानस भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) के सिद्धांतों को समाहित कर समाज की सेवा में लगा है |

आरंभ में मुख्यवक्ता के रूप में विद्वान प्राध्यापक डॉ.सिद्धेश्वर कश्यप ने तुलसी के रामराज्य और गाँधी दर्शन पर विस्तार से अपनी बातों को रखते हुए यही कहा कि जिस समय भारत की भूमि आक्रमणकारियों एवं विदेशी शासकों के दमन से त्रस्त थी उस समय तुलसीदास ने भारतीय संस्कृति की रक्षा करते हुए साहित्य को राजनीति के आगे जलनेवाली मशाल कहा |

अंत में पूर्व प्रति कुलपति डॉ.के.के.मंडल ने कहा कि इन दिनों भारतवर्ष में भावनात्मक एकता की कमी महसूस की जा रही है जिसके कारण तुलसी की रामचरितमानस में गाँधी के रामराज्य की प्रासंगिकता बनी हुई है |

चलते-चलते यह भी कि स्थानीय उच्च विद्यालयों के छात्रों के बीच “रामचरितमानस में धार्मिक सद्भाव” पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार टी.पी. कॉलेजिएट के रितिक कुमार रोशन, दूसरा केशव कन्या की सरस्वती कुमारी, तीसरा रासबिहारी उच्च विद्यालय के गौतम कुमार एवं सांत्वना पुरस्कार तुलसी पब्लिक स्कूल की आस्था प्रिया को दिया गया | मौके पर प्राचार्य डॉ.सुरेश कुमार भूषण, डॉ.विभा कुमारी, उर्वशी कुमारी, दशरथ प्रसाद सिंह, रघुनाथ यादव, शिवजी साह, डॉ.आलोक कुमार, उल्लास मुखर्जी, डॉ.अर्जुन कुमार, राकेश कुमार द्विजराज, गोपाल मुखिया, तुलसी पब्लिक के प्राचार्य डॉ.हरिनंदन यादव एवं निदेशक श्यामल कुमार सुमित्र आदि मौजूद थे |

सम्बंधित खबरें


रतन चन्द द्वार का उद्घाटन और कीर्ति नारायण मंडल प्रतिमा का अनावरण किया कुलपति ने

सम्पूर्ण कोसी क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने में कीर्ति नारायण मंडल का अहम योगदान है जिसे आनेवाला समय सदा याद करेगा | विश्व इतिहास में कीर्ति बाबू जैसा कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता | उनका योगदान पंडित मदन मोहन मालवीय से भी बड़ा है | कीर्ति बाबू बिहार के नेल्सन मंडेला थे……. ये बातें 7 अगस्त (बुधवार) को टीपी कॉलेज के विशाल प्रशाल में उनके 103वें जन्मोत्सव समारोह के अवसर पर उद्घाटनकर्ता के रूप में बीएन मंडल विश्वविद्यालय के विद्वान कुलपति डॉ.अवध किशोर राय ने कही |

बता दें कि इससे पहले कुलपति ने सर्वप्रथम संस्थापक प्राचार्य के नाम वाले ‘रतन चन्द द्वार’ का उद्घाटन व अनावरण किया। स्मार्ट क्लास व आईक्यूए कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कीर्ति विज्ञान परिसर में ‘कीर्ति बाबू की प्रतिमा’ का अनावरण किया। इस दरमियान सजावट और स्वागत की भरपूर व्यवस्था….. दोनों तरफ एनसीसी छात्र-छात्राओं की कतारें…… तथा पुष्प पंखुड़ियों की फुहारें…. और उत्साह-उमंग में डूबे प्राचार्य डॉ.के.पी.यादव, सिंडीकेट सदस्य डॉ.पी.एन.यादव और समाजसेवी डॉ.बीएन यादव मधेपुरी सहित प्रति कुलपति डॉ.फारुख अली एवं उनकी पूरी टीम जिसे देख कर ही तो कुलपति ने जहाँ अपने संबोधन में यहाँ तक कह दिया कि टीपी कॉलेज NAAC द्वारा ग्रेड ‘A’ प्राप्त करने की सारी शर्तों को पूरा करता है, वहीं डॉ.मधेपुरी द्वारा अपने संबोधन में प्रधानाचार्य  डॉ.केपी यादव से यही कहते हुए सुने जाते रहे कि मातृपक्ष (पार्वती साइंस कॉलेज) को तो आपने अपने कार्यकाल में NAAC दिला दिया अब पितृपक्ष (ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय) को देखिए….. आगे कुलपति डॉ.राय की इस उद्घोषणा पर सभा भवन देर तक तालियों की अनुगूँज से गूंजता रहा।

टीपी कॉलेज के सभा भवन में उद्घाटनकर्ता डॉ.ए.के.राय सहित अतिथियों- प्रतिकुलपति डॉ.फारुख अली, टीएमबी के पूर्व प्रतिकुलपति डॉ.के.के.मंडल, श्रेष्ठतम प्राचार्य डॉ.केएन ठाकुर, कुलसचिव डॉ.कपिल देव प्रसाद, सिंडीकेट सदस्य डॉ.परमानंद यादव व डॉ.जवाहर पासवान, डीएसडब्ल्यू शिवमुनि यादव, डीन मेडिसिन डॉ.अशोक कुमार यादव एवं अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य डॉ.केपी यादव आदि का प्रो.नेहा की टीम द्वारा स्वागत गान तथा मंचसंचालक डॉ.उदय कृष्ण की उद्घोषणा के साथ बुके व अंगवस्त्रम आदि से भरपूर स्वागत किया गया।

जहाँ प्रति कुलपति डॉ.फारूक अली ने अपने संबोधन में कहा कि कीर्ति बाबू का सोच बहुत बड़ा था इसीलिए हम सभी उनकी जिंदगी के बाद भी उनका गुण गा रहे हैं वहीं सारे अतिथियों एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों व प्राचार्यों प्रो.सच्चीदानंद यादव, प्रो.श्यामल किशोर यादव, डॉ.अमोल राय, डॉ.अशोक कुमार, डॉ.सुधांशु शेखर आदि ने एक स्वर से यही कहा कि शिक्षा जगत के विश्वकर्मा कीर्ति नारायण मंडल का योगदान अविस्मरणीय है…… उनकी गाथा अमर है….. और मधेपुरा ही नहीं कोसी वासी भी उनके ऋणी हैं।

इस अवसर पर जहाँ चिकित्सा संकायाध्यक्ष डॉ.अशोक कुमार यादव (कीर्ति बाबू के भतीजे) ने कहा कि मधेपुरा संस्कार व संस्कृति की धरती है। वहीं डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने कहा….. कुलपति महोदय ! आपने जिस रतन चन्द द्वार का चंद मिनट पूर्व उद्घाटन किया है उस रतन बाबू से मिलने इसी गेट से पैदल चल कर आते थे- राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर, गोपाल सिंह नेपाली, कलक्टर सिंह केशरी, जानकी बल्लभ शास्त्री, जनार्दन झा द्विज…… आदि-आदि कवि….. लेखक….. विद्वान। और आगे डॉ.मधेपुरी ने यहीी कह  कि एक पंक्ति में कीर्ति बाबू को जानने का अर्थ होता है- बुद्ध, नानक और कबीर को जानना यानि व्यक्तिगत कुछ नहीं रखना…… सब कुछ जनहित में समर्पित कर देना।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया डॉ.के.के.मंडल ने। अध्यक्षीय वक्तव्य के साथ प्रधानाचार्य डॉ.केपी यादव ने कहा कि कीर्ति बाबू की राह पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनका योगदान सदा अविस्मरणीय रहेगा। उनके गाँव से आये लोगों के साथ-साथ कुलपति के निजी सहायक शंभू नारायण यादव, सीनेटर रंजन यादव, काउंसिल मेंबर सोनू यादव, डॉ.सुभाष प्रसाद सिंह आदि सबों धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की प्रधानाचार्य ने।

सम्बंधित खबरें


गीताञ्जलि रोड रेस में संजीव और सुनीति को मिला प्रथम पुरस्कार

मधेपुरा की बेटी ‘गीताञ्जलि’ की स्मृति को कायम रखने हेतु विगत 5 वर्षों से खेल प्रशिक्षक संत कुमार की अध्यक्षता में जिले के धावक एवं धाविकाओं के बीच रोड रेस का आयोजन किया जाता रहा है। इस आयोजन में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के धावक-धाविकाओं को विशेष अवसर प्राप्त होता रहा है। साथ ही कबड्डी संघ के जिला सचिव अरुण कुमार का भी सहयोग इस कार्यक्रम को प्राप्त होता रहा है।

