पृष्ठ : मधेपुरा अबतक

बी.एच.यू. के डॉ. चौथीराम ने किया पुस्तक का लोकार्पण

भू.ना.मंडल वि.वि.स्नातकोत्तर हिन्दी विभागाद्यक्ष डॉ.विनय कुमार चौधरी की अद्यक्षता में लोकार्पण संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बी.एच.यू. के पूर्व हिन्दी  विभागाद्यक्ष एवं ख्यातिप्राप्त आलोचक डॉ.चौथीराम यादव ने हिन्दी विभाग के प्राध्यापक डॉ.सिद्देश्वर काश्यप की पुस्तक “नव्यवादी हिन्दी लेखक”का लोकार्पण किया |

डॉ.काश्यप ने पुस्तक परिचय देते हुए कहा कि इस पुस्तक में वैसे लेखकों की समीक्षा दृष्टि पर प्रकाश डाला गया है जो साहित्य की विविध विधाओं में कथ्य, भाषा और शिल्प को नव्यता प्रदान करने में समर्थ हैं | उक्त कथन के प्रमाण हैं – भारतेन्दु, बालकृष्ण भट्ट, उग्र जी, बेनीपुरी, अमृत लाल नगर, श्री लाल शुक्ल, विद्या निवास मिश्र |

Pustak vimochan ceremony at BNMU
Pustak vimochan ceremony at BNMU

डॉ. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि डॉ. काश्यप की आलोचनात्मक दृष्टि मूल्यपरक है और साहित्य की नव्यता और मानवधर्मिता का उद्घाटन इनकी आलोचना का मर्म है | हिन्दी पत्रकारिता पर प्रकाशित इनकी कई पुस्तकें चर्चित हैं |

डॉ.चौथीराम यादव ने इस पुस्तक की विभिन्न विधाओं की नव्यता को उद्घाटित किया और कहा कि लेखक की आलोचना दृष्टि मूल्यपरक एवं मानवीय है | इस अवसर पर डॉ.नरेश कुमार, डॉ.मोहित घोष, डॉ.पी.एन.सिंह, डॉ.ओम प्रकाश, डॉ.विमला, अंतरा, कल्पना, अभिनव, सुनील, संजीव, मनोज, विद्या सागर, फर्जी कवि डॉ. अरुण कुमार, डॉ.सीताराम शर्मा आदि मौजूद थे |

सम्बंधित खबरें


पुलिस मित्र आत्मदाह की तैयारी में . . . .

मधेपुरा जिला पुलिस मित्र संघ पिछले चार-पाँच दिनों से बापू के सत्य के लिए आग्रह यानी सत्याग्रह को आगे धकेल कर “आमरण अनशन” पर उतर गये हैं और उसी क्रम में तीसरा दिन आते-आते चार अनशनकारियों – विवेक कुमार , कैलाश पासवान , सागर यादव एवं दिनेश पासवान में से एक कैलाश पासवान की हालत ऐसी विगड़ी कि उन्हें प्रशासन द्वारा अस्पताल में ईलाज हेतु ले जाया गया |

ये भी जानें कि अनशनकारी पुलिस मित्र की सुधि जिला प्रशासन भी जब नहीं लेगी तो हताश-निराश होकर वे अगले दिन मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेंगे और तब भी बात नहीं बनी तो आगे खुद की देह में आग लगाकर “आत्मदाह” करेंगे – जो पूर्णत: एक दंडनीय अपराध है | मौके पर जिला परिषद अद्यक्ष मंजू देवी ने कहा भी कि इसे किसी रूप में सत्याग्रह नहीं कहा जा सकता है |

एक ओर पुलिस अधीक्षक आशीष भारती का कहना है कि पुलिस मित्रों के बाबत न तो कहीं से कोई सूची प्राप्त है और नहीं कोई निर्देश |

Anshankari with Minister Narendra Nr. Yadav .
Anshankari with Minister Narendra Nr. Yadav .

