विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में प्रभात खबर द्वारा शहर एवं गांव के स्कूली प्रतिभावान बच्चे-बच्चियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया | समारोह का उद्घाटन कोसी प्रमंडल के आयुक्त के.जंगबहादुर (I.A.S.) ने दीप प्रज्वलित कर किया | इस अवसर पर मधेपुरा जिले के गण्यमान्यों सहित डायनेमिक डी.एम. एवं एस.पी. भी उपस्थित थे |
जिले के तेरहो प्रखंड के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को गण्यमान्यों द्वारा पुरस्कृत किया गया |
इस अवसर पर स्कूली बच्चे-बच्चियों द्वारा गीत-संगीत के बेहतरीन कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गई | गणमान्यों द्वारा बच्चों को सीख एवं संदेश भी दियें गये | डी.एम. मो.सोहैल ने कहा कि जिले के पदाधिकारीगण को एक-एक स्कूल गोद लेने का निर्देश दिया गया है |
लगभग 5 घंटे तक चले इस कार्यक्रम में बच्चे-बच्चियों को जिला परिषद अध्यक्षा मंजू देवी एवं अन्य गणमान्यों द्वारा पुरस्कृत किया गया | सबों ने प्रभात-खबर की सराहना की और मंच संचालक मानवजी ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह समाप्ति की घोषणा की |
कौशिकी क्षेत्र हिन्दी साहित्य सम्मलेन संस्थान के ‘अम्बिका सभागार’ में 31 जुलाई (रविवार) को महान उपन्यासकार मुंशी प्रेमचन्द की जयंती पर सुकवि अरविंद ठाकुर (सुपौल) द्वारा समकालीन प्रेम कविताओं का एकल पाठ किया गया |
समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार हरिशंकर श्रीवास्तव शलभ ने की, आशीर्वचन संस्थापक कुलपति डॉ.रामेन्द्र कुमार यादव रवि एवं प्रतिकुलपति डॉ.के.के.मंडल ने दिया और अंगवस्त्रम, पाग एवं पुष्प गुच्छ से कवि अरविंद ठाकुर को सम्मानित किया संस्थान के सचिव डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने |
Sammelan Sachiv Dr.Bhupendra Madhepuri honouring Sukavi Arvind Thakur by presenting Angavastram, Paag and Bouquet at Kaushiki Ambika Sabhagaar Madhepura.
यह भी बता दें कि समारोह का श्रीगणेश सम्मेलन के सचिव डॉ.मधेपुरी ने, प्रेमचंद को दिये गये श्रद्धांजलि के दो शब्दों के साथ, सुकवि ठाकुर के जीवनवृत का विस्तार से पाठ किया | और सम्मेलन के अध्यक्ष श्री शलम ने कोसी अंचल के स्थापित कवि बलेन्द्र नारायण ठाकुर ‘विप्लव’ को स्मरण करते हुए कहा कि सुकवि अरविंद ठाकुर ने फिलहाल साहित्य के विभिन्न विधाओं में खुद को योग्य पिता का योग्यतम पुत्र साबित कर लिया है |
भू.ना.मंडल विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति व पूर्व सांसद डॉ.रवि ने प्रेमचंद को याद करते हुए समयाभाव के कारण ‘गोदान’ के बाबत बस इतना ही कहा कि होरी की विकलता में महाकाव्यत्व की गरिमा है | साथ ही आशीर्वचन के रूप में सुकवि श्री ठाकुर की प्रेम कविताओं को ध्यान मग्न होकर सुनने के बाद उन्होंने कहा कि प्रेम कविताओं में शब्दों के सटीक चयन के साथ-साथ विचारों के प्रवाह की प्रखर अभिव्यक्ति से ऐसा लगा कि कवि श्री ठाकुर को भोगे हुए यथार्थ के प्रेम चित्रण में महारत हासिल है तभी तो खुली खिड़की भी दीवार बन जाती है |
प्रतिकुलपति डॉ.मंडल व साहित्यकार प्रो.मणिभूषण ने प्रेम-कविताओं की समीक्षा करते हुए कहा कि ‘प्रेम’ के साथ ‘विरह’ मिलकर ही जीवन को शास्वत गति प्रदान करता है | सहरसा से आये हास्य कवि केदारनाथ गुप्ता के अतिरिक्त स्थानीय कवि दशरथ प्रसाद सिंह ‘कुलिस’, राजू भैया, डॉ.आलोक कुमार, डॉ.अरविंद श्रीवास्तव, संतोष कुमार नवल, उल्लास मुखर्जी, मयंक जी, आशीष कुमार मिश्रा, कुमारी रश्मि, राकेश द्विजराज, रतन स्वरूप, किशोर श्रीवास्तव, डॉ.अरुण कुमार आदि ने भी अपनी अपनी कविताओं से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया | डॉ.सिद्धेश्वर काश्यप ने कवि गोष्ठी का मंच संचालन किया |
