कोरोना की दूसरी लहर का कहर तो गजब ढाने लगा है। देश में कोरोना के मामले तो लगातार घट रहे हैं, परंतु मौतों की संख्या इस कदर बढ़ रही है कि वह हमें हर क्षण डराने लगी है।
बता दें कि बुधवार 19 मई के दिन देश में रिकॉर्ड 4529 मरीजों की कोरोना वायरस की वजह से दुनिया के किसी भी दिन में एक दिन हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। गत सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो आप देखेंगे कि रोजाना होने वाली मौतों की गिनती 4000 के आसपास बनी हुई है जो प्रत्येक संवेदनशील देशवासी के लिए चिंता का सबब है। मात्र एक दिन 4000 से नीचे गई मौतों के आंकड़ों की संख्या और वह भी 3890 तक पहुंच गई। मौतों की नजरिए से देखा जाए तो गत सप्ताह देश का भयावह सप्ताह रहा।
हाँ ! सक्रिय कोरोना मामलों के ग्राफ को देखेंगे तो वह नीचे की ओर आता दिखेगा। सचमुच इसे देखकर यह कहा जा सकता है कि दूसरी लहर की धार अब धीमी पड़ रही है।
चलते-चलते यह भी कि लोग आब कोरोना प्रोटोकॉल को सख्ती से पालन करने में जुट गए हैं और प्रशासन भी अपनी पूरी क्षमता के साथ कोरोना से जंग जीतने की ठान ली है। प्रशासन को प्रोत्साहित करने के लिए पीएम ने सीधे डीएम से बातें की और उन्हें प्रोत्साहित भी किया है।