यह भी जानें कि भूपेन्द्र कला भवन में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने आये मंत्री नरेन्द्र नारायण यादव ज्योंहि गाड़ी से उतरे कि अनशनकारी पुलिस मित्र संघ के सदस्यों ने उन्हें घेर कर अपनी बात सुनाई तथा एक आवेदन भी हस्तगत कराया | मंत्री महोदय ने जबाब में बस इतना ही कहा कि मैं तो अभी पार्टी के कार्यक्रम में आया हूँ | बाद में जिला प्रशासन से सही जानकारी प्राप्त कर सरकार से विधि संगत सिफारिश करूंगा |

शहर के बुद्धिजीवियों के बीच इस बात की चर्चा अब होने लगी है कि डी.एम.गोपाल मीणा तो आ गये हैं, अब तो उन्हें तथ्यों की जानकारी प्राप्त कर मीडिया के माध्यम से लोगों के साथ-साथ मंत्री जी को भी सच से रू-ब-रू करा देना चाहिए , क्योंकि दो दिन पूर्व से दो महिला पुलिस मित्र निर्मला देवी एवं रुकिया देवी द्वारा “आमरण अनशन” कार्यक्रम में सम्मिलित हो जाने से आमरण अनशनकारियों की संख्या में वृद्धि होती जा रही है . . . . !

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा विधानसभा जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

जिला मुख्यालय के भूपेन्द्र कला भवन में मधेपुरा  विधान सभा के जदयू कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें माननीय मंत्री द्वय नरेन्द्र ना. यादव व बीमा भारती सहित विधान पार्षद द्वय विजय कुमार वर्मा व हारून रशीद , विधायक रमेश ऋषिदेव , पूर्व विधायक मणिन्द्र कुमार मंडल , पूर्व जिला जदयू अद्यक्ष प्रो.विजेंद्र ना. यादव , पूर्व प्रमुख सियाशरण यादव , पूर्व युवा जदयू अद्यक्ष प्रो.सुजीत मेहता आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही | इनके अतिरिक्त मंच पर सभी प्रखंडों , महिला व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठों सहित दलित सेल , किसान सेल आदि के अद्यक्ष-सचिव विराजमान थे | अल्पसूचना पर भी दूर-दूर से आये कार्यकर्त्तागण की भीड़ थी |

Madhepura vidhansabha JDU Meeting .
Madhepura vidhansabha JDU Meeting .

सम्मेलन का उद्घाटन मंत्री द्वय , विधायक, पार्षद सम्मिलित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया | फिर पाग एवं अंगवस्त्रम से अतिथियों का स्वागत किया गया |

पहले कार्यकर्ताओं को संक्षेप में सुझाव के साथ अपना विचार रखने का समय दिया गया  जिसमें अधिकांश कार्यकर्ता जैसे दलित वर्ग के शिवनारायण सादा सहित मीणा देवी, गुड्डी देवी, डॉ.नीरज, योगेन्द्र महतो, राजेन्द्र प्र. यादव, डॉ. विजेंद्र, मनोज यादव, अशोक चौधरी, मो.जुम्मन आदि अन्य सभी का इशारा था कि जब महागठबंधन हो चुका है तो उसे जमीन पर भी तो दिखना चाहिए तभी तो मतदाता भी एक जुट होकर गठबंधन के प्रत्याशी की जीत आने वाले विधानसभा चुनाव में सुनिश्चित करा सकेंगे |

अंत में नेतृत्व की ओर से यही कहा गया कि चुनाव सिर पर चढ़कर बिगुल बजा रहा है | अब सभी कार्यकर्ता इस चुनावी समर में इस तरह कूद जाएँ जैसे घर में आग लगने पर घर के सभी सदस्य आपसी झगडे भुलाकर उससे निपटने के लिए जी जान लगा देते हैं | उसी तरह आपसी भेद-भाव कोभुलाकर तथा मान-सम्मान की परवाह किये बिना इस चुनावी समर में कूद जायें और जीत का परचम लहराने के बाद ही दम लें |

सम्मेलन में गोवर्धन मेहता, जयकिशोर-प्रसन्न-प्रधान जी, जयकान्त, अमरेश सरीखे समर्पित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही | सम्मेलन की अद्यक्षता सियाराम यादव तथा मंच संचालन महेंद्र पटेल ने किया |

सभा समाप्ति के बाद सभी कार्यकर्त्ता व नेतागण पूर्व विधायक परमेश्वरी प्र. निराला के ज्येष्ठ भ्राताश्री स्मृतिशेष शिक्षक ह्रदय नारायण यादव के घर पर आमंत्रित भोज में सम्मिलित होने के लिए प्रस्थान किये तथा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लिए |

Pradhan ji and Nirala ji paying homage to Hridya Narayan Babu
Pradhan ji and Nirala ji paying homage to Hridya Narayan Babu

सम्बंधित खबरें


55 दिनों के बाद गोपाल मधेपुरा में . . . .