समारोह में व्यापार मंडल के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद प्राणसुखका, तुलसी पब्लिक स्कूल के निदेशक श्यामल कुमार ‘सुमित्र’, प्राचार्य डॉ.हरिनंदन यादव, सम्मेलन के आजीवन सदस्य शिव जी साह, नवाचार मंडल के संचालक मो.शहंशाह, पूर्व कुलसचिव प्रो.शचीन्द्र, आचार्य योगेश्वर, जनपथ न्यूज़ टुडे के प्रतिनिधि विकास कुमार, डॉ.अर्जुन कुमार आदि प्रमुखरूप से अंत तक मौजूद रहे |
कवि, साहित्यकार, संगीतकार के साथ-साथ बेमिसाल शिक्षक एवं महान वैज्ञानिक डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम का निधन 27 जुलाई, 2015 को तब हुआ जब उन्होंने शिलांग में- “पृथ्वी को रहने लायक कैसे बनाया जाय” विषय पर बोलते हुए अचानक पृथ्वी को ही अलविदा कह दिया |
उसी भारतरत्न डॉ.कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के प्रधानाचार्य डॉ.अशोक कुमार की अध्यक्षता में एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका विषय था- ‘ग्रामीण क्षेत्र के विकास में तकनीकी शिक्षा का योगदान’ तथा आयोजनकर्ता थे इसी कॉलेज के बी.सी.ए. एवं बी.बी.ए. के छात्रगण एवं बी.सी.ए. के शिक्षक प्रो.संदीप शांडिल्य |
गणमान्यों का परिचय कराते हुए प्रधानाचार्य डॉ.अशोक कुमार ने छात्र-छात्राओं से कहा कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी करेंगे जिन्होंने महामहिम राष्ट्रपति डॉ.कलाम की जीवनी तो लिखी ही है साथ ही राष्ट्रनिर्माता शिक्षक के रूप में उनका सानिध्य भी पाया है | मुख्य अतिथि उपकुलसचिव डॉ.नरेंद्र श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि डॉ.शैलेश्वर प्रसाद, प्राचार्य डॉ.पूनम यादव आदि द्वारा उद्घाटनकर्ता डॉ.मधेपुरी व अध्यक्ष डॉ.अशोक कुमार के साथ सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया |
Udghatankarta Dr.Bhupendra Madhepuri paying tribute to Bharatratna Dr APJ Abdul Kalam at Madhepura College Madhepura .
यह भी बता दें कि सर्वप्रथम डॉ.कलाम के तैलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए उद्घाटनकर्ता डॉ.मधेपुरी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतिदिन शाम में रामेश्वरम के गली वाली मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद वह नन्हा बालक कलाम रामेश्वरम की शिव मंदिर की परिक्रमा करता और लगे हाथ समुद्र के किनारे जाकर बालू के ढेर पर बैठकर आकाश में उड़ते पंछियों से यही कहता- ऐ पंछियों ! तेरी उड़ान में कभी विराम नहीं हो तुम झील के पानी की तरह रूकना नहीं….! डॉ.मधेपुरी ने उनके साथ बिताए अविस्मरणीय क्षणों का विस्तार से चर्चा करते हुए छात्रों को ढेर सारे संदेश दिए |
मुख्य अतिथि डॉ.श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि डॉ.प्रसाद, प्राचार्य डॉ.अशोक कुमार एवं प्राचार्या डॉ.पूनम यादव, प्रो.संदीप शांडिल्य ने छात्र-छात्राओं को कलाम के बताए गए मार्ग पर चलने के बहुतेरे संदेश दिये | सबों ने एक स्वर से यही कहा कि जब तक युवजन मानसिक रुप से विकसित नहीं होंगे तब तक गांव- शहर, प्रदेश और देश विकसित नहीं होगा |
सेमिनार में प्रो.विभाष चंद्र, प्रो.मनोज भटनागर, प्रो.मुस्ताक अहमद सहित गरिमा, उर्वशी व अन्य कई छात्र-छात्राओं ने भी अपना उद्गार व्यक्त किया | अंत में डॉ.कलाम की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया |
बिहार में शैक्षिक माहौल कायम करने के लिए नीतीश सरकार द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को बिहार दर्शन के लिए शैक्षिक परिभ्रमण को अनिवार्य कर दिया गया है | मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत वर्ग 9 एवं 10 के छात्र-छात्राओं को पर्यटक स्थलों के परिभ्रमण का अवसर प्रतिवर्ष दिया जाता है | इसके लिए प्रत्येक जिले को स्कूल की संख्या के अनुसार लगभग 25 से 50 लाख तक की राशि आवंटित की जाती है |
Member of Managing Committee- SNPM High School Madhepura Dr. Bhupendra Madhepuri with green flag , departing students on excursion under “Mukhyamantri Bihar Darshan” Programme along with Principal Dr.Niranjan Kumar.