बता दें कि गीतांजलि को खेल प्रतिभा के चलते ही बिहार पुलिस में सीधी नियुक्ति मिली थी। इसलिए कि गीतांजलि ने राष्ट्रीय स्तर पर 400, 800 एवं 1500 मीटर रेस के अतिरिक्त रोड रेस आदि प्रतियोगिताओं में दर्जनों मेडल जीतकर बिहार को गौरवान्वित करती रही थी। तभी तो सरकार के निर्देशानुसार उसे केवल खेल को प्रमोट करने के लिए लगातार पुलिस खेल कैंप जमशेदपुर में ही रखा गया था।

बता दें कि जहाँ कुलपति डॉ.राय ने धावकों से कहा कि कड़ी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली गीतांजलि से सीख लेनी चाहिए वहीं पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ.मधेपुरी ने कहा कि उद्देश्य कितना भी बड़ा हो…… फिर भी यदि व्यक्ति उसे पूरा करने का संकल्प ले लेता है तो उसे पूरा कर दिखाता है। उन्होंने कहा कि यदि आज गीताञ्जलि जीवित रहती तो निश्चय ही पूरे देश के खिलाड़ियों की प्रेरणास्रोत रही होती।

जहाँ 75 धावकों के रोड रेस में प्रथम संजीव कुमार , द्वितीय सूरज कुमार एवं तृतीय इकहरा गाँव के संजीव कुमार वहीं मात्र 10 धाविकाओं के रोड रेस में प्रथम सुनीति कुमारी, द्वितीय जूली कुमारी एवं तृतीय रही पिपराही गाँव की स्वाति कुमारी। आयोजन समिति की ओर से उन्हें भी पुरस्कृत किया गया जिन्होंने दौड़ पूरी की।

चलते-चलते यह भी कि इस आयोजन को सफल बनाने में अंत तक देखे गये- जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण उर्फ मुन्ना जी, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर कुमार, डॉ.आलोक कुमार, सतीश कुमार, चंद्रभानु कुमार, पिंटू कुमार, अभिमन्यु, अंकेश, प्रेम, जवाहर, अभिनव, अखिलेश एवं सबपर नजर रखने वाले सुशील कुमार मंडल आदि।

सम्बंधित खबरें


व्यापार संघ के अध्यक्ष रह चुके लड्डू बाबू की पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सहयोग किया लायंस क्लब ने

मधेपुरा जिला व्यापार संघ के सुलझे सोच वाले अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद प्राणसुखका उर्फ लड्डू बाबू की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि के प्रथम वर्षगांठ पर एक दिवसीय “मेगा स्वास्थ्य सेवा शिविर” का आयोजन पुरानी बाजार स्थित उनके पैतृक आवास पर किया गया | इस स्वास्थ्य जाँच शिविर में मधेपुरा लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉ.एसएन यादव एवं सचिव डॉ.आरके पप्पू की पूरी टीम का प्रशंसनीय सहयोग रहा |

The Secretary of Lion's Club Dr.R.K.Pappu and other doctors too engaged in "Ek Diwasiya Swasthaya Sivir" organised by Pransukhka family.
The Secretary of Lion’s Club Dr.R.K.Pappu and other doctors too engaged in “Ek Diwasiya Swasthaya Shivir” organised by Pransukhka family.

बता दें कि रविवार को दिनभर इस प्राणसुखका सेवा शिविर में 400 से अधिक नर-नारियों का इलाज किया गया | सर्वाधिक लाचार लोगों का इलाज कर दवा भी मुफ्त में दी गयी | समस्त प्राणसुखका परिवार को संपूर्ण समर्पण के साथ लोगों की सेवा करते हुए देखा गया। कोई निराश होकर खाली हाथ नहीं लौटा |

यह भी जानिए कि शिविर में डॉ.एसएन यादव, डॉ.आरके पप्पू, डॉ.दिलीप कुमार सिंह, डॉ.सचिन कुमार, डॉ.पी.टूटी, डॉ.नायडू, डॉ.संजय कुमार, डॉ.वीरेंद्र कुमार, विजय कुमार झा, मणि भूषण….. सहित अन्य विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा संबंधित रोग से ग्रसित मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा जाँचोंपरांत उन्हें नि:शुल्क दवा भी दी गई | आवश्यकतानुसार मरीजों का ब्लड सुगर भी जांचा गया और दवाइयाँ दी गई |