मधेपुरा के 47वाँ जिलापदाधिकारी श्री गोपाल मीणा (आई.ए.एस.)ने अपनी थर्ड फेज की ट्रेनिंग पूरी करने हेतु मई 2015 के 27 तारीख को ए.डी.एम.श्री अबरार अहमद कमर को जिला का प्रभार सौंप मधेपुरा को अलविदा कहकर मसूरी के लिए प्रस्थान किया था | इस अवधि में मधेपुरा अपने गोपाल का इंतजार करता रहा तथा मीडिया कर्मी उनके दीदार का |

Abrar Ahmad Kamar . A.D.M
Abrar Ahmad Kamar . A.D.M

आई.ए.एस. के ट्रेनिंग सेंटर मसूरी में थर्ड फेज की ट्रेनिंग भली-भांति संपन्न कर श्री गोपाल मीणा 21 जुलाई को प्रभारी जिलापदाधिकारी श्री अबरार अहमद कमर से चार्ज लेकर दुबारा मधेपुरा के जिलापदाधिकारी का पदभार ग्रहण करेंगे |

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा में पंडित युगल शास्त्री प्रेम की पुण्य तिथि मनी|

कौशिकी क्षेत्र हिन्दी साहित्य सम्मेलन मधेपुरा संस्थान के संस्थापक पं.युगल शास्त्री प्रेम की 27वीं पुण्यतिथि संस्थान के अम्बिका सभागार में मनाई गई | वरिष्ठ साहित्यकार हरिशंकर श्रीवास्तव शलभ ने अद्यक्षता की और उन्होंने कहा कि “प्रेम जी” ऐसे पारस थे जिन्होंने दर्ज़नों अनगढ़ शिलाओं को अपने स्पर्श मात्र से शिवत्व प्रदान किया | कोसी अंचल की कई पीढियां उनके अवदानों को नहीं भूल सकती | उन्होंने प्रेम जी की कालजयी रचना “साधना” को महाकाव्य बताते हुए उस समय का सर्वाधिक श्रेष्ठ ग्रन्थ बताया |

भू.ना.मंडल वि.वि. के संस्थापक कुलपति व पूर्व सांसद डॉ.रमेंद्र कुमार यादव रवि ने कहा कि प्रेम जी गुरुओं के भी गुरु थे | उन्होंने गायन एवं वादन के साथ भक्ति की ऐसी अक्षय धारा बहायी जो कोसी अंचल में आज भी प्रवहमान है |

संस्थान के सचिव डॉ. मधेपुरी ने कहा कि प्रेम जी ने कौशिकी क्षेत्र हिन्दी साहित्य सम्मेलन जैसी जीवन्त संस्थान को स्थापित कर दीर्घकाल तक जनसहयोग से ही इसका संचालन किया |

Ambika sabhagar, Kaushiki kshetra hindi sahitya sammelan MADHEPURA
Ambika sabhagar, Kaushiki kshetra hindi sahitya sammelan MADHEPURA

टी.एम.भागलपुर वि.वि. के प्रतिकुलपति डॉ.के.के.मंडल, नगर परिषद के पार्षद ध्यानी यादव, इप्टा के सचिव बिकास कुमार, तुलसी पब्लिक स्कूल के निदेशक श्यामल कुमार सुमित्र, युवा साहित्यकार व छात्र नेता हर्षवर्धन सिंह राठौर, प्राणमोहन यादव एवं पोरा जी ने संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी | रघुनाथ यादव, संजय परमार एवं कमलेश्वरी यादव भी उद्गार व्यक्त किये | समारोह के द्वितीय सत्र में काव्य गोष्ठी का आयोजन डॉ. सिद्धेश्वर काश्यप एवं डॉ.आलोक कुमार के नेतृत्व में किया गया , जिसे संतोष “नवल”, डॉ.अमोल राय, पंकज जी, मयंक जी, हीरा प्र. सिंह हिमांशु, हर्षवर्धन, डॉ. अरविन्द श्रीवास्तव, फर्जी कवि डॉ. अरुण,  रणधीर,  द्विजराज ने काव्य पाठ किया |

सम्बंधित खबरें


मधेपुरा में हर्षोल्लास के साथ मनायी गई ईद

ईद एक अनूठा त्योहार है | यह किसी भी रूप में दुनियावी तौर-तरीकों से जुड़ा नहीं है | ईद एक पूर्ण अध्यात्मिक महत्व का पर्व है | यह ऐसा अदभुत पर्व है जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह से यही इबादत करते हैं कि अल्लाहताला उन्हें आंतरिक ऊर्जा दे, शक्ति दे ताकि रमजान के पूरे महीने तक लोग उनकी इबादत करते रहें और अल्लाह के आदेशों को सिर आँखों पर रखें |