यह भी बता दें कि बिहार में विक्रमशिला, नालंदा, राजगीर, मंदार पहाड़, वीरपुर का बैरेज……आदि-आदि दर्शनीय स्थलों के परिभ्रमण से छात्रों के सामान्य ज्ञान में और अभिवृद्धि होती है |
आज प्रातः मधेपुरा के शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य डॉ.निरंजन कुमार- श्रीमती निर्मला देवी, निरुपमा व शिक्षिका मिंटू देवी सहित शिक्षक संतोष कुमार, रमेश कुमार, आनंद कुमार एवं गौतम कुमार के साथ लगभग 45 छात्र-छात्राएं शैक्षिक परिभ्रमण पर धार्मिक स्थल सिंघेश्वर स्थान, गणपतगंज के भव्य मंदिर और वीरपुर बैरेज आदि के लिए प्रस्थान किये |
मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य व समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने बस पर सवार परिभ्रमण दल को (विक्ट्री साइन/ हरी झंडी) दिखाकर विदा किया | साथ ही छात्र-छात्राओं को शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं से सामान्य ज्ञान की बातें सीखने की बातें भी कहीं |
वर्तमान में इप्टा के प्रदेश सचिव सुभाष चंद्र द्वारा मधेपुरा में राष्ट्रीय ग्रामीण नाट्य महोत्सव-2016 के कार्यक्रम संयोजक होने के नाते महोत्सव के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया | आय-व्यय की समीक्षा के साथ-साथ इप्टा मधेपुरा के शाखा सम्मलेन की तिथि पर, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.नरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित सदस्यों के बीच, विचार-विमर्श किया गया |
यह भी बता दें कि विश्व विख्यात उपन्यासकार एवं साहित्य शिल्पी मुंशी प्रेमचंद की जयंती के मौके पर 31 जुलाई को स्थानीय भूपेन्द्र कला भवन में इप्टा शाखा सम्मेलन करने का फैसला लिया गया | इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संध्या आयोजित कर प्रेमचंद के नाटकों के मंचन करने का फैसला भी लिया गया |
साथ ही इप्टा के संरक्षक डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी, डॉ.आलोक कुमार, डॉ.विनय कुमार चौधरी, डॉ.सिद्धेश्वर कश्यप, तुर्वसु उर्फ़ बंटी आदि ने 2016 के त्रि-दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण नाट्य महोत्सव को एक सफल आयोजन बताया और उसकी सफलता का श्रेय सबों ने सुभाषचंद्र को दिया जिन्होंने बिहार-यूपी सहित देश के दर्जनों राज्यों में ‘नारदीगायन’ कार्यक्रम का परचम लहराया है |
यहां यह भी बता देना मौजूँ है कि हाल ही में 18-20 जून के दरमियान सुभाषचंद्र को नाट्य निर्देशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए इप्टा कोलकाता द्वारा विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया | जिसके लिए सभी सदस्यों ने सुभाषचंद्र को साधुवाद दिया तथा संरक्षक डॉ.मधेपुरी ने कहा कि मधेपुरा इप्टा की रीढ है सुभाषचंद्र | सुभाष चन्द्र को मोमेंटो, प्रमाण-पत्र एवं अंग-वस्त्र से सम्मानित किया- के बैनर तले- एन.एस.डी. के अध्यक्ष रतनथियम, संगीत नाटक एकेडमी के उपसचिव सुमन कुमार, बंगाल सरकार के आईटी मंत्री बी.बसु तथा इप्टा कोलकाता के सचिव डी.दत्ता आदि ने |
इस्लाम में रमजान का महीना सर्वाधिक मुबारक माना जाता है क्योंकि इसी महीने में अल्लाह-तआला ने तमाम इंसान की रहनुमाई के लिए अपनी सबसे मुकद्दस किताब “कुरआन-ए-मजीद” को नाजिल किया था | रमजान के महीने में रोजा रखना हर मुसलमान पर फर्ज करार दिया गया, यानी सभी मुसलमान रमजानुल मुबारक के पूरे माह के दौरान भूखे-प्यासे रहने के बाद ईद जैसी नेअमत से सरफराज होते हैं | तभी तो आज 7 जुलाई 2016 को हर्षोल्लास के साथ चतुर्दिक ईद मनाई जा रही है | बीते रात क्या अमीर, क्या गरीब, सभी ईद की खरीदारी में मस्त दिखे, व्यस्त दिखे |
Delivering Eid Namaz at Eidgaah Madhepura this pleasant morning .