यह भी बता दें कि शिविर का श्रीगणेश लड्डू बाबू के तैल चित्र पर लायंस क्लब के अध्यक्ष, सचिव….. सहित समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी, पत्रकार रूपेश कुमार, आभाष झा, रविंद्र यादव…. आदि द्वारा पुष्पांजलि के साथ किया गया | दिनभर स्वास्थ्य शिविर में मरीज आते रहे और जाँच कराकर दवा के साथ चेहरे पर मुस्कान लेकर जाते रहे |

यह नजारा देखकर लड्डू बाबू के सुपुत्र लायन आनंद प्राणसुखका ने समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी से मशविरा कर यह ऐलान भी कर दिया कि आगे स्थानीय भूपेन्द्र कला भवन में और अधिक जोश-खरोस के साथ लायंस क्लब द्वारा स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा | इस अवसर पर डॉ.मधेपुरी ने कहा कि सबों से प्रेम करने वाले, कर्तव्यों के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभाने में जिला प्रशासन की नजरों में भी अव्वल रहने वाले तथा रामचरितमानस की मर्यादाओं को जीने वाले लड्डू बाबू के लिए इससे बढ़कर बड़ी श्रद्धांजलि और क्या होगी ….. आज उनकी पुण्यतिथि के प्रथम वर्षगांठ पर शहर के नामी-गिरामी लोग उनकी सद्भावना और ईमानदारी की मिसाल देते हैं तथा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं |

चलते-चलते यह कि जहाँ लड्डू बाबू के सानिध्य में अधिक समय बिताने वाले विजय कुमार झा ने उन्हें उद्धृत करते हुए यही कहा कि ईमानदारी से काम करने वाले का मूल्यांकन समाज कभी ना कभी तो करेगा….. वहीं व्यापार संघ के इंद्रनील घोष उर्फ बापटून दा ने कहा कि लड्डू बाबू सदैव व्यापारियों के हित में खड़े रहे और आवाज उठाते रहे |

इस अवसर पर मानवता की सेवा करते हुए देखे गये – लायन राजेश कुमार, आनंद प्राणसुखका, दिलीप खंडेलवाल, शंभू साह, ओम श्रीवास्तव, राजीव सर्राफ, पप्पू सुल्तानिया सहित लायन प्रेम कुमार, सुमन कुमार एवं अमित कुमार आदि |

सम्बंधित खबरें


रोटरी क्लब का हाॅली क्रॉस में जिला स्तरीय टैलेंट सर्च…..

रोटरी क्लब मधेपुरा द्वारा हॉली क्रॉस स्कूल की लाइब्रेरी हॉल में जिला स्तरीय टैलेंट सर्च एग्जाम-2019 की परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया | इस आयोजन में 10 सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया |

बता दें कि पुरस्कार वितरण समारोह का उद्घाटन बीएन मंडल विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ.अवध किशोर राय, प्रतिकुलपति फारुख अली, समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी,  डॉ.अमित आनंद, डॉ.पीके मधुकर, प्रो.श्यामल किशोर, डॉ.शिव मुनि यादव एवं डॉ.वंदना कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वल्लित कर किया | इस अवसर पर सफल छात्रों को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया |

Winners with their Cheques & Certificates.
Winners of different Schools with their Cheques & Certificates.

बता दें कि प्रथम एवं द्वितीय रहे हॉली क्रॉस के अमृतराज और ईशान कुमार जिन्हें अतिथियों द्वारा क्रमशः 11 हज़ार एवं 7 हज़ार का चेक तथा तृतीय रहे माया विद्या निकेतन के बाला कान्त को 5 हज़ार का चेक प्रदान किया गया | शेष स्थानों पर हॉली क्रॉस के दो साकेत कुमार एवं कोमल कुमार,  आर.आर. ग्रीन फील्ड मधेपुरा के दो मिथुन एवं रौनक, एसएनपीएम के एक छात्र हिमांशु, ग्रीन फील्ड सिंहेश्वर के रविराज सोनू…… आदि सभी को “Certificate of Excellence” देकर सम्मानित किया गया |

बच्चों को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ.राय ने कहा कि निरंतर प्रयास से सफलता मिलती है | उन्होंने रोटरी क्लब के सार्थक प्रयास की सराहना करते हुए यह भी कहा कि ऐसी प्रतियोगिता से छात्रों का मनोबल बढ़ता है…. शिक्षा की लौ कोई भी जलाए उसे निरंतर जलती ही रहनी चाहिए | वहीं प्रति कुलपति डॉ.फारुख अली ने कहा कि शिक्षा जैसे औजारों से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है | उन्होंने कहा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती |

Dr.Madhepuri addressing the audience and encouraging the students at Pratibha Samman Samaroh at Holy Cross School Madhepura.
Dr.Madhepuri addressing the audience and encouraging the students at Pratibha Samman Samaroh at Holy Cross School Madhepura.