मधेपुरा में भी ईद का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | सुबह से ही लोग मधेपुरा ईदगाह में जमा होने लगे | ईद के नवाज के बाद सभी एक-दूसरे से गले मिले, ईद मुबारक कहने लगे | क्या बच्चे ! क्या बूढ़े !! महिलायें भी खुशियों से घरों में झूम उठीं | उन्हें खुशियाँ इस बात की नहीं होती कि रमजान का महीना आज समाप्त हो गया बल्कि खुशियाँ इस बात की होती है कि पूरे महीने नियम के साथ इबादत पूरी कर ली |

Eid at Madhepura
Eid at Madhepura

खुशियों के ऐन मौके पर भारतरत्न डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की तरह गीता और कुरआन में समभाव रखनेवाले गाँधी-लोहिया-जयप्रकाश एवं भूपेन्द्र-भीम-कर्पूरी के शिष्यों में से मधेपुरा के सर्वाधिक शिष्यों ने आज दिल से दिल मिलाकर ईद मिलन किया | यूँ प्रत्येक वर्ष सांसद से लेकर विधायक तक, विधान परिषद से लेकर जिला परिषद व नगर परिषद सदस्य तक सदा ईद मिलन करते आ रहे हैं और आगे भी करते ही रहेंगे | लेकिन डॉ. मधेपुरी द्वारा मिलने का क्रिया-कलाप तो अद्वितीय  है, अदभुत है | यह भी जानें कि डॉ कलाम का उनपर अदभुत असर भी तो है | उनकी बातों को डॉ. मधेपुरी अपने ह्रदय में हमेशा प्रकाशवान बनाये रखते हैं | वह बात यही है – “ये आँखें दुनिया को दुबारा देख नहीं सकती , इसलिए तुम्हारे अन्दर जो बेहतरीन है वह दुनिया को देकर जाना | ”

रमजान से कुछ दिन पहले की बात है | डॉ. मधेपुरी अपने घनिष्ठ मित्र डॉ.शमशाद के प्रोस्टेट ऑपरेशन के दरमियान उन्हें देखने पटना पहुँच गये | खैरियत जानकर वापस आये ही थे कि चन्द दिनों के बाद ही वे गुजर गये | उनके जनाजे को मस्जित में उठाते वक़्त कन्धा देकर डॉ.मधेपुरी कब्रगाह तक गये | वहाँ घंटों ठहरे और अंतिम दर्शन भी किये | अन्त में मिट्टी देने के वक्त उनके नैयनों से आंसू भी टपक पड़े |

Dr Madhepuri greets at Eidgaah .
Dr Madhepuri greets at Eidgaah .

और आज रमजान के अंत में ईद के दिन ईदगाह जाकर अपने दूसरे मित्रों एवं दोस्त मोहम्मद यूनुस से गले मिलकर ईद मुबारक किया और अन्त में अपने पैतृक संस्था टी.पी.कालेज के अवकाश प्राप्त आदेशपाल हाजी मनीरुद्दीन से भी खलुस हृदय से गले मिलकर खूब ईद मुबारक किया तथा आजू-बाजू में खड़े ईद मिलन करनेवालों से यही कहा –

होली ईद मनाओ मिलकर, कभी रंग को भंग करो मत !

भारत की सुन्दरतम छवि को अरे बन्धु बदरंग करो मत !!

सम्बंधित खबरें


पंडित युगल शास्त्री प्रेम की 27वीं पुण्य तिथि पर श्रधान्नजली सभा

मधेपुरा में क्रियाशील साहित्यिक संस्था – कौशिकी क्षेत्र हिन्दी साहित्य सम्मेलन संस्थान के संस्थापक रह चुके हैं पंडित युगल शास्त्री प्रेम | वही प्रेम जी जिनका एक काव्य-संग्रह कभी इलाहाबाद वि.वि. के स्नातकोत्तर हिन्दी पाठ्यक्रम में शामिल था | उन्हीं की 27वीं पुण्यतिथि समारोह सम्पूर्ण सादगी के साथ 19 जुलाई 2015 को सम्मेलन के अम्बिका सभागार में उनके ही साहित्यानुरागी शिष्यों के द्वारा मनाया जायेगा | उस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे उन्हीं के शिष्य हिन्दी के उदभट विद्वान , दर्ज़नों पुस्तकों के लेखक , भूपेन्द्र ना.मंडल वि.वि. के संस्थापक कुलपति व पूर्व सांसद डॉ.रमेंद्र कुमार यादव रवि | कार्यक्रम का संचालन करेंगे स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सिद्धेश्वर काश्यप व डॉ. आलोक कुमार |