यहां यह भी जान लेना बेहद जरूरी है कि रमजान के पाक माह के 30 दिनों को तीन आसारे में बांटा गया है | पहले 10 को रहमत व बरकत के लिए एवं दूसरे 10 दिनों मगफिरत के लिए तथा आखरी के 10 दिनों को जहन्नुम से छुटकारा पाने के लिए बांटा गया है |
Huge Crowd coming out after Eid Namaz at Eidgaah Madhepura
हां ! इस तीसरे और अंतिम आसारे में रोजेदार को गुनाहों की माफी मिलनी शुरू हो जाती है | बता दें कि इस महीने में 1-1 फर्ज का सबाब 70 गुणा कर दिया जाता है | रोजा ही एक ऐसी इबादत है कि अल्लाह खुद उसके बदले बहुत कुछ देता है | पाक़ दिल से मांगी गई दुआएं भी कबूल होती हैं |
From Left to Right- Vidhan Parshad Vijay Kumar Verma, Dr.Madhepuri, Shaukat Ali, MLA Prof.Ramesh Rishidev and Ex-MLA Prameshwari Parsad Nirala wishing Eid Mubarak at Eidgaah Madhepura.
और खास बात यह भी जानें कि आखिरी आसारे की पाक पांच रातों में से किसी एक रात को शब-ए-कद्र करार दिया जाता है जिस घड़ी जागकर यदि कोई रोजेदार खुद को अल्लाह-तआला में मसगुल कर ले तो उसकी मुराद पूरी हो जाती है |
शाम में चांद देखने के बाद 7 जुलाई के सुबह ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए रोजेदारों की भीड़ लगी रही | समापन के बाद सभी धर्मों के लोग रोजेदारों से गले मिलकर ईद मुबारक करते रहे तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोग उस क्षण को कैमरे में कैद करते रहे |
इसी बीच अचानक जिले के डायनेमिक डी.एम. मो.सोहैल भी सामने मीडिया मैन से घिरे दिखे- सबसे ईद मुबारक करते हुए, गले मिलते हुए…| इस अवसर पर अनेक लोग अपने मोबाइल में फोटो उठाते नजर आते रहे, उस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाते रहे |
Samajsevi Md.Shaukat Ali, Madhepura Thanadhyaksh Manish Kumar and Samajsevi Sahityakaar Dr.Bhupendra Madhepuri at Eidgaah
अंत तक सिंहेश्वर के विधायक प्रो.रमेश ऋषिदेव, पूर्व विधायक परमेश्वरी प्रसाद निराला, विधान पार्षद विजय कुमार वर्मा, समाजसेवी-साहित्यकार डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी, नगर परिषद के मुख्य पार्षद डॉ.विशाल कुमार बबलू, नगर के जनसेवी पार्षद ध्यानी यादव, जिला जदयू अध्यक्ष प्रो.विजेन्द्र नारायण यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डॉ.अरुण कुमार, प्रवीण कुमार पारो आदि अपनी उपस्थिति बनाये रखे |
पूरे एपिशोड में मज़ेदार बातें तो ये रही कि वहां सभी मांगनेवाले ही पहुंचे थे | जहां सभी रोजेदार ईदगाह के अंदर झुककर खुदा से दुआएं मांग रहे थे वही बाहर में भिखारी रोजेदारों से पैसे- इसलिए कि ईद के नमाज के बाद जकात (वार्षिक आमदनी का 40 वां भाग) बांटने की परंपरा सदा से चली आ रही है |
