बोले सीएम नीतीश कि एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू जीतेंगी भारी बहुमत से

मंगलवार 5 जुलाई को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू का पटना के होटल मौर्या में शानदार स्वागत के साथ-साथ भरोसा देते हुए कहा कि राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भारी बहुमत से जीतेंगी।

सूबे के शानदार सीएम नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि हम लोगों को पूर्ण विश्वास है कि आपको अन्य लोगों का भी वोट अवश्य मिलेगा। साथ ही सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को विशेष धन्यवाद कि अनुसूचित जाति के बाद इस बार अनुसूचित जनजाति को एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया। खुशी जाहिर करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू विधायक, मंत्री एवं राज्यपाल रही हैं। वे अपने अनुभवों से देशवासियों को सदा संतुष्ट करती रहेंगी। पहले बिहार, ओडिशा और झारखंड सब एक ही था। इन तीनों राज्य वासियों को इनकी जीत से विशेष खुशी होगी।

 

सम्बंधित खबरें


आज पटना पहुंची है राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एक विशेष विमान से प्रातः 10:00 बजे पटना पहुंच गई है। पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत एनडीए के घटक दलों भाजपा, जदयू व हम के नेताओं ने की। 4 घंटे तक वहीं पर सभी घटक दलों के नेताओं से मुलाकातें एवं बातें की।

बता दें कि 2:00 बजे पटना एयरपोर्ट से द्रोपदी मुर्मू ने पुराना सचिवालय स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण की तथा बिहार में राष्ट्रपति चुनावी अभियान का श्रीगणेश किया। उसके बाद मौर्या होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर एनडीए के घटक दलों से राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन की अपील की।

बता दें कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत भाजपा प्रदेश कार्यालय के समक्ष भाजपा की महिला मोर्चा की नेत्रियों एवं फ्रेजर रोड, बाटा मोड़ के समीप भाजपा अनुसूचित जाति व जनजाति मोर्चा तथा किसान मोर्चा के नेता कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

बिहार में राष्ट्रपति चुनाव प्रभारी सह श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कार्यक्रम में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव एवं वामपंथी दलों के नेताओं से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, सिद्धार्थ शंभू, मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट, राकेश सिंह आदि मौजूद देखे गए।

सम्बंधित खबरें


डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम पार्क में जल्द ही वन विभाग द्वारा उनकी जन्मतिथि व पुण्यतिथि पर नि:शुल्क एंट्री की जाएगी शुरू- डॉ.मधेपुरी

वर्ष 2018 से पहले यह पार्क के का अनाम पार्क था। अनाम होने के कारण समाजसेवी-साहित्यिकार डॉ.भूपेन्द्रनारायण यादव मधेपुरी ने इसकी चर्चा तत्कालीन डायनेमिक डीएम  मो.सोहैल से की। एक आवेदन जिसे बुद्धिजीवियों, अधिवक्ताओं एवं बैंक कर्मियों आदि द्वारा हस्ताक्षरित कराकर डॉ.मधेपुरी अपने साथ ले गए थेे। उस आवेदन में इस अनाम पार्क का नाम भारतरत्न गांधीयन मिसाइल मैन डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के नाम करने का अनुरोध किया गया था। डीएम मोहम्मद सोहैल ने तक्षण स्वीकृति दे दी और बिहार दिवस के दिन उन्होंने उस पार्क का उद्घाटन भी कर दिया। उस अवसर पर डीडीसी मुकेश कुमार सहित जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती मंजू देवी, समाजसेवी डॉ.मधेपुरी, वार्ड पार्षद ध्यानी यादव, मोहम्मद शौकत अली आदि भी मौजूद थे।

आरंभ में नगर परिषद के द्वारा प्रति व्यक्ति ₹ 5 प्रवेश शुल्क लिया जाता था। डॉ.कलाम की जन्म तिथि एवं पुण्यतिथि के दिन (15 अक्टूबर एवं 27 जुलाई )को प्रवेश शुल्क फ्री कर दिया गया था।

बता दें कि अब डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम पार्क वन विभाग के अंदर चला गया है और कुछ सुविधाएं भी बढ़ाई गई हैं। साथ ही प्रति व्यक्ति ₹10 एंट्री फी कर दिया गया है। पार्क के खुले रहने का समय भी बढ़ा दिया गया है। पहले 2 घंटे सवेरे और 2 घंटे शाम में खुलता था और अब वन विभाग द्वारा 6:00 बजे सुबह से 6:00 बजे शाम तक खुला रखा जाता है। फिलहाल श्री सरोज सिंह की देखरेख में पार्क की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है।