सम्मान समारोह में उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए बीएनएमयू के पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने कहा कि दुनिया में कोशिश का कोई विकल्प नहीं | डॉ.मधेपुरी ने यह भी कहा कि सूरज की तरह चुपचाप अपने काम में लगे रहो ताकि सफलता एक दिन खुद शोर मचाने लगे….. उन्होंने शिक्षकों व अभिभावकों से कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रोटरी की भूमिका का निर्वहन करने की जरूरत है | प्रो.श्यामल किशोर एवं डॉ.शिवमुनि यादव ने भी छात्रों को बधाई दी |

रोटरी के अध्यक्ष डॉ.अमित व सचिव डॉ.मधुकर ने आगे बड़ी पुरस्कार राशि के साथ प्रतियोगिता कराने की बात कही | धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ.वंदना कुमारी ने किया वहीं मंच संचालन डॉ.प्रियदर्शनी ने | मौके पर वरीय चिकित्सक डॉ.आलोक निरंजन, डॉ.बरुण कुमार, डॉ.प्राची, डॉ.दीपक, डॉ.प्रमोद, डॉ.ओमप्रकाश सहित डॉ.चंद्रिका यादव, रूपेश कुमार, गजेंद्र कुमार, विधान चंद्र, दिनेश कृष्ण, प्रणय, राजेश सरीखे शिक्षाविद् उपस्थित थे |

सम्बंधित खबरें


प्रेमचंद की 140वीं जयंती पर मधेपुरा इप्टा द्वारा नाटक का मंचन

मधेपुरा के भूपेन्द्र कला भवन में भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) द्वारा कलम के जादूगर कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 140वीं जयंती के अवसर पर शरद जोशी द्वारा लिखित नाटक ‘एक था गधा उर्फ अलादाद खाँ” का मंचन किया गया | इस नाटक का निर्देशन सुभाष चंद्र तथा रूप सज्जा व प्रकाश व्यवस्थादि कपूर कुमार ने किया |

बता दें कि नाटक का उद्घाटन सदर एसडीएम वृंदा लाल, इप्टा के संरक्षक डॉ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी, एसडीपीओ वसी अहमद, उपाध्यक्ष प्रो.शचीन्द्र, मुख्य संरक्षक प्रो.श्यामल किशोर यादव, मुखिया लक्ष्मी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया |

यह भी बता दें कि जहाँ सदर एसडीओ ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज दुनिया स्मार्टफोन में सिमटती जा रही है, परंतु नाटक के माध्यम से लोग किसी भी बात को आसानी से समझ सकते हैं, वहीं एसडीपीओ ने कहा कि नाटक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने व शामिल होने से मानसिक तनाव दूर होने में सहायता मिलती है |

इस अवसर पर कथा सम्राट प्रेमचंद को शब्द-सुमन अर्पित करते हुए साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने कहा कि वे ऐसे साहित्यकार थे, जिनके हृदय में व्यक्ति, समाज और देश तीनों सदैव विराजता था | डॉ.मधेपुरी ने कहा कि उपन्यासकार धनपत राय श्रीवास्तव उर्फ मुंशी प्रेमचंद का संपूर्ण साहित्य दलित, दमित, स्त्री, किसान और तत्कालीन समाज में हाशिये पर जी रहे लोगों की लड़ाई का साहित्य है | उसे नाटक के माध्यम से प्रस्तुति देने हेतु इप्टा मधेपुरा के जिला अध्यक्ष डॉ.नरेश कुमार की पूरी टीम को डॉ.मधेपुरी ने बधाई दी और रामकली व धोबी की मार्मिक भूमिका निर्वहन करने वाले बबलू को भी पुरस्कृत किया |

वर्तमान युग की राजनीति पर व्यंग कसने वाले इस नाटक में राजनेताओं द्वारा गरीबों को मूर्ख बना कर सत्ता हासिल करने के साथ-साथ ‘आमजनों के शोषण के तरीकों’ की नाटकीय की प्रस्तुति को भी दर्शकों ने तालियाँ बजा-बजाकर खूब सराहा |

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष, मुख्य संरक्षक सहित मुखिया लक्ष्मी कुमारी ने कार्यक्रम को संबोधित किया और अंजली-अनीषा-सानू सहित सुभाष-अमित-सुमन, शशि-राजा-शंकर, चमन-नीतीश-अमरदीप, रंजीत-सुशील आदि ने अपनी-अपनी भूमिका को जीवंत बना कर ढाई घंटे के इस नाटक के दरमियान दर्शकों को बाँधे रखा….. किसी को उठने नहीं दिया रामकली की भूमिका में भाव नृत्य का मनमोहक रूप प्रस्तुत करने वाली अनिसा कुमारी और धोबी की भूमिका में छाती पीट-पीटकर ‘अलादाद…. अलादाद…. अलादाद’ की करुण पुकार करने वाला बबलू |

मौके पर इप्टा संरक्षक डॉ.सिद्धेश्वर कश्यप, दशरथ प्रसाद सिंह, डॉ.आलोक कुमार, प्रो.शंभू शरण भारतीय, संदीप शांडिल्य, रितेश मोहन झा, आशीष सोना सहित उपस्थित श्रोताओं के बीच अध्यक्षीय संबोधन व धन्यवाद ज्ञापन के साथ डॉ.नरेश कुमार ने समापन की घोषणा की |

सम्बंधित खबरें


बी.एन.एम.यू के प्रत्येक अंगीभूत कॉलेज को दो-दो लाख रूपये की स्वीकृति

खेल व सांस्कृतिक  कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत के सभी अंगीभूत कॉलेजों को राज्य सरकार के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दो-दो लाख की राशि उपलब्ध कराई जा रही है | इस दो लाख की राशि से प्रत्येक महाविद्यालय में तरंग प्रतियोगिता एवं एकलव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा |

बता दें कि जहाँ “तरंग” सांस्कृतिक कार्यक्रमों को समेटता है वहीं “एकलव्य” खेल से जुड़े कार्यक्रमों को दर्शाता है | उपलब्ध कराई जा रही राशि से प्रत्येक कॉलेज में सांस्कृतिक गतिविधि के साथ-साथ क्रीड़ा गतिविधियों को भी बढ़ावा देने हेतु इससे संबंधित आवश्यक सामानों का क्रय भी करना है |

यह भी बता दें कि सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘तरंग’ (गायन-वादन, नृत्य, पेंटिंग, फोटोग्राफी सहित साहित्यिक प्रतियोगिता) की तैयारी हेतु जहाँ हारमोनियम, तबला, ढोल, नाल, झाल, घुंघरू एवं सभी प्रकार के ड्रेस जैसे सामान खरीदा जा सकता है वहीं ‘एकलव्य’ कार्यक्रम की तैयारी को गति प्रदान करने हेतु स्थायी सामान जैसे- पोल, नेट , फुटबॉल, क्रिकेट, वालीवाॅल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन आदि से लेकर विभिन्न प्रकार के ड्रेस व जर्सी आदि खरीदे जा सकते हैं |

मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.अवध किशोर राय के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ.ए.फजल द्वारा एक लाख का चेक ‘तरंग प्रतियोगिता’ के लिए एवं एक लाख का चेक ‘एकलव्य प्रतियोगिता’ के लिए प्रत्येक अंगीभूत महाविद्यालय को भेजा जा रहा है। कुलपति डॉ.राय ने महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों को शीघ्रातिशीघ्र अपने-अपने महाविद्यालयों व विभागों में सांस्कृतिक आयोजनों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के खेलों के आयोजन करने का निदेश दिया है |

सम्बंधित खबरें


सातवीं के छात्र ने तैयार किये वाहन चोरी रोकने वाले एप

सूबे महाराष्ट्र का एक छात्र है- बी.एस.रेवंत नम्बुरी जो माउंट लिटेरा जी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता है | फिलहाल वह छात्र बी.एस रेवंत नंबूरी बमुश्किल 12 साल का है |

बता दें कि वह 12 वर्षीय छात्र नम्बुरी ने सड़क पर होने वाली दुर्घटनाएं तथा वाहनों की चोरी रोकने के लिए कुछ एप तैयार किए हैं जिसे पेटेंट कराने के लिए छात्र रेवंत नंबूरी ने अब तक 4 बार आवेदन कर चुका है |

यह भी बता दें कि भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के इस प्रतिभावान छात्र बीएस रेवंत नंबूरी से मुलाकात की तथा उस छात्र की प्रस्तुति को बड़े ही मनोयोग से देखा | केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी ने सातवीं कक्षा के उस छात्र की प्रौद्योगिकी को व्यावहारिक रूप से इस्तेमाल में लाने में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है |

छात्र बीएस रेवंत नंबूरी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी के समक्ष यातायात के नियमों के उल्लंघन पर पल-पल की तत्काल निगरानी के लिए तैयार किए गये एप की प्रस्तुति दी | उस छात्र नंबूरी ने एप में सीट बेल्ट सेंसर, ब्रीद एनालाइजर, हार्ट रेट एनालाइजर के साथ-साथ सीपीयू भी शामिल किया है, जो समस्त सूचनाओं को जमा करता है तथा अधिकारियों को सावधान करता है |

चलते-चलते यह भी बता दें कि इसी छात्र ने जो दूसरा एप तैयार किया है वह क्यूआर कोड पर आधारित है जो बिना नेटवर्क कनेक्टिविटी के कहीं भी डाटा या दस्तावेज का प्रिंट निकालने की सुविधा देता है | छात्र नंबूरी ने एक तीसरा एप भी तैयार किया है जो पेटेंट वाहनों की चोरी रोकने से संबंधित है | इस एप में एक key होती है जिसमें एक सिम लगा होता है |

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा में अंतर जिला कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन

मधेपुरा के बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में रविवार को अंतर जिला कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में बालक वर्ग में सहरसा एवं बालिका वर्ग में मधेपुरा जिला ने जीत हासिल की | बालक वर्ग में जहाँ सहरसा ने अररिया को 7 अंक से हराया वहीं बालिका वर्ग में मधेपुरा ने यह मैच 23 अंक की बढ़त से अररिया को पराजित किया।

बता दें कि इस कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन बीएनएमयू के कुलसचिव डॉ.कपिलदेव प्रसाद यादव, मुख्य अतिथि डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष जय कांत यादव, सचिव अरुण कुमार एवं डीपीएस के निदेशक किशोर कुमार, वार्ड पार्षद रेखा देवी व ध्यानी यादव आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आरंभ में मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्रम व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया संघ सचिव अरुण कुमार ने जिनके प्रशंसनीय प्रयास के चलते कबड्डी ऊँचाइयों को प्राप्त करता जा रहा है।

इस अवसर पर उद्घाटनकर्ता कुलसचिव डॉ.के.पी.यादव ने कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है | कुलसचिव ने कहा कि मधेपुरा में कबड्डी की एक अलग पहचान बनी है। संघ अध्यक्ष जय कांत यादव सहित, निदेशक डॉ.किशोर कुमार, क्रिकेट संघ सचिव अमित कुमार आनंद, टीटी सचिव प्रदीप श्रीवास्तव आदि ने अपने संबोधन में यही कहा कि कबड्डी को यहाँ तक लाने में सचिव अरुण कुमार का बहुत बड़ा योगदान है।

Chief Guest Dr.Bhupendra Madhepuri addressing the audience & encouraging the Players at BP Mandal Indoor Stadium, Madhepura.
Chief Guest Dr.Bhupendra Madhepuri addressing the audience & encouraging the Players at BP Mandal Indoor Stadium, Madhepura.

मुख्य अतिथि डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने खिलाड़ियों को सर्वाधिक उत्साहित एवं प्रोत्साहित करते हुए यही कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूती देते रहने में खिलाड़ियों का अहम योगदान है। भारतीय सिनेमा और भारतीय रेल की तरह भारतीय खेल भी मजहबों एवं जातियों के बीच की दीवारों को कमजोर करके देश को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता रहा है। डॉ.मधेपुरी ने चीन के खिलाड़ियों के संकल्पों की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जिले के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। रियांशी गुप्ता दर्जनों बार टीटी नेशनल खेलने वाली खिलाड़ी भी तो मधेपुरा की ही बेटी है….. यदि हिट कर गई तो ओलंपिक के मैदान में ही दिखेगी।

चलते-चलते यह भी बता दें कि खेल आरंभ होने से पहले उद्घाटनकर्ता… अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्यों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर खिलाड़ियों से परिचित हुए। निर्णायक की भूमिका में खेल शिक्षक मनीष कुमार, रितेश रंजन, गुलशन कुमार, प्रवीण कुमार, सुमित कुमार, अभिषेक कुमार, नीरज कुमार, मनीष कुमार एवं गौरी कुमार आदि थे। अंततक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे- निदेशक मृणाल कुमार, खेल शिक्षिका मीरा कुमारी, सविता कुमारी, वीरेंद्र कुमार विवेक, वरुण कुमार विशाल सहित अन्य खेल प्रेमीगण।