प्रखंड मधेपुरा के ‘सुखासन’ ग्राम पंचायत अंतर्गत वार्ड न.-9 (मुरलीधाम) में ‘ओपन विंग फाउंडेशन’ की ओर से “नशामुक्ति: सुनहरे भविष्य की आधारशिला” विषय पर समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें सुखासन-चकला के ग्रामीणों और मधेपुरा के बुद्धिजीवियों ने अधिकाधिक संख्या में भाग लिया |
पावस के सुहावने फुहारों के बीच सर्वप्रथम फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ.शांति यादव एवं संचालक डेंटल सर्जन डॉ.नीरव निशांत द्वारा-उद्घाटनकर्ता जिला परिषद अध्यक्षा मंजू देवी, अध्यक्षता कर रहे डॉ.मधेपुरी, शिक्षाविद् ज्योतिषाचार्य ब्रजमोहन सिंह उर्फ़ लालबाबा, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ.अरुण कुमार मंडल, डी.एस.पी. मुख्यालय योगेंद्र नारायण सिंह, स्काउट एंड गाइड के आयुक्त जयकृष्ण यादव एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी बद्री नारायण मंडल आदि अतिथियों का फूल मालाओं आदि के साथ स्वागत किया गया | लगे हाथ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया तथा अतिथियों व उपस्थित जनों द्वारा ‘डॉ.मुरलीधर’ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा शिक्षक रामनारायण यादव द्वारा उनके जीवन वृत्त का वाचन किया गया |
उद्घाटनकर्ता जिला परिषद अध्यक्षा मंजू देवी ने अपने उद्घाटन भाषण में नशा मुक्ति, मेधावी छात्रों को मुरलीधर मेमोरियल अवार्ड तथा उनके नाम द्वार की स्थापना आदि की चर्चा करते हुए यही कहा कि प्रगतिशील गांव की यही निशानी है |
शिक्षाविद् ब्रज मोहन सिंह एवं कई संगठनों की अध्यक्षा रही डॉ.शांति यादव ने ग्रामीण परिवेश के प्रतिभा संपन्न छात्र-छात्राओं के लिए ओपन विंग फाउंडेशन की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की | समाजसेवी डॉ.अरुण कुमार मंडल, डी.एस.पी. योगेंद्र नारायण सिंह एवं मंच संचालक जय कृष्ण यादव एवं शिक्षक रघुनाथ प्रसाद यादव, रामानंद यादव आदि ने अपना उद्गार व्यक्त करते हुए आयोजित कार्यक्रमों की सराहना की |
दूसरे सत्र में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मंडल, लालबाबा, डी.एस.पी. मुख्यालय, डॉ.शांति यादव एवं डॉ.मधेपुरी द्वारा पांच सर्वाधिक अंकप्राप्त छात्र-छात्राओं को मोमेंटो-मानपत्र के साथ 1000रु. की राशि, डॉ.नीरव निशांत के सौजन्य से, दी गई | इसी बीच जिला परिषद अध्यक्षा मंजू देवी द्वारा “डॉ.मुरलीधर यादव” गेट का शिलान्यास किया गया |
Intermediate District Topper- 2016 Ms.Mayuree receiving Prize & Honour from Physics Stalwart Dr.Bhupendra Madhepuri.