कोसी अंचल के वरिस्ठ साहित्यकार एवं इतिहासकार हरिशंकर श्रीवास्तव शलभ की अद्यक्षता में आयोजित सत्र द्वय के कार्यक्रमों के समापन पर कवियों-वक्ताओं को ध्यन्यवाद ज्ञापित करेंगे सम्मेलन के सचिव डॉ. मधेपुरी | संस्थान के उपसचिव उल्लास मुखर्जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ये जानकारियाँ दी है |

सम्बंधित खबरें


ऐसा लगा रहा जाम : दिन बीता हो गई शाम !

चौंकिए नहीं, यह है मधेपुरा ! मधेपुरा के मेन मार्केट का सुभाष चौक | न जाने कितने दिनों से आस-पास के लोग नरक में जी रहे हैं | यातनाएं भोग रहे हैं | सड़क के दोनों ओर पूर्व से नाले बने हैं, जहाँ मच्छरों का खाना और दुर्गन्ध का खजाना है | फिर एक तरफ पाँच फीट गहरा गढ्ढा खोदकर आधी सड़क पर जमा कर दिया है मिट्टी का ढेर बिल्कुल पहाड़ी की तरह | ऊपर से बरसात का मौसम और कछुए की गति से चल रहा नाला निर्माण का काम | अनगिनत वाहनों की संख्या और ऊपर से जनसंख्या वृद्धि का दिशाहीन विस्फोट | इस सबके बावजूद पढ़े-लिखे लोगों द्वारा सड़क चवाने की लत तो दिन दुनी रात चौगुनी बढती जा रही है | शेष बची हुई संकीर्ण सड़क पर नाला निर्माण हेतु गिराए गये बालू, ईट, गिट्टी, छड-तखते | कहीं मिक्सचर मशीन तो कहीं JCB मशीनें |

रात में मुसलाधार बारिश से नाला भर जाता और दिन भर पम्पिंग सेट से उसे सड़क पर बहाया जाता | दुर्गंध भरा बाजार बन सकता है महामारी का शिकार | चाय-पान की दुकानों पर खड़े लोग यह भी बोलते हुए सुने जाते हैं कि बरसात में ऐसे निर्माण कार्य इसलिए भी चलाये जाते हैं कि बहुत कुछ पानी में “बह गया का बिल” भी स्वीकार कर लिया जा सकता है |

फिलहाल रमजान के महीने में चारो ओर पुरे शहर में खुदा ही खुदा है | यहाँ खुदा है , वहाँ खुदा है | जिधर जिस सड़क या गली में जाइए वहाँ खुदा ही खुदा है | सड़क के अंतिम किनारे पर गढ्ढा नहीं खुदा है बल्कि जहाँ जो जितना मैनेज कर लिया वहाँ उतनी जगह छोड़ कर खुदा है |

तुर्रा तो यह है कि प्रोफ़ेसर कॉलनी में सड़क से लगभग तीन फीट ऊँचा नाला बन जाने से दस फीट की सड़क सिकुडकर कहीं-कहीं पाँच फीट रह गयी है , जहाँ एक छोटी कार और सामने से आ रहे रिक्शा या साईकिल तक को क्रॉस करने में कठिनाई होती है | पल-पल भोग रहे इन यातनाओं से शहरवासियों को कौन मुक्ति दिलाएगा जबकि ज़िलापधाधिकारी गोपाल मीणा थर्ड फेज की ट्रेनिंग में मसूरी गये हुए हैं | फिर भी लोगों की आशा भरी नजरें नगर परिषद , जिला-परिषद या जिला के अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों की ओर टिकी हुई हैं कि आज नहीं तो कल . . . . . . !