डॉ.मधेपुरी ने वन प्रमंडल पदाधिकारी सहरसा को एक आवेदन देकर पुणे पुनः अनुरोध किया है कि उक्त दोनों दिन पार्क  को एंट्री को निशुल्क कर भारतरत्न डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम जैसे व्यक्तित्व को सम्मान दिया जाए। डॉ मधेपुरी ने ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल जयप्रकाश नगर, वार्ड नंबर- 6 के बच्चों को जो कलाम पार्क में अपने गुरु नीतीश कुमार के साथ घूमने आए थे उन्हें कलाम साहब के बारे में जानकारियां देते हुए कहा कि आगे 27 जुलाई 2022 को उनकी स्मृति में एक भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। सभी बच्चे आएंगे क्योंकि उस दिन डॉ.कलाम की पुण्यतिथि है और उस दिन सबों की निशुल्क एंट्री रहेगी।

 

सम्बंधित खबरें


सूबे बिहार में नीतीश सरकार द्वारा 10 नए स्टेट हाईवे का होगा निर्माण

सड़क जाम की समस्या से सभी शहर प्रतिदिन जूझ रहे हैं। इस जाम की समस्या से निजात पाने के लिए नीतीश सरकार ने 10 नए स्टेट हाईवे बनाने का संकल्प लिया है। इसे विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित स्क्रीनिंग कमेटी ने मंजूरी भी दे दी है।

बता दें कि इन सभी सड़कों के निर्माण के लिए एशियन विकास बैंक से सहयोग प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन सड़कों के बनने से 13 जिलों के लोगों को सीधा लाभ होगा। ये सभी रोड बिहार राज्य पथ विकास निगम के माध्यम से बनेगा जिसकी कुल लंबाई लगभग 330 किलोमीटर होगी। इन सभी सड़कों को कम से कम 10 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा जिससे शहरों में होने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

सीधे लाभान्वित होने वाले जिले होंगे- सुपौल, छपरा, सिवान, बक्सर, नवादा, गया, भोजपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, बांका, भागलपुर, दरभंगा एवं मुजफ्फरपुर।

 

 

सम्बंधित खबरें


कोशी क्षेत्र कभी किसी से पीछे नहीं रहा

सामाजिक सद्भाव से लेकर राजनीतिक व शैक्षिक जगत में भी कोशी श्रेत्र कभी किसी से पीछे नहीं रहा है। कभी मंडन भारती के शास्त्रार्थ की तूती बोलती थी तो कभी मोहम्मद कुदरतुल्लाह सरीखे एमएलसी बिहार मैथिली साहित्य संघ के उपाध्यक्ष रहते हुए नशा बंदी को लेकर अपने ही पिता के ताड़ गाछ को कटवा दिए थे। कभी पराधीन भारत में स्वाधीन सोच रखने वाले बाबू रास बिहारी लाल मंडल क्रांतिवीर और समाज सुधारक बने रहे तो कभी आधुनिक बिहार के निर्माता की सूची में बिहार के प्रथम विधि मंत्री शिवनंदन प्रसाद मंडल सूचीबद्ध होकर चमकते रहे। कभी समाजवादी चिंतक भूपेन्द्र नारायण मंडल बेकसों के संसार को सजाते रहे तो कभी सामाजिक न्याय के पुरोधा बनकर बीपी मंडल मंडेला और मंडल की जोड़ी बनकर चमकते रहे।

IAS Topper Nithesh Jain with Samajsevi Prof.(Dr.)Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri at Jeevan Sadan Madhepura.
IAS Topper Nithesh Jain with Samajsevi Prof.(Dr.)Bhupendra Narayan Yadav Madhepuri at Jeevan Sadan Madhepura.

वर्तमान में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में दूसरा रैंक लाकर मधेपुरा का नाम रोशन किया मनोहर अग्रवाल की पुत्री अंकिता अग्रवाल ने। इससे पहले मधेपुरा के पुरैनी निवासी नितेश जैन द्वारा इसी परीक्षा में 22वाँ रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया गया था। इतना ही नहीं कभी दौलत कुमार तो कभी आदित्य कुमार तो कभी वर्चस्व कुमार तो कभी सचिन बादशाह आदि भी यूपीएससी में अच्छे रैंक लाकर जिले को गौरवान्वित करते रहे थे।

जानिए कि जहां सहरसा निवासी डॉ.अजय कुमार दास की पुत्री शैलजा ने यूपीएससी परीक्षा में 83वां रैंक हासिल कर जिले को गौरवान्वित की है वहीं सुपौल के हरदी निवासी शिक्षक पुत्र हरिनंदन यादव के पुत्र विद्यासागर ने 272वीं रैंक लाकर सुपौल जिले का नाम रोशन किया है। यह वही सुपौल है जहां पर बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव सूबे को अहर्निश रोशन करने में सफलता पा ली है।

यह भी कि सहरसा जिले के सलखुआ निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामानुज प्रसाद यादव के पुत्र हेमंत कुमार ने 531वीं रैंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। इस तरह कोशी क्षेत्र कभी किसी से पीछे नहीं रहा है और ना रहेगा।

 

सम्बंधित खबरें