अंत में अपने अध्यक्षीय भाषण में साहित्यकार डॉ.मधेपुरी ने कहा कि गांव ही तो असली हिंदुस्तान है-जहाँ टूटे-फूटे कुल कच्चे घर होते हैं | खेतों में हल चलते हैं…..| वहां के बच्चे खूब पढे, आगे बढे और पुरस्कृत होनेवाली छात्रा “मयूरी” बने- यही कामनाएं और शुभकामनाएं उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को दी और संदेशस्वरूप यही कहा-
“परिंदों को नहीं दी जाती, तालीम उड़ानों की | वो खुद ही तय करते हैं, मंजिले आसमानों की….||”
मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक उमाशंकर, मकेश्वर प्रसाद, अरविंद कुमार-रामचंद्र प्रसाद, सत्यनारायण यादव तथा ग्रामीण जनार्दन यादव, जगदीश यादव, मुस्तकीम, मोहन ऋषिदेव आदि अन्त तक अपनी गरिमामयी उपस्थिति बनाये रखे | अंत में पंचायत के मुखिया जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया |
भू.ना. मंडल विश्वविद्यालय की स्थापना के लगभग 25 वर्ष के दरमियान पहली बार आयोजित दीक्षांत समारोह भले ही समाजवादी मनीषी भूपेन्द्र बाबू की पुण्य तिथि 29 मई के एक महीने बाद 29 जून (बुधवार) को संपन्न हुआ जिसमें शिरकत करने पहुंचे- बिहार के महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति रामनाथ कोविंद और प्रदेश के प्रखर एवं प्रगतिशील सोच व संकल्पवाले शिक्षा मंत्री डॉ.अशोक चौधरी | भिन्न-भिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिकुलपतियों, कुलपतियों और मान्यजनों की उपस्थिति ने इस ऐतिहासिक क्षण को और भी यादगार बना दिया- जो विश्वविद्यालय के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में सदैव अंकित रहेगा |
बता दें कि जिले के डायनेमिक डी.एम. मो.सोहैल व अनुभवी एसपी विकास कुमार की चुस्त-दुरुस्त टीम की फुल-प्रूफ सुरक्षा व्यवस्था एवं विश्वविद्यालय द्वारा रेड कार्पेट व फूलों की सजावट के बीच महामहिम कुलाधिपति को सूफी संत दौराम शाह की पुण्य भूमि पर सर्वप्रथम “गार्ड ऑफ ऑनर” दिया गया |
विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश के साथ ही सर्वप्रथम कुलाधिपति, शिक्षा मंत्री सहित गणमान्यों द्वारा भूपेन्द्र बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया | आगे कुलाधिपति की शोभायात्रा में बेदपाठी बालक-बालिकाओं द्वारा पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया गया |
छात्र-छात्राओं के रंग-बिरंगे गाउन एवं उनके चेहरे पर विद्यमान उत्साह और उमंग के भाव भरे मनोरम नजारे पेश कर रहे ऑडिटोरियम में महामहिम कुलाधिपति एवं शिक्षा मंत्री सहित कुलपति डॉ.विनोद कुमार-प्रतिकुलपति डॉ.जे.पी.एन.झा एवं कुलाधिपति के मुख्य सचिव बाला प्रसाद व अन्य अतिथियों का स्वागत बुके एवं मोमेंटो देकर किए जाने से पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत प्रो.रीता कुमारी ने रमेश झा की छात्राओं के साथ ‘राष्ट्रगान’ से की |
फिर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रमानुसार पंचदीप प्रज्वलित होते ही विश्वविद्यालय कुलगीत की प्रस्तुति की गयी | कुलाधिपति का स्वागत करते हुए कुलपति ने कहा कि महामहिम के आने से विश्वविद्यालय परिक्षेत्र में नवजीवन संचरित होने लगा है |
महामहिम कुलाधिपति ने कहा कि बिहार में शिक्षा की गौरवशाली परंपरा रही है | उन्होंने आर्यभट्ट, आइंस्टीन, डॉ.कलाम की चर्चा करते हुए कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय के अस्तित्व के 800 वर्षों में एक भी ऐसी घटना नहीं हुई कि किसी छात्र को नैतिक अपराध के लिए दंडित किया गया हो | नैतिक शिक्षा व कौशल विकास को विश्वविद्यालय कोर्स में शामिल करने पर बल दिया गया | उन्होंने गुरु-शिष्य की गौरवशाली परंपरा को कायम रखने के लिए प्रेरित किया तथा छात्र को विश्वविद्यालय, समाज एवं राष्ट्र की संपदा कहा |
Education Minister Dr.Ashok Choudhary paying tribute to the statue of Great Samajwadi Chintak Bhupendra Narayan Mandal at B.N.Mandal University Campus Madhepura .