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा के डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम पार्क में उनकी 5वीं पुण्यतिथि मनी

27 जुलाई 2015 को शिलांग में आईआईटी के छात्रों को “धरती को रहने योग कैसे बनाया जाये” विषय पर व्याख्यान देते-देते मिसाइल मैन डॉ.कलाम दुनिया को अलविदा कह दिये। भारतरत्न डॉ.कलाम के करीबी रह चुके डॉ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी ने नगर परिषद के सदस्यों के सहयोग से तत्कालीन डीएम मो.सोहैल (आईएएस) द्वारा 22 मार्च 2018 को डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम पार्क का ओपन जिम के साथ उद्घाटन कराया था।

Dr.Madhepuri along with Dr.B.N.Bharti, Dhyani Yadav, Santosh Kumar Jha, Nirmal Tiwari, Chandrakant & others engaged in Swachhta Karyakram on the occasion of the 5th Punya Tithi of Bharat Ratna Dr.APJ Abdul Kalam at Kalam Park, Madhepura.
Dr.Madhepuri along with Dr.B.N.Bharti, Dhyani Yadav, Santosh Kumar Jha, Nirmal Tiwari, Chandrakant & others engaged in Swachhta Karyakram on the occasion of the 5th Punya Tithi of Bharat Ratna Dr.APJ Abdul Kalam at Kalam Park, Madhepura.

बता दें कि 27 जुलाई 2019 को प्रातः 7:00 बजे समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी के नेतृत्व में भारतरत्न डॉ.कलाम के नाम वाले उसी पार्क में बच्चे, बड़े एवं बुजुर्गों सहित सृजन दर्पण के रंगकर्मियों द्वारा पार्क की सफाई कर उन्हें उनकी पाँचवीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। मौके पर डॉ.बीएन भारती, संतोष कुमार झा, ध्यानी यादव, निर्मल कुमार तिवारी, चंद्रकांत, राजकुमार, मो.शब्बीर आदि उपस्थित लोगों से डॉ.मधेपुरी ने “कलाम साहब….. अमर रहे” के नारे लगवाये। डॉ.मधेपुरी ने इसी दौरान बच्चों से कहा-

शिक्षा का कोई महत्व वहाँ नहीं रह जाता जहाँ पढ़े-लिखे लोग सड़क पर कचरा फेंके और दूसरे दिन उसे अनपढ़ व्यक्ति साफ करे।

यह भी बता दें कि अपराह्न 2:00 बजे कौशिकी साहित्य सम्मेलन भवन में चल रहे टीपीएस स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा आयोजित डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की पाँचवीं पुण्यतिथि समारोह में मुख्य अतिथि डॉ.भूपेन्द्र नारायण मंधेपुरी ने सर्वाधिक अनुशासित एवं उपस्थित रहने वाले छात्रों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि डॉ.कलाम अंतिम साँस लेने तक शिक्षक की भूमिका निभाते रहे तथा ताजिंदगी वे विद्यार्थी बने रहे।

Chief Guest Dr.Bhupendra Madhepuri addressing the students & teachers of T.P.S. Madhepura on the occasion of 5th Death Anniversary of Dr.APJ Abdul Kalam at Ambika Sabhagar, Kaushiki Kshetra Hindi Sahitya Sammelan , Madhepura.
Chief Guest Dr.Bhupendra Madhepuri addressing the students & teachers of T.P.S. Madhepura on the occasion of 5th Death Anniversary of Dr.APJ Abdul Kalam at Ambika Sabhagar, Kaushiki Kshetra Hindi Sahitya Sammelan , Madhepura.

समारोह में स्वागताध्यक्ष की भूमिका में रहे प्राचार्य डॉ.हरिनंदन यादव व अध्यक्षता किया श्यामल कुमार सुमित्र ने। डॉ.कलाम को जिले के चौसा प्रखंड के महादेव लाल मध्य विद्यालय एवं मधेपुरा सदर स्थित समिधा ग्रुप के छात्र-छात्रा व शिक्षकों ने पाँचवीं पुण्यतिथि पर याद किया और श्रद्धांजलि दी।

सम्बंधित खबरें