Menu

नई सोच के साथ बढ़ रहे भारत में अब 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 1020 हो गई

हमारा भारत तो आज भी गांवों का देश है। जानिए कि भारत के गांव में आज की तारीख में 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 1037 हो गई है, जबकि बाकी शहरों का औसत 1000 पुरुषों पर 985 महिलाओं का है। इस तरह देश में महिलाओं की संख्या पुरुषों की संख्या से बढ़ जाना एक बहुत बड़ा बदलाव है।

जानिए कि वर्ष 2015-16 में इसी भारत में 1000 पुरुषों पर 991 महिलाओं की संख्या थी। यह बदलाव हो कैसे गया? इस बदलाव में विशेष रूप से इन पांच राज्यों का योगदान है-

1. केरल में 1000 पुरुषों पर 1021 महिलाएं हैं।

2. बिहार में 1000 पुरुषों पर 1090 महिलाएं हैं।

3. तमिलनाडु में 1000 पुरुषों पर 1088 महिलाएं हैं।

4. मणिपुर में 1000 पुरुषों पर 1066 महिलाएं हैं।

5. पश्चिम बंगाल में 1000 पुरुषों पर 1049 महिलाएं हैं।

महिलाओं की संख्या सामाजिक संतुलन के लिए जरूरी है। कई राज्यों की स्थिति तो ऐसी हो गई है कि बहुएं नहीं मिलने के कारण एक ही लड़की से कई भाइयों को शादी करनी पड़ती थी।

महिलाओं में शिक्षा के प्रसार होने से महिलाएं अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देने लगी हैं। वे पुरुषों की तुलना में ज्यादा लंबा जीने लगी हैं।

चलते-चलते यह भी कि विश्व के कई देशों में महिला की संख्या पुरुषों से बहुत अधिक है। यूक्रेन, बेलारूस, हांगकांग जैसे देशों में कुल आबादी के 53.5% महिलाएं हैं।

सम्बंधित खबरें