वहीँ समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री डॉ.अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार की शिक्षा सदा से गौरवशाली रही है लेकिन कुछ शिक्षा माफिया इसे कलंकित करने में लगे हैं जिसे ऑपरेशन क्लीन के तहत सुधार कर लिया जाएगा | इस ओर पूरा तंत्र लगा हुआ है, सुधार हो भी रहा है |
यह भी बता दें कि इस बार 240 छात्रों को डिग्रियां मिली जिनके 19 टॉपर्स ही सौभाग्यशाली निकले जिन्हें महामहिम के हाथों डिग्रियाँ प्राप्त हुई | कार्यक्रम में सीनेट-सिंडीकेट के सदस्य एम.एल.सी. डॉ.संजीव कुमार सिंह, विधायक प्रो.रमेश ऋषिदेव, विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव आदि अंत तक मौजूद रहे | समारोह की सफलता में सबों का सहयोग रहा परंतु डॉ.शैलेंद्र कुमार, डॉ.बी.एन.विवेका, शम्भू ना. यादव, राजीव कुमार आदि की चर्चा आम रही |
राजनीति व जनसेवा के क्षेत्र में मधेपुरा की धरती काफी उर्वरा है | आजादी के तुरंत बाद एक दम्पति- जे.बी.कृपलानी व उनकी धर्मपत्नी सुचेता कृपलानी- इसी मधेपुरा एवं अन्य क्षेत्र से एम.पी. बने थे तो हाल में दूसरा- दंपत्ति राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव व उनकी धर्मपत्नी रंजीता रंजन वर्तमान में दोनों एम.पी. हैं | और आज की तारीख में एक तीसरा दंपत्ति- पति प्रकाश नारायण यादव, मार्केटिंग ऑफिसर के पद से सेवानिवृत होकर जहां बिहारीगंज पूर्वी से मधेपुरा जिला परिषद सदस्य बने वहीं उनकी धर्मपत्नी मंजू देवी नये क्षेत्र कुमारखंड दक्षिणी से प्रचंड विरोध के बावजूद केवल जिला परिषद सदस्य ही नहीं बल्कि उनके माथे दोबारा जिला परिषद अध्यक्ष का ताज भी सजा |
अध्यक्ष पति प्रकाश नारायण ने मधेपुरा अबतक को बताया कि यह जीत चार विधानसभा वाले मधेपुरा जिले की समस्त जनता की जीत है | यह भी जानिये कि इस दंपत्ति का पूरा परिवार पंचायत से लेकर नगर निकाय के विभिन्न पदों पर अभी भी काबिज है | यह भी बता दें कि जहां जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी के छोटे बेटे श्वेत कमल उर्फ बौआजी जिला योजना समिति के सदस्य के साथ-साथ मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड पार्षद भी हैं, वहीँ बड़ी पुत्रबधू सर्जना सिद्धि वहीं के मुख्य पार्षद हैं | और यह भी कि कभी राजद के जिला अध्यक्ष रह चुके वरिष्ठ कद्दावर नेता जगदीश प्र.यादव वर्तमान में राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं- जो जिला परिषद् अध्यक्ष मंजू देवी के श्वसुर हैं |
यह भी बता दें कि सारे समीकरणों, विरोधों एवं रुकावटों को धता बताते हुए मंजू देवी ने इस जिला परिषद चुनाव में कड़े मुकाबले के बावजूद 12 मत बटोर कर मात्र एक वोट से जीत दर्ज कर ही ली और दोबारा जिला परिषद अध्यक्ष बन ही गई, जबकि संपन्न चुनाव में पूर्व के तीन जिला परिषद अध्यक्षा नीतू सिंह, मिलन देवी एवं सुनीला देवी बुरी तरह चुनाव हार गई हैं |
मधेपुरा जिला मुख्यालय के समाहरणालय सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मो.सोहैल एवं एस.पी.विकास कुमार के चाक-चौबंद पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए रोचक चुनावों में मंजू देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी डिंपल देवी को 1 वोट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की तथा दोबारा इतिहास रचने में कामयाब हुई | बतादें कि जहां मंजू को 12 मत प्राप्त हुए वहीं डिंपल देवी 11 मत प्राप्त कर हार को गले लगा ली |
मधेपुरा के डी.एम. मो.सोहैल ने मंजू देवी को जहां जिला परिषद के 23 सदस्यों के बीच का प्रमाण-पत्र हस्तगत कराया वहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष के रूप में विजयी रघुनंदन दास (अधिवक्ता) को जीत का सेहरा बांध दिया | यह जान लें कि रघुनंदन दास जहां सारे समीकरणों को ध्वस्त करते हुए 15 मत प्राप्त किये वहीं प्रतिद्वंदी अभिलाषा कुमारी को मात्र 8 मत मिले | रिजल्ट के बाद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण कर विकास को जारी रखने का संकल्प लिया |
Dr.Madhepuri presenting Bouquet to Zila Parishad Adhyaksha Manju Devi and thanks to Prakash Narayan, Member Zila Parishad for grand victory.
