Menu

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख के पार हुई

भारत कोविड-19 के मामलों के संदर्भ में अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया का तीसरा सर्वाधिक प्रभावित देश बन गया है। फिर भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस कोरोना महामारी को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या 22 लाख 80 हजार के पार चली गई है। भारत का रिकवरी रेट दुनिया में सबसे सुपर है यानि 75% के लगभग है और मृत्यु दर सबसे कम यानि 1.87% है। यह भी कि भारत का वैक्सीन ‘कैंडिडेट’ क्लीनिकल ट्रायल के तीसरे चरण में पहुंच गया है।

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 22 हजार के पार हो गई है। पिछले 24 घंटे में बिहार में 2247 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई जिसमें पटना सहित चार जिले डबल सेंचुरी और सेंचुरी बना डाले हैं-

वे हैं- पटना- 203, बेगूसराय-159, मुजफ्फरपुर- 127, सहरसा- 120 और भागलपुर- 115…. और अर्धशतक बनाने वाले मधेपुरा जिले में  कोरोना संक्रमितों की संख्या 57 के आंकड़े तक पहुंच गई है।

चलते-चलते यह भी बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग द्वारा नामांकन, प्रचार एवं मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर कोरोना के बाबत  पालन किए जाने वाले नियमों की घोषणा कर दी गई है। अब सबको कोरोना के साथ ही जीने की आदत डालनी होगी।

सम्बंधित खबरें