सम्बंधित खबरें


महिला जब जागेगी तभी भारत मजबूत बनेगा

मधेपुरा जिला समाहरणालय के समक्ष अखिल भारतीय महिला समिति की जिला इकाई द्वारा अपनी विभिन्न माँगों को लेकर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम किया गया | सुनिता देवी की अद्यक्षता में चले इस कार्यक्रम में एडवा की प्रदेश अद्याक्षा रामपरी देवी एवं सचिव नूतन भारती सहित प्रियंका यादव, विभा देवी, माला देवी, मीना देवी, शर्मीला, विमला, पार्वती, रिंकू, आदि ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आये दिन महिलाओं पर हो रही हिंसा, हत्या एवं बलात्कार की घटनाएँ दिन-प्रतिदिन बढती ही जा रही है और सरकार जादूई विकास के नाम पर खुद ही अपनी पीठ थपथपाने में लगी है जिसे अब जाग्रत महिलाएं अधिक दिनों तक बर्दास्त नहीं करेंगी |

यह भी जानें की धरना दे रही महिलाओं ने सत्ताधारी सरकार को घेरते हुए कहा कि किसी भी अख़बार को पलटीये तो यही पाएंगे कि आज़ादी के 67 वर्षों के बाद भी वही मूलभूत मानवीय समस्याएं – रोटी-कपड़ा-मकान, शिक्षा-स्वास्थ-बिजली-सड़क हर जगह मुहँ बाये खड़ीहैं | सभी महिलाओं ने संकल्प लिया कि हक़ की खातिर निर्णायक संघर्ष का शंखनाद करना होगा |

मौके पर रसोइया संघ का नेता गणेश मानव सहित दीपनारायण यादव, नरेश, सूर्यकांत आदि ने कहा कि राज्य सरकार 3-डिसमिल जमीन देने के नाम पर गरीब विधवाओं को मिड-डे-मिल के घोषित मेनू से दूर हटकर बच्चों को ठगने में लगी है |

सम्बंधित खबरें


होली ईद मनाओ मिलकर

आजकल रमजान का महीना है | इसी महीने में कुरान-ए-पाक़ धरती पर नाजिल हुआ था | भारतरत्न डॉ. कलाम बचपन से ही अपने सिरहाने में गीता और कुरान रखते आ रहे हैं और रामेश्वरम के मस्जित में नवाज एवं शिवमंदिर की परिक्रमा करते आ रहे हैं तभी तो कलाम न हिन्दू बने और न मुसलमान ! वे बने तो केवल और केवल भारत माता का सपूत और सुलझे सोच का एक नेक दिल इंसान | उन्होंने अपनी ज़िन्दगी में नये-नये पदचिन्ह बनाये | उन्हीं पदचिन्हों पर चलने वाले हजारों-लाखों में एक हैं – साहुगढ़ मधेपुरा निवासी तथा भू.ना.मंडल वि.वि. के परिसम्पदा/क्रीडा पदाधिकारी डॉ.शैलेन्द्र कुमार | वही शैलेन्द्र जो विगत पच्चीस वर्षों से सदा पाक़ रमजान के महीने में एक दिन खुद भी रोज़ा रखते हैं और साहुगढ़ मधेपुरा के हिन्दू-मुस्लिम नेक दिल इंसानों को इफ्तार पार्टी में ससम्मान बुलाते भी हैं |

Iftaar Party
Iftaar Party

यह भी जानें की इस इफ्तार पार्टी में कुलपति डॉ. विनोद कुमार , कुलसचिव डॉ. कुमारेश सिंह ,एन.एस.एस.ऑफिसर मो.लतीफ़, हरदिल अजीज हरिश्चन्द्र झा जी सहित सैकड़ों वि.वि. कर्मी ही नहीं बल्कि सिंघेश्वर के झिटकिया निवासी मो. गुलहसन से लेकर भिरखी के मो. मुरसिद सबों ने सिरकत की | इसके साथ-साथ पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रसाद यादव, पूर्व कुलानुशासक डॉ. शिव नारायण यादव, पूर्व प्राचार्य श्यामल किशोर यादव, प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार, डॉ. मधेपुरी, डॉ. नरेश कुमार, डॉ.आलोक कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. विनय कुमार चौधरी एवं अन्य गण्यमान देर तक अपनी उपस्थिति बनाये रहे तथा रमजान में खुदा की रहमत पाने के आसरे में बैठे रहे | नज़ारे को देखकर डॉ. मधेपुरी ने मधेपुरा अबतक से यही कहा –

होली ईद मनाओ मिलकर, कभी रंग को भंग करो मत !

भारत की सुन्दरतम छवि को, मधेपुरी बदरंग करो मत !!

सम्बंधित खबरें