यह भी बता दें कि समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने एक वर्ष पूर्व नगर परिषद के मुख्य पार्षद डॉ.विशाल कुमार बबलू की उपस्थिति में “शहीद चुल्हाय मार्ग” का उद्घाटन जिस जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी से कराया था, पुनः उन्हीं की जीत पर बधाई देने पहुंचे डॉ.मधेपुरी ने शहर के विकास के साथ-साथ “कुदरतुल्लाह मार्ग” के उद्घाटन की भी चर्चा की | डॉ.मधेपुरी ने जिला परिषद अध्यक्ष पति प्रकाश नारायण को भी जीत की बधाई दी |
एस.पी.विकास कुमार के सौजन्य से मधेपुरा कॉलेज के सभागार में रविवार को “पहली बार में ही युवा नशा को कहे ना” पर संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें पुलिस पदाधिकारियों के अतिरिक्त छात्रों, शिक्षकों एवं शहर के बुद्धिजीवियों की अच्छी खासी उपस्थिति रही |
कार्यक्रम का श्रीगणेश उद्घाटनकर्ता एस.पी.विकास कुमार, प्राचार्य डॉ.अशोक कुमार, समाजसेवी डॉ.मधेपुरी, मो.शौकत अली, निदेशक किशोर कुमार, ए.एस.पी.राजेश कुमार व डॉ.आलोक कुमार प्राचार्य ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया | कबल इसके डी.एस.पी.योगेंद्र प्रसाद व अन्य पुलिस पदाधिकारीगण बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया | कार्यक्रम की अध्यक्षता ए.एस.पी.राजेश कुमार ने की |
समारोह को संबोधित करते हुए उद्घाटनकर्ता अनुभवी एवं जानदार एस.पी.विकास कुमार ने कहा कि सबों के सहयोग से ही पूर्ण नशाविमुक्त समाज संभव है | पुलिस को तो हर हाल में कानून का पालन करना ही है | उन्होंने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें नशे की लत से दूर होने की अपील की तथा नेक इंसान बनकर देश को आगे बढ़ाने में बहुमूल्य योगदान देते रहने की सीख दी |
आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हुई रचना-धर्मी पूर्व प्राचार्या डॉ.शांति यादव ने विस्तार से स्वर्ग की अवधारणा के साथ सुरा और सुंदरी की चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे समाज को नशाविमुक्त करना सर्वाधिक कठिन कार्य है | उन्होंने इस दिशा में सरकार और प्रशासन के सहयोगात्मक रवैये की सराहना भी की |
प्राचार्य द्वय डॉ.अशोक कुमार एवं डॉ.आलोक कुमार ने कहा कि बिहार नशाविमुक्ति को लेकर देश को दिशा देने का काम करेगा तथा नशा को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज को कृत संकल्पित होना पड़ेगा |
समाजसेवी मो.शौकत अली, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर कुमार एवं मुख्यालय डी.एस.पी.योगेंद्र प्रसाद आदि ने इस बाबत उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि कुर्बानियों के बाद आजादी मिली है | बच्चे ही देश का भविष्य हैं | वे ही नशा मुक्त हो जाए तो पूरी पीढ़ी संभल जाएगी |
प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए सुलझे सोच के नेक इंसान एवं विद्यावान ब्यूरोचीफ रुपेश कुमार (प्रभात खबर) ने युवाओं को उदाहरण के साथ नशाविमुक्ति के बाबत ढेर सारी बातों को स्पष्ट करते हुए- आदत एवं लत में बारीक अंतर बताकर यही कहा कि युवाओं को राष्ट्रहित में दृढ़ संकल्पित होकर सदा के लिए नशे को ना कहना होगा |
Dr.Bhupendra Madhepuri delivering speech on “Antar-Rashtriya Nashavimuktikaran Diwas” at Madhepura College Hall , Madhepura.
वहीं साहित्यकार समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र मधेपुरी ने विस्तार से महात्मा गांधी, अब्राहम लिंकन एवं भारत रत्न डॉ.कलाम की चर्चा करते हुए युवाओं से यही कहा कि नशा व्यक्ति की रचनात्मकता एवं संवेदनशीलता को तेजी से समाप्त करने लगती है | डॉ.मधेपुरी ने कहा कि युवा अपने अंदर काम करने की नशा को कायम रखे, ना कि नशे की गिरफ्त में आकर पतन की खाई की ओर कदम बढ़ाते चले …… |
कार्यक्रम का सफल संचालन हर्षवर्धन सिंह राठौर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन गौतम कुमार ने | मौके पर सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, जिला कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार, मेजर मो.अली, मनोज भटनागर, डॉ. मो.मुस्ताक अहमद, सुभाष चंद्रा, संदीप शांडिल्य, राहुल यादव, भगवान झा सहित अन्य माननीय अंत तक मौजूद रहे |