स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग कार्यक्रम के तत्वावधान में 15 सितंबर को केशव कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय रोलप्ले एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन डी.ई.ओ. बद्री नारायण मंडल की अध्यक्षता में किया गया जिसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान टॉपिक छात्रों की जीवन शैली से जुड़ी हुई है | श्री मंडल ने किशोरावस्था में हो रही चुनौतियों से निपटने की बातें कही |
जहां इस अवसर पर डी.पी.ओ.(माध्यमिक) सुरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि विद्यालयों में दैनिक जीवन से जुड़े टॉपिक सहजता से छात्र-छात्राओं के बीच आ खड़े होते हैं वहीं जिला समन्यवक कृष्ण कुमार व अन्य गणमान्यों ने स्कूली गतिविधियों का विश्लेषण करते हुए कहा कि किशोरावस्था के आकर्षण व स्वस्थ संबंध तथा अन्य जोखिम भरे चुनौतियों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के नशाखोरी के कुप्रभावों से संबंधित विषयों पर जिले के कई विद्यालयों की छात्राओं ने रोलप्ले नें भाग लिया जिसमें केशव कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं अंजलि, पायल, कोमल, नेहा एवं स्नेहलता आदि की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया |
मौके पर लोकनृत्य प्रतियोगिता में मुरलीगंज के बी.एल. स्कूल की छात्रा डिंपल, नमिता, राखी, प्रिया कुमारी एवं खुशबू कुमारी आदि की टीम ने कन्या भ्रूण हत्या, पर्यावरण-रक्षा तथा किशोरावस्था की कौतूहल भरी चुनौतियों से लैस विषयों पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति की और प्रथम स्थान प्राप्त किया |
यह भी बता दें कि द्वितीय स्थान पर योगेंद्र उच्च विद्यालय मुरहो तथा तृतीय स्थान पर प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय सिंहेश्वर की छात्राओं की टीम रही |
मौके पर प्राचार्य नवल प्रसाद, यतीन्द्र कुमार मुन्ना, मो.हुसैन अहमद, कैलाश यादव, अमृता कुमारी आदि मौजूद थे | अंत में केशव कन्या की प्राचार्या विभा कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया |